एक्सप्लोरर

मैक्सिको में बढ़ रहे इंसानी मांस खाने वाले स्क्रूवर्म के मामले, जानिए इससे भारत को कितना खतरा?

Screwworm outbreak Mexico: मैक्सिको में तेजी से फैल रहा स्क्रूवर्म इंसानों और जानवरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है. जानिए क्या भारत में भी इस खतरनाक परजीवी का खतरा मंडरा रहा है?

Screwworm outbreak Mexico: कल्पना कीजिए कि कोई ऐसा कीड़ा आपके शरीर में घुस जाए, जो आपके जिंदा मांस को खाते हुए आपके शरीर को नष्ट कर दे.सुनने में डरावना लगता है, लेकिन यह कोई काल्पनिक कहानी नहीं, बल्कि एक खतरनाक हकीकत है. मैक्सिको में इन दिनों “स्क्रूवर्म” के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.

यह कीड़ा इंसानों और जानवरों दोनों को संक्रमित कर सकता है. इसकी वजह से त्वचा में गहरे जख्म बन जाते हैं और अगर समय रहते इलाज न किया जाए तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है. सवाल यह है कि क्या भारत जैसे देश में भी इसका खतरा मौजूद है? आइए जानते हैं विस्तार से...

ये भी पढ़े- कच्चा प्याज खाने से होते हैं ये नुकसान, पढ़ लेंगे तो खाने से पहले 100 बार सोचेंगे

स्क्रूवर्म क्या है?

स्क्रूवर्म असल में एक तरह की मक्खी का कीड़े का बच्चा होता है, जो जख्म या कटे हुए हिस्से में अंडे देकर बढ़ता है. जब ये अंडे लार्वा में बदलते हैं, तो वे जिदा मांस को खाना शुरू कर देते हैं. इसी वजह से इसे “फ्लेश-ईटिंग वर्म” यानी इंसानी मांस खाने वाला कीड़ा भी कहा जाता है.

  • मैक्सिको में क्यों बढ़ रहे मामले?
  • पिछले कुछ महीनों में मेक्सिको में स्क्रूवर्म के कई मामले सामने आए हैं
  • वहां के गर्म और नम वातावरण में ये कीड़े तेजी से पनपते हैं
  • सफाई की कमी और खुले जख्म वाले लोग या जानवर इनका आसान शिकार बन जाते हैं
  • कई लोगों को गंभीर संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है

भारत में कितना खतरा?

  • भारत में अभी तक स्क्रूवर्म के मामले आम नहीं हैं, लेकिन यह पूरी तरह सुरक्षित भी नहीं है
  • जलवायु भारत का कई राज्यों का वातावरण (गर्म और नमी वाला) ऐसे कीड़ों के लिए अनुकूल हो सकता है
  • पशुधन पर असर भारत में बड़ी संख्या में पशु हैं, और स्क्रूवर्म पहले जानवरों पर अटैक करता है
  • यात्रा का खतरा अगर संक्रमित व्यक्ति या पशु भारत आता है तो यहां भी संक्रमण फैलने की संभावना बन सकती है

बचाव कैसे किया जा सकता है?

  • साफ-सफाई पर ध्यान दें किसी भी खुले घाव को बिना पट्टी लगाए न छोड़ें
  • जख्म का तुरंत इलाज करें छोटी चोटों को भी अनदेखा न करें
  • जानवरों की देखभाल पशुधन को समय-समय पर चेकअप और ट्रीटमेंट कराएं
  • यात्रा निगरानी मेक्सिको जैसे प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग जरूरी है

इसे भी पढ़ें: किस उम्र तक करवा सकते हैं एग फ्रीज? एक्ट्रेस सोहा अली खान ने किया बड़ा खुलासा

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Andhra Pradesh COVID-19 Cases: आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़
क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget