एक्सप्लोरर

मोटापे से हैं परेशान? वजन घटाने के लिए अपनाएं ये 'प्राणायाम', जल्दी घटेगा वजन

शरीर में जमने वाले एक्सट्रा फैट को खत्म करने के लिए योगासन के साथ-साथ हेल्दी फूड की आदत डालना काफी फायदेमंद साबित होता है.

Weight Loss Yoga And Pranayama: आजकल ज्यादातर लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं. बेकार खानपान, खराब लाइफस्टाइल और अव्यवस्थित दिनचर्या के कारण इन दिनों मोटापा और वजन का बढ़ना तमाम लोगों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बना हुआ है. पहले कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के कारण लोग घर की चारदीवारी में बंद होने पर मजबूर हुए और अब तापमान में गिरावट की वजह से ज्यादातर लोग अपने घरों में कैद हैं. कई लोग ऐसे भी हैं, जो वर्क फ्रॉम होम के कारण रोजाना एक्सरसाइज और योग पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं. यही कुछ कारण हैं, जो ज्यादातर लोगों में वजन और मोटापे के बढ़ने की वजह बने हैं.

कई तरह की रिसर्च में यह बात भी सामने आई है कि डायबिटीज और हार्ट प्रॉब्लम के अलावा जो लोग मोटापे से परेशान हैं, उनमें इम्युनिटी से जुड़ी परेशानियों का खतरा ज्यादा होता है. ऐसे में अपना ख्याल रखना बहुत जरूरी हो है, खासकर सर्दियों के मौसम में. शरीर में जमने वाले एक्सट्रा फैट को खत्म करने के लिए योगासन के साथ-साथ हेल्दी फूड की आदत डालना काफी फायदेमंद साबित होता है.

सर्दियों में वजन बढ़ने के तीन प्रमुख कारण होते हैं, जिनमें से पहला- ज्यादा कैलोरी वाला खाना खाना. सर्दियों के मौसम में चाय, परांठा, हलवा और पकौड़े सभी को बहुत पसंद होते हैं. हालांकि इसके सेवन से शरीर में वजन और मोटापे की समस्या पैदा हो जाती है. दूसरा कारण है- बॉडी का एक्टिव न रहना. जबकि तीसरा बड़ा कारण- सर्दियों की लंबी रातें होती हैं. क्योंकि हमारे सोने का समय बढ़ जाता है और ज्यादा सोना ही हमारे शरीर को प्रभावित करता है. 

सर्दियों में वजन बढ़ने के कारण

1. हाई कैलोरी वाला खाना
2. विटामिन-D की कमी
3. ज्यादा सोना और इनएक्टिव रहना
4. सर्दियों में व्यायाम की कमी
5. एक्सरसाइज न करना

वजन को कम करने के लिए 'प्राणायाम'

1. कपालभाति: किसी भी बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए कपालभाति को सबसे जरूरी शारीरिक व्यायाम माना जाता है. इस आसन को करने से पेट की चर्बी घटने के साथ-साथ डाइजेशन सिस्टम भी ठीक हो जाता है.

2. सूर्य नमस्कार: रोजाना सुबह 12 बार सूर्य नमस्कार करके हर कोई अपने शरीर को मजबूत बना सकता है और किसी भी बीमारी से लड़ सकता है.

3. अनुलोम विलोम: इस प्राणायाम से आपका पूरा शरीर हेल्दी रहेगा. आपका वजन भी कम होगा.

4. उज्जायी: मोटापे की समस्या को दूर करने के साथ-साथ उज्जायी प्राणायाम थायरॉइड ग्रंथि के इलाज में भी मददगार है.

5. भस्त्रिका: ये शरीर के पूरे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है. इससे शरीर में अच्छी ऊर्जा सक्रिय होती है.

6. कंपाउंड जॉगिंग: ये डायबिटीज की प्रॉब्लम को दूर करने में सहायक है. शरीर की चर्बी कम भी करता है. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. 

7. ताड़ासन- ये प्राणायाम वात रोग के लिए फायदेमंद है. शरीर को लचीला बनाने का भी काम करता है. ताड़ासन थकान, चिंता और तनाव से राहत देता है. पीठ और हाथों को मजबूत रखना है.

8. पश्चिमोत्तानासन: इससे पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं. मोटापा दूर करने में मदद मिलती है. पश्चिमोत्तानासन कमर और जोड़ों के दर्द को कम करता है. साथ ही दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद है. ये रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है. मोटापे और अनियमित पीरियड्स की समस्या दूर करता है.

9. शलभासन: ये आपके फेफड़ों को एक्टिव रखता है. तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाता है. खून को साफ रखने और शरीर को मजबूत और लचीला बनाने में मदद करता है. भुजाओं और कंधों की ताकत भी बढ़ाता है.

10. उत्तानपादासन- पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए उत्तानपादासन लाभकारी है. इसके अलावा, डायबिटीज को कंट्रोल करने, एसिडिटी की समस्या को दूर रखने, कमर दर्द की परेशानी खत्म करने में भी यह फायदेमंद है.

ये भी पढ़ें: शराब की एक बूंद पियो या ज्यादा, इस रिपोर्ट ने बताया नुकसान बराबर है, 20 करोड़ लोगों को कैंसर का खतरा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget