एक्सप्लोरर

जानें, क्यों होती है हॉट फ्लैश की समस्या और क्या है इसका इलाज

अचानक चेहरे पर झनझनाहट महसूस होना, मन घबराना और दिल की धड़कने बढ़ना, जब ये समस्याएं एक साथ होने लगें तो हॉट फ्लैश के लक्षण होते हैं. यह समस्या महिलाओं और पुरुषों दोनों में होती है.

शरीर में कुछ खास हॉर्मोन्स का असंतुलन हो जाने के कारण हॉट फ्लैश की समस्या होती है. यह समस्या महिलाओं और पुरुषों दोनों में होती है और दोनों में ही 50 साल की उम्र के बाद यह समस्या अधिक देखने को मिलती है. हॉट फ्लैश एक ऐसी समस्या होती है, जिसमें शरीर अचानक से गर्म महसूस होता है, घबराहट होने लगती है और धड़कनें बढ़ जाती हैं. हॉट फ्लैश की समस्या हॉर्मोन्स के असंतुलन, पित्त दोष के बढ़ने और वायु दोष के असंतुलित होने के कारण होती है. 

महिलाओं और पुरुषों में हॉट फ्लैश

  • महिलाओं में मेनोपॉज के बाद हॉट फ्लैश की समस्या होती है. क्योंकि शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन का असंतुलन हो जाता है. जबकि पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन हॉर्मोन के असंतुलन के कारण यह समस्या होती है.
  • महिलाओं और पुरुषों में हॉट फ्लैश के लक्षण एक जैसे ही होते हैं. यानी, शरीर में गर्माहट महसूस होना, बेचैनी होना, धड़कनें बढ़ना, कभी-कभी सांस लेने में दिक्कत महसूस होना, त्वचा में रूखापन महसूस होना और चेहरा लाल हो जाना, शरीर के ऊपरी हिस्से में अधिक पसीना आना, उंगलियों में झनझनाहट महसूस होना. ये सभी समस्याएं एक साथ होती हैं.

हॉट फ्लैश के कारण 

हॉट फ्लैश के मुख्य कारणों में लाइफस्टाइल से जुड़ा असंतुलन अधिक जिम्मेदार होता है. जैसे...

  • चाय-कॉफी का अधिक सेवन
  • लंबे समय तक तनाव बने रहना
  • बहुत टाइट कपड़े पहनना
  • स्मोकिंग और एल्कोहॉल की लत होना
  • एंटिबायोटिक और पेनकिलर्स का अधिक सेवन
  • हाइपर थाइरोइड
  • बहुत अधिक मसालेदार भोजन
  • पूरी नींद ना लेना
  • दैनिक जीवन में मेडिटेशन और योग का अभाव

हॉट फ्लैश से बचाव के उपाय

  • ऊपर जिन कारणों के बारे में बताया गया है, उन पर ध्यान दें और एक-एक कर सभी को अपने लाइफस्टाइल से बाहर करें.
  • दिन में 30 मिनट एकांत में जरूर बिताएं. इस दौरान ध्यान लगाएं. खुद को समय दें और मन को शांत करें. आप पूजा-पाठ या जप इत्यादि भी कर सकते हैं.
  • अपने भोजन में पोषण का पूरा ध्यान रखना. विटमिन्स, आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम इत्यादि का संतुलन बनाए रखना.
  • अधिक से अधिक एक्टिव रहने का प्रयास करना. जो लोग भोजन के बाद हर दिन एक ही स्थान पर घंटों बैठे रहते हैं, ऐसे लोगों का शरीर और मन धीरे-धीरे बीमारी और अवसाद की तरफ बढ़ने लगते हैं. ये भी हॉट फ्लैश की समस्या को बढ़ाते हैं. इसलिए हर दिन 45 मिनट की वॉक और एक्सरसाइज जरूर करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: कुछ गर्मागर्म लेकर करना चाहते हैं दिन की शुरुआत तो ये 3 स्वाद हैं आपके लिए

यह भी पढ़ें:  जैकफ्रूट खाकर ठीक करें अपनी सेहत, ये है शाकाहारी लोगों का मटन

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget