एक्सप्लोरर

Heat Wave: हीट वेव भीषण वार के लिए है तैयार, नवजात शिशुओं का इस तरह से रखें ख्याल

गर्मी का मौसम नवजात के लिए काफी नाजुक होता है.अगर खास देखभाल ना किया जाए तो वो हीट वेव के चपेट में आ सकते हैं.ऐसे में आप कुछ आसान टिप्स की मदद से अपने बच्चे का खास ख्याल रख सकते हैं

How To Take Care Of New Born Baby In Summer: अप्रैल महीने में ही गर्मी का प्रकोप सातवें आसमान पर है. हीटवेव के थपेड़े अभी से ही पड़ने लगे हैं. कई राज्यों में हीटवेव को लेकर एडवाइजरी तक जारी कर दी गई है. यह समय हर किसी के लिए काफी नाजुक है. खासकर नवजात शिशु के लिए. बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होती है इस वजह से वो जल्दी बीमारी की चपेट में आ जाते हैं. खासकर वो बच्चे जिनके जन्म के बाद उनका ये पहला समर है. उन्हें खास देखभाल की जरूरत है. इस लेख में हम कुछ आसान टिप्स पर बात करेंगे जिसे अपनाकर आप शिशु को हीटवेव से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं इस बारे में.

ताजा खाना खिलाएं-अगर आपका बेबी थोड़ा बहुत भी सॉलि़ड फूड खाने लगा है तो उसे हमेशा ताजा खाना ही खिलाएं. इस मौसम में बच्चों को पेट के इन्फेक्शन होने की आशंका बनी रहती है. 6 महीने के या इसे छोटे बच्चे का इम्यूनिटी कमजोर होता है. इसलिए शिशु को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है.

सही कपड़ों का चुनाव- गर्मियों के मौसम में हीटवेव के प्रकोप से बचाने के लिए बच्चों के लिए सही कपड़ों का चुनाव करें. आप अपने बच्चों को सिर्फ कॉटन के कपड़े ही पहनाएं. कॉटन के कपड़े के जरिए हवा शरीर के आर पार हो पाती है और पसीना सोकने की क्षमता भी कॉटन के कपड़ों में ज्यादा होती है. अपने बच्चे को हल्के सफेद, पीले, नीले रंग का ही कपड़ा पहनाएं

वेंटिलेशन का ख्याल रखें- गर्मी और उमस हो रही है तो बच्चे को हवादार कमरे में रखें. आप बच्चे को ऐसी जगह रखें जहां पर वेंटिलेशन सही हो. यह भी ध्यान रखें कि बच्चे को हवा ठीक सामने से ना लगे इससे भी नुकसान पहुंच सकता है.

हाइड्रेशन- हाइड्रेशन का भी ख्याल रखना जरूरी होता है. अगर आप अपने बच्चे को हीटवेव के प्रकोप से बनाना चाहते हैं तो हर थोड़ी देर पर पानी पिलाएं. ध्यान रहे कि पानी उबला हुआ होना चाहिए. 6 महीने से कम उम्र के शिशुओं को स्तनपान करवाएं इसी के जरिए उनके शरीर में पानी की कमी दूर होती है. अगर बच्चे की उम्र 6 महीने से ज्यादा है तो आप कोकोनट मिल्क, लस्सी, फ्रूट जूस दे सकते हैं.

धूप में ना निकलें- आप गर्मी के मौसम में शिशु को बाहर लेकर ना निकले. दोपहर 12:00 से 4:00 के वक्त में  शिशु को बाहर ले जाने की गलती ना करें. इससे बच्चे को लू लग सकती है. अगर किसी खास काम के लिए बाहर जा रहे हैं तो बच्चे को अच्छे से ढक कर टोपी पहनाकर ही बाहर लेकर जाएं.

बाथ कराएं-गर्मियों में शिशु की देखभाल के लिए रोजाना एक से दो बार नहलाया जा सकता है बस ध्यान रहे कि पानी ना तो ज्यादा ठंडा हो और ना ही गर्म.

हर वक्त डायपर ना पहनाएं- अक्सर महिलाएं बच्चों को हर वक्त डायपर पहना कर रखती हैं. गर्मियों में ऐसा करने से रैशेज और घमौरियों की समस्या हो सकती है. गर्मी में बेबी केयर के समय हमेशा याद रखें कि बच्चे को डायपर तभी लगाएं जब बाहर जा रहे हैं,नहीं तो इंफेक्शन एलर्जी का खतरा अधिक हो सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Lemon Water: गर्मी में इतने ग्लास से ज्यादा नींबू पानी पीते हैं तो संभल जाएं, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk News: 26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?
26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Foods For Overall Health: क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच

वीडियोज

PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, 26 दिन पहले किन मुद्दों से शुरू हुआ, कौन से 3 आश्वासन पर खत्म?
सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, 26 दिन पहले किन मुद्दों से शुरू हुआ, कौन से 3 आश्वासन पर खत्म?
Bihar Protest Live: प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget