एक्सप्लोरर

क्या है हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन, जिससे जूझ रहीं एक्टेस कुशा कपिला, जानें कितना खतरनाक

हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन एक गंभीर कंडीशन हो सकती है, जो इंसान की लाइफ को प्रभावित कर सकती है. सबसे परेशानी की बात ये है कि हर समय पास रहने वाले को ही इस डिप्रेशन के लक्षण नजर नहीं आते हैं.

High Functioning Depression : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला अटेंशन डेफिसिट डिसऑर्डर (ADD) और हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन से जूझ रही हैं. इसमें उन्हें मेंटली कई तरह की समस्याएं होती हैं. इसमें इंसान डिप्रेशन से पीड़ित होता है, लेकिन वह अपनी डेली रुटीन में सामान्य रूप से काम करता है. इस कंडीशन में इंसान को डिप्रेशन के लक्षण होते हैं, लेकिन वह उन्हें छुपाते रहते हैं. इसका पता साथ रहने वालों को भी नहीं चल पाता है. ऐसे में आइए जानते हैं इस बीमारी के बारें में...

ये भी पढ़ें : क्या होता है स्लीप मैकसिंग?.क्या इसकी वजह से वाकई आपको मिल सकती है गुड नाइट स्लीप, जानें इसके बारे

हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन क्या है 

डिप्रेशन एक आम समस्या बनती जा रही है. WHO के अनुसार, पूरी दुनिया में करीब 28 करोड़ लोग इसकी चपेट में हैं. पुरुषों की तुलना में महिलाएं डिप्रेशन से ज्यादा परेशान हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार,हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन के लक्षण रेगुलर डिप्रेशन जैसे ही होते हैं लेकिन थोड़े हल्के होते हैं. इनका असर रोजमर्रा के काम पर नहीं पड़ता है. ऐसे लोग अंदर से भले ही काफी स्ट्रगल कर रहे हो लेकिन अपने काम, रिलेशनशिप और सोशल लाइफ पर ध्यान देते रहते हैं.

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन के क्या लक्षण हैं

हर समय उदास रहना

हमेशा हताश महसूस करना

फेवरेट काम में भी दिलचस्पी न रह जाना

खाने की आदतें बदल जाना

नींद का पैटर्न बदल जाना

हर चीज के लिए खुद को दोषी मानना

सेल्फ रिस्पेक्ट कम होना

फोकस करने में दिक्कतें होना

भूलने की बीमारी

चिड़चिड़ापन 

हर समय थकान लगना

एनर्जी कम महसूस करना

बेवजह रोने का मन करना

अकेले रहना, समाज से कटना

हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन से बचने के लिए क्या करें

1. रोजाना एक्सरसाइज करें, खुली हवा में वॉक करें.

2. खाना पौष्टिक रखें और भरपूर पानी पिएं.

3. खुद को निगेटिविटी से दूर रखें.

4. अकेले रहने से बचें, दोस्तों-फैमिली को टाइम दें.

5. मन की बात खुलकर शेयर करें.

6. अपना पसंदीदा गाना सुनें, पालतू जानवर के साथ टाइम बिताएं.

7.  कुकिंग, रीडिंग या जो मन करें, वो काम करें.

हाई फंक्शनिंग डिप्रेशन का इलाज

साइकोथेरेपी और काउंसलिंग

माइंडफूलनेस टेक्निक

एक्सरसाइज 

फिजिकल एक्टिविटी

सोशल सपोर्ट

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Egg Vs Dal: दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?
दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
Late Night Eating: रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget