एक्सप्लोरर

इस खट्टे-मीठे फल को खाने से नहीं होंगे पेट में कीड़े, दूर रहेगी कोल्ड और कफ की समस्या

Pineapple In Ayurveda: पाइनऐपल यानी अनानास को आयुर्वेद में कुछ खास लोगों के लिए बहुत अधिक लाभकारी माना गया है. ये कौन लोग हैं और इन्हें हर दिन अनानास क्यों खाना चाहिए, यहां जानें...

Why Should Eat Pineapple: शरीर के अंदर भोजन के पाचन के समय पैदा होने वाले फ्री रेडिकल्स यानी मुक्त कणों के असर को कम करने में जो फूड्स सबसे ज्यादा असरकारी माने जाते हैं, उनमें पाइनएप्पल का नाम भी शामिल है. क्योंकि यह फल ऐसे एंजाइम्स को शरीर में भेजता है, जो पाचन को बूस्ट करने का काम तो करते ही हैं, साथ में फ्री रेडिकल्स को खत्म भी करते हैं. यानी इस फल को खाकर आप एक तीर से दो निशाने लगा सकते हैं.

पहला फायदा यह है कि खाना जल्दी डायजेस्ट होगा तो इससे पेट फूलना, पेट में गैस बनना, खट्टी डकार आना जैसी समस्याएं नहीं होंगी और मुक्त कणों के कारण शरीर के अंदर की कोशिकाएं भी डैमेज नहीं होंगी. ​पाइनएप्पल की जो मेन प्रॉपर्टीज हैं, वे हैं इसके ऐंटी-इंफ्लामेट्री यानी सूजन रोकने वाले गुण, ऐंटी-ऑक्सिडेंट से भरपूर होना और ऐंटी-कैंसरस होना. 

किन लोगों को जरूर खाना चाहिए?

  • ​पाइनएप्पल का सेवन उन लोगों को जरूर करना चाहिए जिनके पेट में बहुत गैस बनती है.
  • जिन लोगों को खट्टी डकारें अधिक आती हैं.
  •  जिन लोगों का खाना खाने के बाद पेट फूल जाता है.
  •  जिन लोगों के परिवार में कैंसर की हिस्ट्री है. यानी नई या पुरानी पीढ़ी में किसी नजदीकी परिजन को कैंसर रहा हो.
  • जिन लोगों को रात में लार बहने की समस्या हो उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए.
  • जो लोग सोते समय दांत पीसते हों, उन्हें ​पाइनएप्पल जरूर खाना चाहिए.
  • जिन लोगों के पेट में बार-बार कीड़े होने की समस्या हो, उन्हें भी ​पाइनएप्पल हर दिन खाना चाहिए.
  • जिनका गला और मुंह बार-बार सूख जाता है और पानी पीने से भी राहत नहीं मिलती, उन्हें भी ​पाइनएप्पल जरूर खाना चाहिए.

​पाइनएप्पल खाने के फायदे

  • कब्ज नहीं होता
  • कफ और कोल्ड की समस्या नहीं होती
  • यूरिन इंफेक्शन से बचाता है
  • पीलिया यानी जॉइंडिस नहीं होने देता
  • ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है
  • घाव जल्दी भरते हैं
  •  रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.
  • स्किन और बाल हेल्दी बनते हैं.

​पाइनएप्पल में क्या होता है?

  • अनानास में विटामिन-सी बहुत अधिक होता है. यही कारण है कि इसे खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी स्ट्रांग बनती है और शरीर को जल्दी से कोई रोग घेर नहीं पाता है.
  • तासीर की बात करें तो ​पाइनएप्पल एक ठंडी तासीर वाला फल है. इसलिए इसका सेवन दोपहर के समय करना चाहिए. खासतौर पर सर्दी के मौसम में धूप में बैठकर इसे खाना चाहिए.
  • हर दिन ​पाइनएप्पल के 2 से 3 गोल पीस खाना काफी होता है. गोल पीस इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ज्यादातर ​पाइनएप्पल मोटाई या गोलाई में लगभग बराबर होते हैं, ऐसे में आपको सही मात्रा मापने में आसानी रहेगी.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: सीने के तेज दर्द के अलावा बड़े नॉर्मल होते हैं हार्ट अटैक के लक्षण, ना करें अनदेखा करने की भूल

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget