एक्सप्लोरर

'Kraken' कोरोना का सबसे ज्यादा फैलने वाला वेरिएंट, वैक्सीनेटेड लोग भी हो सकते हैं संक्रमित

XBB.1.5 ही वो वेरिएंट हैं, जिसने भारत सरकार की चिंता बढ़ाने का काम किया है. सिर्फ भारत में ही नहीं, कई देशों में भी ओमिक्रॉन का ये वेरिएंट बड़ी परेशानी का सबब बना हुआ है.

XBB.1.5 Variant Highly Transmissible: कोरोना महामारी दुनियाभर में कहर बरपा रही है. चीन, जापान, ब्रिटेन, अमेरिका जैसे तमाम देश इन दिनों संक्रमण की चपेट में है. भारत में भी चिंता की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि ओमिक्रॉन के क्रैकेन वेरिएंट के यहां 7 मामले सामने आ चुके हैं. अमिकॉन के XBB.1.5 वेरिएंट को ही 'क्रैकेन' निकनेम दिया गया है. XBB.1.5 ही वो वेरिएंट हैं, जिसने भारत सरकार की चिंता बढ़ाने का काम किया है. सिर्फ भारत में ही नहीं, कई देशों में ओमिक्रॉन का ये वेरिएंट बड़ी परेशानी का सबब बना हुआ है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के मुताबिक, XBB.1.5 वेरिएंट उन लोगों को भी संक्रमित करने की क्षमता रखता है, जिन्हें वैक्सीन लगी हुई है.

क्रैकेन वेरिएंट कोरोना का सबसे ज्यादा फैलने वाला वेरिएंट है, जो दो अलग-अलग BA.2 स्ट्रेन्स से पैदा हुआ है. ये तेजी से अमेरिका सहित कई देशों में पांव पसार रहा है. क्रैकेन की मौजूदगी भारत सहित लगभग 28 देशों में है. नेशनल आईएमए कोविड टास्क फोर्स के को-चेयरमैन डॉ. राजीव जयदेवन के मुताबिक, XBB.1.5, XBB का एक अपग्रेडेड वर्जन है. XBB.1.5 में ह्यूमन ACE-2 रिसेप्टर से खुद को जोड़ने की कैपेसिटी ज्यादा है. यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में 41 प्रतिशत मामलों के लिए क्रैकन वेरिएंट ही जिम्मेदार है. XBB.1.5 के केस यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण पूर्व एशिया के कुछ स्थानों पर भी पाए गए हैं.

कितनी तेजी से फैल रहा क्रैकेन?

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान WHO की कोविड-19 टेक्निकल लीड मारिया वैन केरखोव ने कहा कि क्रैकेन (XBB.1.5) ओमिक्रॉन का सबसे ज्यादा तेजी से फैलने वाला सब-वैरिएंट है. केरखोव ने कहा कि अभी तक पाया गया है कि सबसे ट्रांसमिसिबल सब-वैरिएंट XBB.1.5 ही है. लगभग 29 देशों ने इस वेरिएंट की वजह से कोरोना के मामलों में वृद्धि की सूचना दी है. स्वास्थ्य अधिकारी लगातार यह चेतावनी दे रहे हैं कि टेस्टिंग में गिरावट के कारण ये वेरिएंट काफी ज्यादा तेजी से और शांति से फैल सकता है. WHO ने बताया कि पिछले BQ1 वेरिएंट की तुलना में ये वेरिएंट 120 प्रतिशत तेज पाया गया है. 

SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) ने 3 जनवरी को जानकारी दी थी कि भारत में XBB.1.5 वेरिएंट के कुल पांच मरीज मिले हैं. हालांकि अब भारत में इसके कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है. आंकड़ों के अनुसार, XBB.1.5 वेरिएंट के गुजरात में 3 और एक-एक मामले कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और राजस्थान से सामने आए हैं. 

ये भी पढ़ें: Get Rid of Love Handles: कमर के आसपास जमा चर्बी से हैं परेशान? छुटकारा पाने के लिए ये हैं 3 आसान व्यायाम

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Gum Disease Symptoms: क्या बारिश में आपके मसूड़ों से भी आता है खून? एक्सपर्ट से जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह
क्या बारिश में आपके मसूड़ों से भी आता है खून? एक्सपर्ट से जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget