एक्सप्लोरर

6 घंटे से कम सोना है खतरे की घंटी, एक नहीं इन पांच बीमारियों का खतरा!

बहुत से लोगों को नींद नहीं आती है. लेकिन अगर उनके साथ ऐसा होता है, तो अब वक्त आ गया है कि वे खुद पर ध्यान देना शुरू कर दें. इसकी वजह से कई बीमारियां हो सकती हैं.

Side Effects Of Sleeping Less: देर रात तक होने वाली पार्टी हो या सुबह की शिफ्ट या फिर टेंशन की वजह से नहीं सोना पाना, ये कुछ ऐसा है, जिससे आजकल हर कोई पीड़ित है. नींद पूरी नहीं होना एक आम समस्या बनती जा रही है. इन दिनों ये युवाओं के बीच सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है. नींद पूरी नहीं होने की वजह से चिढ़, प्रोडक्टिविटी कम होना, भूख नहीं लगना और इस तरह की कई समस्याएं होती हैं. 

कई सारी स्टडीज में भी इस बात को कहा गया है कि युवाओं को बेहतर स्वास्थ्य के लिए कम से कम सात से आठ घंटे तक सोना चाहिए. अगर कोई ऐसा नहीं करता है, तो इससे उसके शरीर पर कई तरह के प्रभाव होते हैं. आजकल लोग औसतन केवल 6 घंटे की नींद ही ले पाते हैं जो कि कहीं न कहीं एक छिपी हुई बीमारी है. नींद पूरी नहीं होने की वजह से कई सारी समस्याएं होती हैं. आइए आज उनके बारे में जानते हैं.

वजन बढ़ना: अगर आप 6 घंटे से कम सोते हैं, तो इसकी वजह से मोटापा और डायबिटीज आपको घेर सकता है. कम नींद की वजह से कोर्टिसोल, घ्रेलिन, लेप्टिन का लेवल बढ़ जाता है, जो भूख को काबू में रखते हैं. जब ऐसा होता है, तो आप ज्यादा खाना खाने लगते हैं. इन सबकी वजह से आप मोटे और डायबिटीज का शिकार हो जाते हैं. 

मेमोरी पर असर: नींद की कमी की वजह से दिमाग पर भी असर देखने को मिलता है. समय के साथ, नींद की कमी की वजह से सूजन पैदा करने वाले हानिकारक प्रोटीन को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल पाता है, जिसकी वजह से याद्दाश्त पर असर होने लगता है. इसकी वजह से डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसी बीमारियां हो सकती हैं. 

खराब इम्युनिटी: पर्याप्त नींद न लेने से हानिकारक कीटाणुओं और इंफेक्शन से लड़ने की शरीर की क्षमता पर भी असर पड़ सकता है. लोगों को जितनी नींद मिलती है, उसका सीधा प्रभाव इस बात पर भी पड़ता है कि उनका इम्यून सिस्टम कैसे काम करता है. उनका हानिकारक कीटाणुओं और इंफेक्शन से कैसे लड़ता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि साइटोकिन्स न केवल कीटाणुओं से लड़ते हैं बल्कि नींद में भी मदद करते हैं. 

कैंसर: चौंकाने वाली बात यह है कि पर्याप्त नींद न लेना भी कैंसर का कारण हो सकता है. स्टडीज कहती हैं कि नींद में कमी की वजह से कोलन, ओवरी, ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा काफी बढ़ सकता है. इसके अलावा, 2010 की एक स्टडी में यह भी पता चला कि छह घंटे से कम की नींद बॉवेल कैंसर के जोखिम को 50 प्रतिशत तक बढ़ा सकती है. 

हृदय रोग: 6 घंटे कम सोने से हाइपरटेंशन, हाई कोलेस्ट्रॉल और लंबे समय तक दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है. एक स्टडी में पाया गया कि नींद रक्त वाहिकाओं की मरम्मत और उन्हें ठीक करने में मदद कर सकती है. इस दौरान हृदय प्रणाली को आराम करने के लिए कुछ समय मिल जाता है. 

ये भी पढ़ें: चाय लवर्स के लिए बुरी खबर! शाम को न लें चुस्कियां, जानें आखिर क्यों?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Cancer Survivors: कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
Monsoon Stomach Infection: मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत

वीडियोज

Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget