एक्सप्लोरर

गुलाबी नमक या सफेद नमक, सेहत के लिए कौन-सा ज्यादा फायदेमंद?

नमक हमारे जीवन का हम हिस्सा है, इसके कई फायदे भी होते तो कई नुकसान भी हैं. आपको बताते हैं कि पिंक सॉल्ट और रेगुलर सॉल्ट में से हमारे लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद कौन सा है?

नमक हमारे खाने का जरूरी हिस्सा है. चाहे सब्जी बनानी हो, सलाद पर डालना हो या फ्रेंच फ्राइज का स्वाद बढ़ाना हो, नमक हर जगह इस्तेमाल होता है. लेकिन ज्यादा नमक यानी ज्यादा सोडियम सेहत के लिए नुकसानदायक है. सोडियम ज्यादा लेने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है. तो क्या पिंक सॉल्ट रेगुलर नमक से बेहतर है? आइए जानते हैं.

पिंक सॉल्ट क्या है?

पिंक सॉल्ट को हिमालयन सॉल्ट भी कहते हैं. यह नमक हिमालय के पास की खानों से निकाला जाता है. इसका गुलाबी रंग इसमें मौजूद मिनरल्स जैसे आयरन ऑक्साइड की वजह से होता है. न्यूट्रिशनिस्ट हरीप्रिय N. के अनुसार, यह नमक ज्यादा प्रोसेस नहीं किया जाता, इसलिए इसे ज्यादा नैचुरल माना जाता है.

रेगुलर सॉल्ट क्या है?

रेगुलर सॉल्ट यानी टेबल सॉल्ट सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला नमक है. इसे प्रोसेस करके बनाया जाता है, जिसमें ज्यादातर मिनरल्स हटा दिए जाते हैं. इसमें एंटी-कैकिंग एजेंट भी मिलाए जाते हैं. CDC के अनुसार, एक टीस्पून रेगुलर सॉल्ट में करीब 2400 mg सोडियम होता है, जबकि US FDA रोजाना 2300 mg से कम सोडियम लेने की सलाह देता है.

पिंक सॉल्ट और रेगुलर सॉल्ट में समानताएं

  • दोनों में मुख्य रूप से सोडियम क्लोराइड होता है. पिंक सॉल्ट में 84-98 प्रतिशत और रेगुलर सॉल्ट में 97-99 प्रतिशत.
  • दोनों का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने और फूड को प्रिजर्व करने के लिए किया जाता है.
  • दोनों का ज्यादा सेवन ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है और हार्ट डिजीज का खतरा पैदा करता है.

फर्क क्या है?

  • सोर्स:   रेगुलर सॉल्ट समुद्र के पानी या जमीन की खानों से प्रोसेस करके बनाया जाता है, जबकि पिंक सॉल्ट हिमालय के पास की नमक खानों से मिलता है.
  • प्रोसेसिंग: रेगुलर सॉल्ट ज्यादा रिफाइंड होता है और इसमें आयोडीन मिलाया जाता है. पिंक सॉल्ट नैचुरल और अनरिफाइंड होता है.
  • मिनरल्स: पिंक सॉल्ट में 84 से ज्यादा मिनरल्स होते हैं, जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम (जानकारी Foods जर्नल के मुताबिक).
  • रंग और टेक्सचर: रेगुलर सॉल्ट सफेद और फाइन ग्रेन वाला होता है, जबकि पिंक सॉल्ट गुलाबी और आमतौर पर कोर्स होता है.
  • टेस्ट: रेगुलर सॉल्ट ज्यादा सॉल्टी लगता है, जबकि पिंक सॉल्ट हल्का और मिनरल फ्लेवर वाला.
  • हेल्थ बेनिफिट्स: रेगुलर सॉल्ट आयोडीन डिफिशिएंसी रोकने में मदद करता है. पिंक सॉल्ट हाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस में मदद कर सकता है.

कौन सा नमक लें?

दोनों के फायदे और नुकसान हैं. अगर आपको आयोडीन चाहिए तो रेगुलर सॉल्ट सही है. अगर नैचुरल मिनरल्स और अलग स्वाद चाहते हैं तो पिंक सॉल्ट ले सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें, किसी भी नमक का ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक है.

इसे भी पढ़ें- समय से पहले मौत के कितने करीब हैं आप? घर में कर सकते हैं 10 सेकंड का ये सिंपल टेस्ट

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author सोनम

सोनम एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. यहां वह लाइफस्टाइल कैटिगरी और इसके अंतर्गत आने वाली सब-कैटिगरीज हेल्थ, होम टिप्स, रिलेशनशिप, ट्रैवल, पैरेंटिंग, ब्यूटी और फैशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

सोनम करीब 15 साल से लेखन की दुनिया में कार्यरत हैं. इससे पहले वह अमर उजाला, दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. सोनम ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की हवा में बढ़ सकता है अस्थमा का खतरा, ऐसे करें बचाव
दिल्ली की हवा में बढ़ सकता है अस्थमा का खतरा, ऐसे करें बचाव
Genetic Cholesterol Risk: जीन में है हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा? अच्छी डाइट से कम हो सकता है असर
जीन में है हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा? अच्छी डाइट से कम हो सकता है असर
Sleep Tips: क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget