एक्सप्लोरर

क्या एंटीबायोटिक दवाओं से हो सकता है HMPV का इलाज, कितनी कारगर हैं इस वायरस के आगे दवाएं

HMPV के लक्षण लगभग कोविड-19 की तरह ही हैं. हालांकि, यह कोविड से काफी अलग है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड एक नया वायरस था, इसलिए उससे लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता मौजूद नहीं थी.

चीन के बाद ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के मामले भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं. सोमवार से अब तक देश में इस वायरस के सात मरीज सामने आ चुके हैं. इसमें दो केस बेंगलुरू, नागपुर, तमिलनाडु से और एक केस अहमदाबाद में मिला है. एचएमपीवी के बढ़ते मामलो ने स्वास्थ्य विभाग को भी चिंता में डाल दिया है. 

भले ही इस वायरस को लेकर कोरोना जैसे हालात बनने से इनकार किया जा रहा हो, लेकिन दो दिन में सामने आए मामलों ने लोगों की टेंशन जरूर बढ़ा दी है. ऐसे में सवाल यह है कि क्या चीन से फैले इस वायरस का इलाज क्या है? क्या इसकी कोई वैक्सीन मौजूद है? क्या एंटीबायोटिक दवाओं का असर इस वायरस पर होगा? अगर नहीं तो क्यों? आइए जानते हैं... 

2001 में हुई थी पहचान

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इस वायरस से ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह वायरस नया नहीं है. मंत्रालय ने बताया कि इस वायरस की सबसे पहले पहचान  2001 में की गई थी और यह सालों से दुनिया भर में फैल रहा है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि एचएमपीवी वायरस कोरोना की तरह बढ़ती मृत्युदर का कारण नहीं बनता और शायद ही इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्कता पड़े. 

क्या है एचएमपीवी का इलाज

चीन से सामने आए एचएमपीवी (HMPV) वायरस के लक्षण लगभग कोविड-19 की तरह ही हैं. हालांकि, यह वायरस कोविड से काफी अलग है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड एक नया वायरस था, इसलिए इंसानों में इससे पलड़ने की प्रतिरोधक क्षमता मौजूद नहीं थी. चूंकि, एचएमपीवी नया वायरस नहीं है, ऐसे में यह सिर्फ 5 साल से छोटे बच्चों या फिर कमजोर इम्युनिटी वालों के लिए ही खतरनाक हो सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि 5 साल से ज्यादा उम्र का बच्चा इस वायरस से लड़ने की इम्युनिटी हासिल कर सकता है. जहां तक इस वायरस के इलाज की बात है तो अभी इसको लेकर कोई वैक्सीन नहीं बनी है. 

क्या एंटीबायोटिक्स दवाओं से हो सकता है HMPV वायरस का इलाज?

अब सवाल यह है कि क्या एंटीबायोटिक्स दवाएं इस वायरस पर कारगर हैं और क्या इन दवाओं से इसका इलाज हो सकता है. जवाब है-नहीं. एंटीबायोटिक्स दवाएं किसी भी बैक्टीरियल इंफेक्शन पर अपना असर दिखाती हैं, चूंकि HMPV एक वायरस है तो इसका इलाज एंटीबायोटिक्स दवाओं से नहीं किया जा सकता. हालांकि, एंटीबायोटिक दवाएं कमजोर इम्यूनिटी के दौरान शरीर में होने वाली अन्य बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव कर सकती हैं. आप डॉक्टर की सलाह के अनुसार, लिक्विड डाइट, दर्द, खांसी व अन्य संक्रमण के लिए दवाएं ले सकते हैं. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget