एक्सप्लोरर

कटहल की सब्जी है कई बीमारियों से बचाव का उपाय, सूखी या तरीदार बनाकर खाएं

भूख कम होना, थकान रहना, हड्डियां कमजोर होना या मिर्गी के दौरे, ऐसी कोई भी समस्या आप कटहल की सब्जी खाकर कंट्रोल कर सकते हैं. कटहल गुणों का खजाना होता है, शरीर को ताकतवर बनाने के लिए इसका सेवन करें.

जैकफ्रूट यानी कटहल की सब्जी खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है. यह सब्जी जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही पौष्टिक भी. हालांकि कटहल को काटना और छीलना थोड़ा मुश्किल भरा काम होता है इसलिए आमतौर पर घर में इसकी सब्जी बनाने से बचा जाता है. लेकिन इसका समाधान ये है कि ज्यादातर सब्जी वाले अब कटहल को हाथोंहाथ काटकर और छीलकर देते हैं. ताकि आप आसानी से घर जाकर इसकी सब्जी बना सकें.

आपको जानकर हैरानी होगी कि वेज लोगों का मटन कहा जाने वाला कटहल सेहत संबंधी गुणों से भरा हुआ होता है. कई तरह की बीमारियों को ठीक करने के साथ ही यह सब्जी कई घातक बीमारियों से बचाव भी करती है. आइए, एक नजर डालते हैं कटहल की सब्जी खाने के फायदों पर...

1. भूख बढ़ाती है

यदि आपको भूख कम लगती है या खाना खाने का मन नहीं करता है तो इसकी मुख्य वजह पाचन संबंधी गड़बड़ियां होती हैं. कटहल की सब्जी का सेवन आपकी भूख को बढ़ाने और इससे जुड़ी समस्याओं को दूर करने का काम करता है. हालांकि कटहल की सब्जी का सेवन दोपहर के भोजन में करना चाहिए. क्योंकि कुछ लोगों को ये सब्जी खाने पर गैस बनने की समस्या हो सकती है.

2. मिर्गी के दौरे में लाभकारी 

जिन लोगों को मिर्गी के दौरे पड़ने की समस्या होती है, उन्हें कटहल की सब्जी का सेवन हर दूसरे-तीसरे दिन करना चाहिए. यह सब्जी इपिलेप्सी की समस्या को नियंत्रित करने और धीरे-धीरे सुधार करने का काम करती है.

3. ताकत बढ़ाए 

शारीरिक कमजोरी दूर कर शरीर को बलिष्ठ बनाने का काम करता है कटहल. आप चाहें तो इसकी सूखी सब्जी बनाकर चापती के साथ खाएं या फिर रसीली सब्जी बनाकर चावल के साथ. यह हर तरह से आपके शरीर को लाभ पहुंचाती है. बस इसे डीप फ्राई करके खाने से बचना चाहिए.

4. थायरॉइड में लाभकारी 

महिलाओं में थायरॉइड की समस्या सबसे अधिक होती है. कटहल में कॉपर नामक तत्व पाया जाता है, जो थायरॉइड की समस्या को नियंत्रित करने का काम करता है. इसलिए महिलाओं को कटहल की सब्जी का सेवन जरूर करना चाहिए.

5. हड्डियां मजबूत करे 

बढ़ती उम्र के साथ एक तरफ पाचन कमजोर होने लगता है और दूसरी तरफ शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है. इस कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. इस समस्या से बचाव में भी कटहल की सब्जी बहुत लाभकारी होती है. आयुर्वेद के अनुसार कटहल में बल्य गुण पाए जाते हैं, जो मास-मज्जा और हड्डियों को स्वस्थ रखने का काम करते हैं.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: बेबी होगा एकदम हेल्दी, प्रेग्नेंसी के दौरान योग करने से आसान होगी डिलिवरी

यह भी पढ़ें:  हड्डियों की बीमारी का मोटापे से है गहरा ताल्लुक, हेल्दी लाइफ के लिए ये हैं जरूरी बातें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skin Care Tips: सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
Monsoon Health Care Tips: मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
Dengue Outbreak in Mumbai: बारिश के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा! मुंबई में डेंगू-स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़े
बारिश के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा! मुंबई में डेंगू-स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़े

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget