एक्सप्लोरर

Monkeypox Symptoms: दिल्ली के बाद केरल में भी मिला मंकीपॉक्स का केस, दुबई से लौटा था शख्स

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि केरल के मलप्पुरम में 38 साल के एक व्यक्ति में एमपॉक्स के मामले की पुष्टि हुई है.दुबई से लौटे एक 38 साल युवक जोकि केरल के रहने वाले हैं.

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि केरल के मलप्पुरम में 38 साल के एक व्यक्ति में एमपॉक्स के मामले की पुष्टि हुई है. दुबई से लौटे एक युवक को केरल के मलप्पुरम जिले के मंजेरी स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एमपॉक्स के लक्षणों को देखते हुए भर्ती कराया गया था. कुछ दिन पहले केरल के मलप्पुरम जिले में हाल ही में दुबई से लौटे एक व्यक्ति में मंकी पॉक्स (एमपीओएक्स) के लक्षण दिखाई दिए. जिसके बाद युवक को  सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दिल्ली के बाद केरल के इस मामले के बाद भारत में इस बीमारी का दूसरा मामला होगा. 

मलप्पुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया

हाल ही में दुबई से लौटे मरीज में बीमारी के लक्षण दिखे और उसे मलप्पुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था.उसके नमूने जांच के लिए भेजे गए थे. जिसमें बाद में एमपॉक्स संक्रमण की पुष्टि हुई. मंगलवार को केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने संवाददाताओं को बताया कि मरीज को घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया और एहतियाती कदम उठाए गए. जिले के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मरीज कुछ दिन पहले केरल पहुंचा था और बीमार पड़ने के बाद उसे पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पीटीआई ने अधिकारी के हवाले से बताया, वहां से उसे मंजेरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. यह संदेह होने पर कि यह मंकीपॉक्स का मामला हो सकता है. 

ये भी पढें: Tongue Color: जीभ से कैसे पता चलती है बीमारी, आप भी शीशे में देखकर लगा सकते हैं पता

बीमारी एमपॉक्स के लक्षण

चेचक से संबंधित वायरल बीमारी एमपॉक्स की विशेषता त्वचा पर चकत्ते, बुखार और फ्लू जैसे लक्षण हैं. यह त्वचा से त्वचा के संपर्क से फैलता है और खुद को सीमित कर सकता है. हालांकि कुछ मामलों में यह घातक भी हो सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किए जाने के बाद अगस्त से केरल एमपॉक्स के लिए अलर्ट पर है. राज्य ने पहले 2022 में बीमारी के मामलों की सूचना दी थी.

मंकीपॉक्स कौन सी बीमारी है

मंकीपॉक्स को एमपॉक्स भी कहते हैं. यह एक संक्रामक बीमारी है, जो स्मॉलपॉक्स यानी चेचक से काफी मिलती जुलती है. इसे चेचक की फैमिली का सदस्य ही माना जाता है. मंकीपॉक्स पहली बार 1958 में एक बंदर में मिला था, जिसके बाद 1970 में 10 अफ्रीकी देशों में फैल गया. 2022 में इसका आउटब्रेक हुआ और पहली बार अफ्रीका से निकलकर ब्रिटेन पहुंच गया. इसके बाद यह संक्रमण दुनिया के 70 से ज्यादा देशों में फैल गया. WHO के मुताबिक, कुछ समय पहले मंकीपॉक्स उन पुरुषों में ज्यादा मिला था, जो पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाते हैं. हालांकि, इसे सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज नहीं माना गया है. 

ये भी पढ़ें: WHO की चेतावनी का भी नहीं पड़ा कोई असर, लगातार 'सफेद जहर' खा रहे भारत के लोग

WHO की चिंता क्या है

2022 में मंकीपॉक्स जब दुनिया में फैला था तब इसकी वजह से 100 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा बैठे थे. तब मंकीपॉक्स के सिर्फ दो स्ट्रेन थे, जो कम खतरनाक थे लेकिन नया स्ट्रेन clade1a बेहद खतरनाक है. डब्यूएचओ को डर है कि अगर यह दूसरे देशों तक पहुंचा तो खतरनाक हो सकता है.

मंकीपॉक्स कितनी तेजी से फैल सकता है

WHO के अनुसार, MPox संक्रामक है तो एक इंसान से दूसरे इंसान में पहुंचता है. ये रेस्पिरेटरी ड्रॉपलेट्स यानी छींकने, स्किन के संपर्क में आने, जेनिटल्स से निकलने वाले फ्लूइड, म्यूकल्सल सर्फेसेस या रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट के संपर्क से शरीर में पहुंच सकता है. मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित किसी जानवर के संपर्क में रहने पर भी इसका खतरा रहता है. यह वायरस मरीज के घाव से निकलकर आंख, नाक और मुंह से शरीर में पहुंच सकता है और इससे बहुत जल्द दूसरा इंसान भी संक्रमित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Nipah Virus: केरल में निपाह संक्रमित की मौत क्या खतरे की घंटी? जानें क्या है ये वायरस, कितना खतरनाक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget