एक्सप्लोरर

Sawan Month 2022: आयुर्वेद के अनुसार सावन में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, डॉक्टर से जानें पूरी बात

Rainy Season Diet: सावन में आपकी डायट कैसी होनी चाहिए, बरसात को मौसम में क्या नहीं खाना चाहिए, खारिश और खुजली से कैसे बचा जाए, ऐसे सभी प्रश्नों के उत्तर यहां आयुर्वेदिक चिकित्सक ने दिए हैं.

Diet Plan For Sawan: सावन का महीना और भादो का महीना बारिश का समय हैं और आयुर्वेद (Ayurveda) के अनुसार, वर्षा ऋतु (rainy season) की अपनी वर्षा ऋतुचर्या (Lifestyle) होती है. जो लोग इसका पालन करते हैं उन्हें किसी तरह के रोग (Disease) और स्वास्थ्य समस्याओं (Health Issues) का सामना नहीं करना पड़ता है. अब ये वर्षा ऋतुचर्या क्या है और इसमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इस बारे में हमने बात की आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर सुरेंद्र सिंह राजपूत से. ये पिछले 40 वर्षों से आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धिति के अनुसार रोगियों का उपचार कर रहे हैं.

सावन में किस तरह के बदलाव होते हैं?

वर्षा ऋतु गर्मी के मौसम के बाद आती है और बारिश के कारण जेठ और आषाढ़ की गर्मी तो शांत हो जाती है, लेकिन धरती में समाई हुई गर्मी वाष्प के रूप में ऊपर निकलती है. ऐसी स्थिति में शरीर में भी डिहाइड्रेश होता है क्योंकि शरीर से भी पसीने के रूप में पानी बाहर निकलता है. साथ ही शरीर में लवण और अम्ल की कमी होने लगती है. 

वर्षा ऋतु में पाचन कमजोर हो जाता है. किसी को दस्त तो किसी को कब्ज की समस्या हो जाती है. इस स्थिति में तीनों दोष कभी बढ़ते और घटते रहते हैं. आयुर्वेद में स्वास्थ्य के लिए तीन दोषों को मुख्य माना गया है. ये हैं वात, पित और कफ. स्वस्थ रहने के लिए शरीर में इनका संतुलित होना आवश्यक होता है, लेकिन बरसात में कमजोर पाचकाग्नि (Digestive Power) के कारण इनमें असंतुलन आता रहता है.

सावन में क्या खाएं?
वर्षा ऋतु में ऐसे भोजन का सेवन करना चाहिए जो शरीर के इन तीनों दोषों का नाश करने वाली हों. यानी इन्हें बढ़ने ना दें. ऐसे भोज्य पदार्थों को त्रिदोष नाषक कहा जाता है. जैसे, आंवला, नींबू और लिक्विड डायट का सेवन अधिक करना चाहिए. 

  • मूंग-मसूर की दाल
  • मूंग दाल की पतली खिचड़ी
  • बरसात के मौसम में आने वाली सब्जियां खानी चाहिए. 
  • बारिश के दिनों में भिड्डीं और अरबी जरूर खानी चाहिए ये बहुत पौष्टिक चीजें होती हैं. लेकिन इनके साथ कभी घी का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि इनमें से लस (चिपचिपा पदार्थ या चिकनाहट) निकलता है. इसलिए ये खुद ही शरीर को बहुत स्निग्धता देती हैं ऐसे में घी डालकर खाना नुकसान पहुंचाता है. क्योंकि अति हर चीज की वर्जित होती है.

सावन में क्या ना खाएं?

  •  जो इस ऋतु में पैदा नहीं होती हैं, उन सब्जियों और फलों का सेवन नहीं करना चाहिए. आजकल कोल्ड स्टोरेज से लाए गए फूड्स खाने का चलन है, जो सेहत के लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है. 
  • पाचन कमजोर होने के कारण सावन के मौसम में कुछ विशेष सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए. जैसे, आलू, मटर, टमाटर इत्यादि. क्योंकि ये सब्जियां सर्दियों से होती हैं और इनका सेवन उसी सीजन में करना लाभ देता है. सर्दी के मौसम में इन सब्जियों का सेवन जितना लाभकारी है वर्षा ऋतु में उतना ही हानिकारक है.
  • बरसात में आलू, मटर, टमाटर जैसी सब्जियां खाने से शरीर को कई तरह की हानि होती है. जैसे, आलू क्षारीय (alkaline) होता है और सावन के महीने में उमस के कारण शरीर से अधिक पसीना निकल रहा होता है. पसीने के साथ शरीर से अम्ल निकलता है. अर्थात शरीर में पहले ही अम्ल की कमी है और क्षारीयता बढ़ी हुई है. ऐसे में जब आप आलू का सेवन करेंगे तो त्वचा पर खारिश-खुजली, दाद, फोड़े-फुंसी, बाल झड़ना इत्यादि समस्याएं बढ़ जाएंगी.
  • इसी तरह मटर और टमाटर को ना खाने का कारण यह है कि मटर शरीर में वात की वृद्धि करती है और टमाटर शरीर में अम्ल को बढ़ाता है. लेकिन सावन के महीने में आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो त्रिदोष नाशक हों. यानी किसी भी एक गुण को बढ़ाने या घटाने का काम ना करें बल्कि एक संतुलन स्थापित रखें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: इन 5 लक्षण बताते हैं कि शरीर की जरूरत से कम खा रहे हैं आप

यह भी पढ़ें: बहुत ध्यान से चुनने चाहिए ये फूड्स, थोड़ी-सी लापरवाही कर सकती है बीमार

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget