एक्सप्लोरर

कड़वा ही क्यों होता है ज्यादातर दवाइयों का स्वाद, क्या आप जानते हैं सही कारण?

क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ज्यादातर दवाईयां कड़वी ही क्यों होती हैं, क्यों इन्हें जानबूझकर इस तरह बनाया जाता है. यहां जानिए...

Medicine Taste : बीमार होने पर डॉक्टर हमें खाने के लिए दवाईयां देते हैं. ज्यादातर गोलियां या सीरप मुंह में जाने के बाद स्वाद ही बिगाड़कर रख देती हैं. कई-कई घंटों तक मुंह कड़वा रहता है. यही कारण है कि बहुत से लोग दवाईयां खाने से बचते हैं. हालांकि, सभी दवाओं का स्वाद कड़वा नहीं होता है, कुछ मीठी भी आती हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ज्यादातर दवाईयां कड़वी ही क्यों होती हैं, क्यों इन्हें जानबूझकर इस तरह बनाया जाता है. यहां जानिए...

कड़वी क्यों होती हैं ज्यादातर दवाईयां

मेडिसिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक,  दवाईयां बनाने के लिए कई तरह के केमिकल्स और कंपाउंड्स का इस्तेमाल होता है, जिसकी वजह से उनका स्वाद कड़वा होता है. कई दवाओं में एल्कलॉइड्स जैसे- कोडीन, कैफीन, टेरपीन और न्य कड़वे केमिकल्स मिलाए जाते हैं, जो दवाईयों के स्वाद को कड़वा कर देते हैं. इनका शरीर के अंगों पर असर भी पड़ता है. कई दवाईयां प्लांट कंपाउंड्स से भी बनाई जाती हैं, जिससे कड़वी आती हैं.

कुछ दवाईयां मीठी कैसे हो जाती हैं

मेडिसिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि कुछ दवाईयों का स्वाद बेहतर होता है, उन्हें मीठा करने के लिए उनमें शुगर मिलाया जाता है. शुगर की कोटिंग के चलते इन टैबलेट्स का स्वाद मीठा आता है. हालांकि,सभी दवाईयों में ऐसा नहीं होता है. जिसकी वजह से उनका स्वाद कड़वा रहता है. दवा के अंदर कई कड़वे कंपाउंड मौजूद होते हैं, जिनका स्वाद मेटाबोलिज्म से प्रभावित होता है. 

कड़वी दवाएं न ले पाएं तो क्या करें

मेडिसिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कई दवाएं काफी ज्यादा कड़वी होती हैं. उन्हें कैप्सूल बना दिया जाता है. उनकी ऊपरी लेयर सॉफ्ट जिलेटिन की होती है, जो पेट में जाकर घुल जाती हैं. इसी के चलते लोग कड़वी से कड़वी दवा खा लेते हैं.अगर आपको कड़वी दवाएं लेने में परेशानी होती है तो उन्हें शहद के साथ ले सकते हैं. पहले लोग ऐसा ही किया करते थे, इससे दवा के असर पर फर्क नहीं पड़ता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : सुबह, शाम या फिर रात... कब करना चाहिए डायबिटीज का टेस्ट, दिख जाएगा सटीक रिजल्ट

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
Cancer Treatment: क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
International Chess Day: क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget