एक्सप्लोरर

कुछ लोगों को क्यों लगता है इलेक्ट्रिक शॉक, क्या विटामिन बी12 की कमी है इसकी वजह?

इलेक्ट्रिक शॉक सेंसेशन को मेडिकल टर्म में लर्मिट साइन कहते हैं. इसमें अपने शरीर में अचानक बिजली के झटके जैसा अहसास होता है. यह रीढ़ की हड्डी से शुरू होकर नीचे की ओर पैरों या बांहों तक फैलता है.

किसी से हाथ मिलाते वक्त तो कभी कोई सामान छूते ही क्या आपको भी बिजली का झटका महसूस होता है? कई बार यह झटका इतना तगड़ा होता है कि लोग इसे किसी बीमारी का लक्षण समझ लेते हैं. हालांकि, कई रिसर्च में यह बात भी सामने आई है कि इस तरह के इलेक्ट्रिक शॉक सेंसेशन की वजह विटामिन बी12 की कमी भी हो सकती है. आइए जानते हैं कि इसमें क्या हकीकत है?

क्या है इलेक्ट्रिक शॉक सेंसेशन?

इलेक्ट्रिक शॉक सेंसेशन को मेडिकल टर्म में लर्मिट साइन कहते हैं. इसमें किसी भी शख्स को अपने शरीर में बिजली के झटके जैसा अहसास होता है. यह आमतौर पर रीढ़ की हड्डी से शुरू होकर नीचे की ओर पैरों या बांहों तक फैलता है. यह अहसास तब होता है, जब व्यक्ति अपनी गर्दन आगे की ओर झुकाता है. इसे 'बार्बर चेयर फिनोमेनन' भी कहा जाता है. यह अहसास कुछ सेकंड तक रह सकता है और दिन में कई बार महसूस हो सकती है. कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि यह अहसास नर्वस सिस्टम में किसी गड़बड़ी का संकेत हो सकता है. इसके पीछे नर्व डैमेज, मल्टीपल स्क्लेरोसिस, रीढ़ की हड्डी की चोट या विटामिन बी12 की कमी भी हो सकती है.

विटामिन बी12 बॉडी के लिए क्यों जरूरी?

विटामिन बी12 को कोबालमिन भी कहते हैं. यह पानी में घुलनशील विटामिन है, जो ह्यूमन बॉडी के लिए बेहद जरूरी होता है. रेड ब्लड सेल्स बनने और हेल्दी नर्वस सिस्टम के लिए विटामिन बी12 बेहद कारगर है. यह तंत्रिकाओं को ढंकने वाली मायलिन शीथ बनाने में मदद करता है. अहम बात यह है कि हमारे शरीर में विटामिन बी12 का प्रॉडक्शन नहीं होता है. यह खाने से सप्लीमेंट्स से मिलता है. वेजिटेरियन और वीगन डाइट वाले लोगों में इसकी कमी का खतरा ज्यादा रहता है, क्योंकि पौधों में यह विटामिन स्वाभाविक रूप से नहीं मिलता है. एक अडल्ट को रोजाना औसतन 2.4 माइक्रोग्राम विटामिन बी12 की जरूरत होती है. 

विटामिन बी12 की कमी के कारण

कई रिसर्च में सामने आया है कि भारत में 15 पर्सेंट से ज्यादा लोग विटामिन बी12 की कमी से पीड़ित हैं. इनमें ज्यादातर लोग वेजिटेरियन हैं. दरअसल, वेज या वीगन डाइट लेने वाले लोगों में विटामिन बी12 अक्सर कम पाया जाता है. अगर किसी को पर्निशियस एनीमिया, क्रोहन डिजीज, सीलियक डिजीज या गैस्ट्राइटिस है तो उनका शरीर सही तरीके से विटामिन बी12 को एब्जॉर्ब नहीं कर पाता है. इसके अलावा उम्र बढ़ने के साथ पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड का प्रॉडक्शन कम हो सकता है, जो विटामिन बी12 के अवशोषण के लिए बेहद जरूरी है. 

इलेक्ट्रिक शॉक सेंसेशन से विटामिन बी12 का कनेक्शन

एक्सपर्ट्स की मानें तो विटामिन बी12 की कमी से नर्वस सिस्टम पर गंभीर असर पड़ सकता है, क्योंकि यह मायलिन शीथ को बनाने और उसकी देखभाल करने के लिए जरूरी होता है. ऐसे में विटामिन बी12 की कमी के कारण मायलिन शीथ डैमेज हो सकती है. मेडिकल टर्म में इसे डिमाइलिनेशन (demyelination) कहते हैं. यह कंडीशन नर्वस सिग्नल्स में गड़बड़ी पैदा करती है, जिसकी वजह से इलेक्ट्रिक शॉक जैसा अहसास हो सकता है.

ये भी पढ़ें: इन लोगों की सेहत का दुश्मन है अदरक, खाते ही हो सकती है ये परेशानी

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget