एक्सप्लोरर

एक बार हार्ट अटैक आने के बाद बदल लें अपना खानपान, एक्सपर्ट से जानें क्या खाएं, क्या नहीं

एक बार हार्ट अटैक आने के बाद किसी की पूरी लाइफस्टाइल बदल जाती है. ऐसे में मरीज को हेल्दी डाइट पर ही ध्यान देना चाहिए. क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा हो सकता है.

Heart Attack Diet Tips :  हमारे देश में हार्ट अटैक के केस बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. आजकल कम उम्र के  लोगों में भी इस तरह के मामले सामने आए हैं. इसका सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्‍दी फूड खाने की आदत है. अगर किसी एक हार्ट अटैक (Heart Attack) आ जाए तो दोबारा से हार्ट अटैक से बचने के लिए सही डाइट लेना जरूरी हो जाता है. कार्डियोलॉजिस्‍ट का कहना है कि हमारा खान-पान, शरीर का वजन, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल लेवल, खून में शुगर लेवल को इफेक्ट करता है. यदि किसी को हार्ट अटैक आया है या फिर कार्डियोवैस्कुलर का इलाज पहले हुआ है तो डाइट में बदलाव कर बीमारी को बढ़ने और दोबारा से हार्ट अटैक को रोका जा सकता है. 
 
हार्ट अटैक से बचने इस तरह रखें खानपान
 
डाइट में बैलेंस्‍ड मील लें
हार्ट के मरीजों को अपने स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए डाइट के बहुत सारे विकल्प हैं. हार्ट के मरीजों की थाली में सब्जियां और फल होने चाहिए. इसके साथ ही साबुत अनाज और उनके साथ हेल्दी प्रोटीन भी जरूर खाना चाहिए.
 
खाने में शामिल करें ओमेगा-3
मोनोसैचुरेटेड फैट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड हार्ट के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. एवोकेडो, ऑलिव ऑयल और बादाम जैसे मोनोसैचुरेटेड फैट भरपूर मात्रा में खाएं. इन सभी चीजों के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है. इससे हार्ट की सेहत दुरुस्त रहती है.
 
फाइबरयुक्त आहार लें
साबुत अनाज, फल और सब्जियों में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है. ब्राउन राइस और क्विनोआ जैसे साबुत अनाज शरीर में ब्लड शुगर के लेवल और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं. फल और सब्जियों में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो हमारे हार्ट को हेल्दी रखते हैं. ब्रोकली, गाजर, और पत्तीदार सब्जियां हार्ट के अच्छी होती हैं.
 
डेयरी प्रोडक्ट
कैल्सियम, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर डेयरी प्रोडक्ट हार्ट की बीमारियों को रोकने में हेल्प करते हैं. कम फैट वाले या फैट-फ्री डेयरी उत्पाद ज्यादा फैट वाले से ज्यादा अच्छे होते हैं. इनमें फैट-फ्री दही, पनीर और दूध लेना चाहिए.
 
हार्ट के मरीज इन चीजों से करें परहेज
 
कम नमक खाएं 
हार्ट के मरीजों को कम नमक खाना चाहिए. नमक थोड़ी मात्रा में लेने पर शरीर के लिए सही रहता है, लेकिन ज्यादा नमक से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. इसलिए नमक का सेवन कम मात्रा में करें. नमक की जगह जड़ी-बूटियों और मसालों का सेवन करें.
 
शराब का सेवन न करें
शराब पीने से हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, हार्ट प्रॉबल्म्स, स्ट्रोक और भी कई समस्याएं हो सकती है. ऐसे में शराब को पीने से बचना चाहिए. हार्ट के मरीजों को तो इससे दूरी बनाकर ही रखनी चाहिए.
 
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड न खाएं
इस तरह के खाने में शुगर और सोडियम बहुत अधिक मात्रा में होते हैं, जबकि पोषक तत्व बहुत कम होते हैं. इसलिए अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड खाने से बचे. जिससे कार्डियोवैस्कुलर बीमारी होने का खतरा कम हो जाएगा. सोडा और एनर्जी ड्रिंक, आईस्क्रीम और कैंडी बार, पैक्ड स्नैक्स और मिठाई इन सबको खाने से बचें.
 
फ्राईड फूड न खाएं
फ्राईड फूड जैसे फ्रेंच फ्राईज़ और फ्राईड चिकन ये सब शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं, इसलिए इन्हें नहीं खाना चाहिए. प्रोसेस्ड स्नैक, फास्ट फूड, और कमर्शियल बेक्ड सामान का भी सेवन न करें.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget