एक्सप्लोरर

माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर नेने ने दिए खास हेल्थ टिप्स, बताया- सुबह नाश्ते में नहीं खानी चाहिए ये चीजें

माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर श्रीराम नेने अक्सर फिटनेस, हेल्थ टिप्स, लाइफस्टाइल और सेहत से जुड़े वीडियो शेयर कर लोगों को स्वास्थ्य को लेकर जागरूक करते रहते हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है. और अक्सर अपनी फिटनेस और लाइफस्टाइल को लेकर वीडियो शेयर करती रहती है. उनके पति डॉक्टर श्रीराम नेने पेशे से डॉक्टर हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि वह भी फिटनेस, हेल्थ टिप्स, लाइफस्टाइल और सेहत से जुड़े वीडियो शेयर कर लोगों को अक्सर स्वास्थ्य को लेकर जागरूक करते रहते हैं.

डॉक्टर श्रीराम नेने का वायरल वीडियो

अब हाल ही में डॉक्टर नेने ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह ब्रेकफास्ट को लेकर खास टिप्स देते नजर आ रहे हैं. साथ ही वह यह भी बता रहे हैं कि किन चीजों को ब्रेकफास्ट में बिल्कुल नहीं खाना चाहिए. इससे शरीर पर क्या नुकसान होते हैं

डॉक्टर नेने ने बताया कि ब्रेकफास्ट में हमेशा हेल्दी चीज खाना चाहिए क्योंकि यह हमारे दिन का सबसे पहला मील होता है. काफी देर खाली पेट रहने के बाद हम यह मील लेते हैं इसलिए यह पूरी तरह से हेल्दी होना चाहिए . आइए जानें नाश्ते में किन चीजों को नहीं खाना चाहिए. 

नाश्ते में भूल से भी इन चीजों को नहीं खाना चाहिए, जानिए क्यों?

व्हाइट ब्रेड

व्हाइट ब्रेड खाने से मोटापा, दिल की बीमारी और डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है. इसके अलावा इस ब्रेड में कई सारे शुगर मिलाए जाते हैं. जो सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है. 

शुगरी सीरियल्स

शुगरी सीरियल्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा होता है. इसमें कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा काफी अधिक होती है. अगर आप इन शुगरी सीरियल्स को सुबह के वक्त खाएंगे तो तो हाई ब्लड लिपिड लेवल्स और दिल की बीमारी हो सकती है. 

फलों का जूस

कभी भी खाली पेट फलों का जूस नहीं पीना चाहिए. क्योंकि इससे शुगर स्पाइक हो सकता है. साथ ही इससे दांतों की दिक्कत भी हो सकती है. साथ ही साथ इससे पाचन से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती है. ताजे फल में फाइबर होते हैं और यह डायबिटीज कंट्रोल में मदद करते हैं. वहीं फलो के जूस में फाइबर की मात्रा कम होती है. जिससे ब्लड का शुगर लेवल बढ़ सकता है. 

प्रोसेस्ड मीट 

कभी भी ब्रेकफास्ट में प्रोसेस्ड मीट नहीं खाना चाहिए. इससे हाई बीपी और दिल की बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा बढ़ता है. साथ ही साथ पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती है.

स्वीटेंड योगर्ट 

योगर्ट खानी चाहिए लेकिन स्वीटेंड योगर्ट सेहत के लिए ठीक नहीं होता है. खाली पेट में स्वीटेंड योगर्ट खाने से परहेज करना चाहिए. स्वीटेंड योगर्ट में प्रोबायोटिक्स और अच्छे कैल्शियम होते हैं, इसे खाली पेट खाने से अच्छी बैक्टीरिया पेट के एसिड्स की वजह से खत्म हो सकते हैं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: डिंपल कपाड़िया को 12 साल की उम्र में हो गया था कुष्ठ रोग, जानें कैसे और कितनी जल्दी ठीक होती है ये बीमारी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget