एक्सप्लोरर

Tongue Color: जीभ से कैसे पता चलती है बीमारी, आप भी शीशे में देखकर लगा सकते हैं पता

जीभ हमारे शरीर का काफी अहम अंग है. इससे हम स्वाद का पता लगा पाते हैं. जीभ शरीर के अंदर पनप रही कई बीमारियों को पहले ही बता देती है. जीभ में होने वाले बदलाव हर किसी को अलर्ट करते हैं.

Tongue Sign Diseases : बीमारी होने पर जब आप डॉक्टर को दिखाने जाते हैं तो वो सबसे पहले आपकी जीभ देखते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा डॉक्टर जीभ क्यों देखा करते हैं. दरअसर, हमारी जीभ कई बीमारियों को पहले ही बता देती है. आप खुद भी जीभ में होने वाले बदलावों को देखकर पता कर सकते हैं कि आपको कोई बीमारी तो नहीं होने वाली है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर जीभ किसी बीमारी का संकेत दे रहा है तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि कई बार यह गंभीर भी हो सकता है. 

1. सफेद छाले होना

जीभ पर सफेद छाले होना बताता है कि पेट में गड़बड़ी है. पाचन में दिक्कत होने के बाद कई बार जीभ पर लाल या सफेद छाले हो जाते हैं. इसका इलाज तुरंत कराना चाहिए, इसे कभी भी इग्नोर नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Nipah Virus: केरल में निपाह संक्रमित की मौत क्या खतरे की घंटी? जानें क्या है ये वायरस, कितना खतरनाक

2. जीभ पर पीले रंग की कोटिंग

अगर जीभ पर सफेद रंग की हल्की सी कोटिंग है तो इसका मतलब आप हेल्दी हैं लेकिन अगर यही कोटिंग पीले रंग की है तो सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि पीले रंग की हल्की मोटी कोटिंग यीस्ट इंफेक्शन की तरफ इशारा करती है.

3. ज्यादा सॉफ्ट जीभ

अगर जीभ का रंग गाढ़ा लाल है या वह काफी मुलायम महसूस हो रही है तो इसका मतलब है कि शरीर में विटामिन बी12 और आयरन की कमी है. इसकी जानकारी डॉक्टर के पास जाकर लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: WHO की चेतावनी का भी नहीं पड़ा कोई असर, लगातार 'सफेद जहर' खा रहे भारत के लोग

4. गहरी लाल रंग की जीभ

जीभ का गहरा लाल होना इंफेक्शन का लक्षण हो सकता है. कई बार कावासाकी बीमारी या लाल बुखार की वजह से भी ऐसा हो सकता ै. अगर यह हल्की सफेद नजर आए तो एनीमिया का संकेत हो सकता है.

5. लाल जीभ पर सफेज स्पॉट

तंबाकू, सुपाड़ी खाने वालों की जीभ पर सफेद स्पॉट पड़ जाते हैं. कई बार ज्यादा तला भुना खाने से एसिड की मात्रा बढ़ जाती है और ऐसा हो सकता है. अगर एक दो हफ्ते बाद भी यह खत्म न हो तो तुरंत डॉक्टर से जाकर मिलना चाहिए.

6. जीभ चिकनी होना

जीभ का ऊपरी हिस्सा हल्का खुरदुरा होता है. अगर यह अचानक से चिकना हो जाए तो विटामिन की कमी के लक्षण हो सकते हैं. शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी ऐसा हो सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: ALERT! किचन में रखा बर्तन साफ करने वाला स्क्रब कर सकता है किडनी खराब, जानें हो सकता है कितना खतरनाक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget