एक्सप्लोरर

आपका शरीर भी हमेशा रहता है गर्म तो जान लीजिए सही कारण और कितनी गंभीर हो सकती है समस्या

क्या आपके शरीर का तापमान भी हर सीजन में और हर परिस्थिति में गर्म ही बना रहता है. अगर अब तक आप इसे सामान्य मानते रहे हैं तो हो सकता है आप किसी बड़ी समस्या को अनदेखा कर रहे हों.

Causes Of High Body Temperature: आपके आसपास कुछ ऐसे लोग जरूर होंगे, ठंड भरे दिनों में जिनकी हथेली छूने पर गर्माहट का अहसास होता हो. या, आप खुद ऐसे लोगों में शामिल हो सकते हैं जिनके शरीर का तापमान सामान्य से ज्यादा ही बना रहता हो. इसे सामान्य मान कर अनदेखा करने की भूल बिलकुल न करें. इसके लिए आपका रहनसहन, खाने पीने के रूटिन में गलती, किसी तरह की हेल्थ कंडीशन, मसालेदार खाने का ज्यादा सेवन या कोई अन्य वजह भी हो सकती है. इसके  अलावा भी बहुत से कारण होते हैं जिनकी वजह से बॉडी टेंप्रेचर सामान्य से ज्यादा बना रह सकता है.
 
मौसम के कारण
गर्मी के मौसम में जो लोग धूप में ज्यादा देर रहने के लिए मजबूर होते हैं या फिर ज्यादा देर गर्मी में ही रहते हैं उनका शरीर ज्यादा गर्म रह सकता है. इस कंडिशन को हाइपोथर्मिया भी कहते हैं लेकिन ये बुखार नहीं होता.
 
हाइपोथायरायडिज्म
जिनका थायराइड का लेवल ज्यादा होता है उनका शरीर भी थोड़ा गर्म रह सकता है. इसके साथ पसीना भी आता हो, दस्त और घबराहट भी महसूस हों तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए और डॉक्टर को दिखाना चाहिए. शरीर में टी 3 और टी4 बढ़ने की वजह तापमान बढ़ सकता है.
 
बच्चे और बुजुर्गों के साथ समस्या
कम उम्र के बच्चों या बुजुर्गों को भी ये शिकायत हो सकती है. स्कूली बच्चे अक्सर धूप में खेलते हैं और बिना एसी के कमरों में बैठते हैं. इसी तरह बुजुर्गों में इम्यूनिटी कम होने की वजह से तापमान ऊपर नीचे हो सकता है.
 
हो सकता है इंफेक्शन का संकेत
अगर अचानक से तापमान बढ़ा रहने  लगा है तो ये किसी इंफेक्शन का संकेत भी हो सकता है. छाती या पेट के इंफेक्शन में अक्सर हल्का बुखार होता है जो इंफेक्शन की तरफ इशारा करता है.
 
जरूरत से ज्यादा वर्कआउट 
अगर आप जरूरत से ज्यादा वर्कआउट कर लेते हैं तो उसके कुछ समय बाद तक तापमान ज्यादा बना रह सकता है. वर्कआउट के बाद ऐसा अक्सर होता है तो समझ लीजिए कि आप शरीर की क्षमता से ज्यादा वर्कआउट कर रहे हैं. जिसे कम करने की जरूरत है.
 
खास अंग का तापमान बढ़ना
अगर आपके किसी एक ही अंग का तापमान ज्यादा हो रहा है तो ये उस ऑर्गन में इंफेक्शन का इशारा है. इस हालत में डॉक्टर से जल्द संपर्क करना बेहतर होगा.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
Drug Advertising Rules: बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget