एक्सप्लोरर

इन 5 गलतियों से बचें, वरना हड्डियां हो जाएंगी कमजोर, जानें सही तरीके

हड्डियों को मजबूत रखना हम सभी के लिए बेहद जरूरी है. लेकिन कई बार हम अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे हमारी हड्डियाँ कमजोर होने लगती हैं..आइए जानते हैं.

Weak Bones : क्या आपकी हड्डियां भी हो रही हैं कमजोर? क्या आपको भी लगता है कि उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर हो रही हैं? तो थोड़ा रुकिए! ये जरूरी नहीं कि हड्डियों का कमजोर होना उम्र के साथ आने वाला एक सामान्य लक्षण है. अक्सर हमारी कुछ गलत आदतें और लापरवाही भी हड्डियों को कमजोर कर देती हैं. आइए जानते हैं कि आखिर वो कौन सी 5 गलतियां हैं जो हड्डियों को कर रही हैं कमजोर और साथ ही ये भी जानें कि इनसे बचने के लिए हमें क्या करना चाहिए. 

ज्यादा नमक खाना
आजकल की लाइफस्टाइल और खान-पान की आदतों के कारण बहुत से लोगों की हड्डियां कमजोर होती जा रही हैं. खासकर ज्यादा नमक का सेवन करने से हड्डियों पर बहुत बुरा असर पड़ता है. नमक में सोडियम होता है, जो हड्डियों के लिए बहुत जरूरी कैल्शियम को शरीर से बाहर निकाल देता है. सोडियम, कैल्शियम को पेशाब के जरिए शरीर से बाहर धकेलता है. इस कारण हड्डियों में कैल्शियम की कमी होने लगती है, जिससे वे कमज़ोर होने लगती हैं. इसके अलावा अत्यधिक नमक शरीर से पानी भी बाहर निकालता है, जिससे हड्डियों की कोशिकाएं कमजोर हो जाती हैं. डॉक्टरों की सलाह है कि रोजाना 5 ग्राम से ज़्यादा नमक लेना खतरनाक साबित हो सकता है. अपनी हड्डियों को मजबूत रखने के लिए खाने में नमक कम करें और ज्यादा से ज्यादा ताजा व हेल्दी फ़ूड का सेवन करें. 

धूप न लेना 
धूप लेना हमारी हड्डियों के लिए बेहद जरूरी होता है. सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों से हमारे शरीर में विटामिन डी बनता है, जो हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है. विटामिन डी की कमी से हड्डियों को कैल्शियम अवशोषित करने में परेशानी होती है, जिससे हड्डियां कमज़ोर और नरम हो जाती हैं. इसलिए डॉक्टरों की सलाह है कि रोजाना कम से कम 15-20 मिनट तो धूप जरूर लें. धूप लेते वक्त सनस्क्रीन लगाना न भूलें. 

ज्यादा मिठा खाना 
ज्यादा मिठाई खाने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं. जब हम ज्यादा मात्रा में चीनी या मिठाई खाते हैं तो शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है. उच्च ब्लड शुगर की वजह से कैल्शियम का स्तर प्रभावित होता है जिससे हड्डियों को नुकसान हो सकता है. ज्यादा मात्रा में चीनी खाने से शरीर में कैल्शियम का स्तर कम हो जाता है और इस वजह से हड्डियां कमजोर पड़ सकती हैं. इसके अलावा, ज्यादा मिठाई खाने से वजन बढ़ सकता है जो हड्डियों पर दबाव डालता है. 

तला-भूना खाना 
तला-भुना और डिप फ्राई किया हुआ खाना ज्यादा खाने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं. तले और फ्राई किए गए खाद्य पदार्थों में ट्रांस फैट अधिक होता है जो हड्डियों के लिए हानिकारक हो सकता है. ट्रांस फैट शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को कम कर देता है, जिससे हड्डियों को पोषक तत्व नहीं मिल पाते. 

ऑक्सलेट फूड 
ऑक्सलेट से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे - चॉकलेट, केक, पेस्ट्री, कुकीज आदि हड्डियों को कमजोर कर सकते हैं. ऑक्सलेट में ऑक्सालिक एसिड होता है, जो कैल्शियम के अवशोषण को रोकता है. इससे हड्डियों को कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाता, जिससे वे कमज़ोर हो जाती हैं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नकली दवाओं का खेल खत्म! अब कैंसर, एंटीबायोटिक और टीकों पर QR कोड अनिवार्य, सरकार का बड़ा फैसला
नकली दवाओं का खेल खत्म! अब कैंसर, एंटीबायोटिक और टीकों पर QR कोड अनिवार्य, सरकार का बड़ा फैसला
पैकेट पर सेहत का वादा, अंदर धोखा! FSSAI की चेतावनी के बाद भी कस्टमर को धोखा दे रहीं कंपनियां
पैकेट पर सेहत का वादा, अंदर धोखा! FSSAI की चेतावनी के बाद भी कस्टमर को धोखा दे रहीं कंपनियां
IVF कराने वालों के लिए बड़ी खबर, स्पर्म बैंक और फर्टिलिटी क्लीनिकों के लिए नए नियम तय
IVF कराने वालों के लिए बड़ी खबर, स्पर्म बैंक और फर्टिलिटी क्लीनिकों के लिए नए नियम तय
Health Risks Of Reheated Oil: कड़ाही में बचा तेल कितने दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं, कब बन जाता है जहर?
कड़ाही में बचा तेल कितने दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं, कब बन जाता है जहर?

वीडियोज

Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या पहुंचने पर CM योगी ने केजरीवाल को घेरा तो AAP संयोजक बोले- 'महाराज जी, आपकी कुर्सी...'
अयोध्या पहुंचने पर CM योगी ने केजरीवाल को घेरा तो AAP संयोजक बोले- 'महाराज जी, आपकी कुर्सी...'
वेनेजुएला में तबाही के एक दिन बाद फिलीपींस में जोरदार भूकंप, 6.7 की तीव्रता से कांपी धरती
वेनेजुएला में तबाही के एक दिन बाद फिलीपींस में जोरदार भूकंप, 6.7 की तीव्रता से कांपी धरती
वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 में क्यों नहीं मिला डेब्यू का मौका? कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब
वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 में क्यों नहीं मिला डेब्यू का मौका? श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 5 बजे तक तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
धुआंधार कमाई कर रही 'वेलकम टू द जंगल', 5 बजे तक तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
चमत्कार! वेनेजुएला में भूकंप की तबाही के बाद मलबे से जिंदा निकले 82 साल की महिला और बच्चा
चमत्कार! वेनेजुएला में भूकंप की तबाही के बाद मलबे से जिंदा निकले 82 साल की महिला और बच्चा
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Explained: दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में SIR के लिए कस लें कमर, क्या, कैसे, कब और क्यों होगा?
दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में क्या, कैसे, कब और क्यों होगा SIR?
भरत तिवारी एनकाउंटर पर देवकीनंदन ठाकुर ने कह दी बड़ी बात, 'युवा था, वो 10 साल पहले…'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर देवकीनंदन ठाकुर ने कह दी बड़ी बात, 'युवा था, वो 10 साल पहले…'
Embed widget