एक्सप्लोरर

Health: अगर आप भी हमेशा हड़बड़ी में रहते हैं या होती है हर काम की जल्दी, तो आप हो सकते हैं इस सिंड्रोम का शिकार

अगर आपको भी हर वक्त घोड़े पर सवार रहने की यानी हर काम जल्दी में करने की आदत है तो आपको इस मेडिकल कंडीशन के बारे में जान लेना चाहिए.

Hurry Sickness: यूं तो कहा जाता है कि किसी भी काम को आराम से करना चाहिए ताकि काम परफेक्ट हो सके. लेकिन कुछ लोग हर काम मिशन की तरह करते हैं. खाना,नहाना, पीना, कहीं पहुंचना या किसी काम को करना, ये लोग हर काम में गजब की जल्दबाजी दिखाते हैं. ये लोग हर काम को करते हुए जल्दबाजी और हड़बड़ी में दिखते हैं, मानों जरा सा समय निकलते ही इनकी ट्रेन निकल जाएगी.

दरअसल हर वक्त जल्दबाजी की आदत एक मेडिकल कंडीशन है जिसे hurry sickness कहा जाता है.देखा जाए तो ये मेडिकल कंडीशन कोई बीमारी नहीं है लेकिन ये कई तरह की परेशानियों का कारण जरूर बन सकती है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

क्या है Hurry Sickness        
Hurry sickness दरअसल ऐसी अवस्था है जिसमें व्यक्ति हर काम को करने में जल्दबाजी दिखाता है. वो किसी भी काम को करते वक्त चिंता या हड़बड़ी महसूस करता है. जब तक वो जल्दी से उस काम को कर नहीं लेता, तब तक बैचेन रहता है. यहां तक कि अगर किसी काम की जल्दी नहीं है तो भी व्यक्ति उस काम को जल्दी में करने की चिंता में रहता है. ऐसे लोग खाना भी बहुत जल्दी खाते हैं और कहीं पहुंचना हो तो भी समय से पहले ही पहुंच जाते हैं.

इसका सबसे बड़ा असर दिमाग और सेहत पर तब पड़ता है जब जल्दी जल्दी काम करने पर शरीर और दिमाग थक जाता है. जल्दबाजी बरतने की ये आदत ही hurry sickness कहलाती है. ऐसे लोग मजबूरी में ही सही लेकिन हर काम को जल्दी खत्म करने की फिराक में रहते हैं. इनको अजीब सी बैचेनी रहती है और ये हमेशा घोड़े पर सवार रहते हैं.

Hurry sickness के लक्षण  
ऐसे लोग हर काम को जल्दी खत्म करने की कोशिश करते हैं.किसी काम में देरी होने पर इनके मूड में चिड़चिड़ापन आ जाता है. कई बार ये बात खत्म करने के लिए दूसरों को बीच में ही टोक देते हैं. हर काम को मिशन या टास्क समझते हैं. खाना खाने में भी जल्दबाजी दिखाते हैं.

ऐसे लोग हमेशा बेचैन रहते हैं. इनको नींद संबंधी परेशानियां पैदा हो जाती हैं. इसके परिणामस्वरूप इनकी सेहत पर बुरा असर पड़ने लगता है. थकान होना, डिप्रेशन, तनाव रहना, सांस फूलना, घबराहट महसूस होना और बार बार पेट खराब होना इसका परिणाम हो सकता है. ऐसे लोग के दिल और दिमाग पर हमेशा तनाव हावी रहता है. आपको बता दें कि hurry sickness अगर बढ़ जाए तो व्यक्ति को दिल संबंधी बीमारियों के साथ साथ डिप्रेशन का भी शिकार बना सकती है. ऐसे लोगों का नर्वस सिस्टम हमेशा प्रेशर में रहता है.

कैसे होगा बचाव
अगर कोशिश की जाए तो आप इस मेडिकल कंडीशन को दुरुस्त कर सकते हैं. हरी सिकनेस को दूर करने के लिए मेडिटेशन कारगर साबित हो सकता है. लाइफस्टाइल में हेल्दी बदलाव करने चाहिए. अपनी हॉबी पर फोकस करें. खाली समय में ध्यान लगाएं. ऐसे में मन को शांत करने की कोशिश आपकी काफी हद तक मदद कर सकती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

हेल्थ इस गंभीर बीमारी का शिकार हैं 4 करोड़ से ज्यादा महिलाएं, ज्यादातर इसके खतरे से अंजान, जानें इसके लक्षण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget