एक्सप्लोरर

क्या शराब पीने के अगले दिन आपके भी पैरों में होता है दर्द? शुरू हो गई है यह दिक्कत

एक रिसर्च के अनुसार, शराब पीने से 15 से 39 साल की उम्र के लोगों को सबसे ज्यादा खतरा होता है. शराब कई बीमारियों को जन्म दे सकता है. इनमें कैंसर भी शामिल है.

Leg Pain after Alcohol : शराब पीना हानिकरक है. कई रिसर्च में भी ये बात साबित हो चुकी है. लेकिन, पीने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं है. ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज ने जियोग्राफिक रीजन, उम्र और जेंडर के आधार पर 204 देशों में शराब पीने वालों पर एक रिसर्च किया. जिसमें पाया गया कि शराब पीने से 15 से 39 साल की उम्र के लोगों को सबसे ज्यादा खतरा होता है.

शराब कई बीमारियों को जन्म दे सकता है. इनमें कैंसर भी शामिल है. शराब पीने के दिन तो कई समस्याएं होती ही हैं, अगले दिन भी पैरों में तेज दर्द हो सकता है. इस दर्द को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह एक गंभीर समस्या भी हो सकती है. 

शराब पीने से पैरों में दर्द क्यों होता है

बहुत ज्यादा शराब पीने से अल्कोहलिक न्यूरोपैथी (Alcoholic Neuropathy) की समस्या हो सकती है. इससे नर्व्स सिस्टम को गंभीर नुकसान पहुंचता है, जो शरीर, रीढ़ की हड्डी और ब्रेन से जुड़ा होता है.इस समस्या में तेज दर्द महसूस होता है, हाथ-पैर हिलाने में दिक्कत होती है यूरिनरी ब्लैडर और आंत में समस्याएं हो सकती हैं. शराब की वजह से कुछ नर्व्स डैमेज भी हो सकती हैं. 

यह भी पढ़ें : दिनभर आराम, फिर भी खूब हो रही थकान? हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

अल्कोहलिक न्यूरोपैथी के लक्षण क्या हैं

शरीर के निचले अंगों में दर्द

पैरों में दर्द बने रहना

झुनझुनी

चुभन और सुइयों का अहसास (पेरेस्टेसिया)

मांसपेशियों में ऐंठन और ऐंठन

मांसपेशियों की कमजोरी

संतुलन बनाने में परेशानी

कब्ज़, दस्त होना

पेशाब करने में समस्या होना

सेक्सुअल डिजीज

नपुंसकता

लो ब्लड प्रेशर

तेज़ दिल की धड़कन (टैचीकार्डिया)

अत्यधिक पसीना आना

उल्टी और मतली

चक्कर आना

अल्कोहलिक न्यूरोपैथी के कारण

शराब से जुड़े न्यूरोपैथी के सटीक कारणों को पूरी तरह से समझा नहीं गया है. हालांकि, शोधकर्ताओं ने पाया है कि लंबे समय तक बहुत अधिक शराब का सेवन तंत्रिकाओं को नुकसान पहुंचता है, जिसकी वजह से यह समस्या होती है. इसका एक कारण कुपोषण भी होता है. शराब आपके शरीर के तंत्रिका तंत्र के लिए जरूरी विटामिन और पोषक तत्वों को अवशोषित करने के तरीके को प्रभावित कर सकती है.  लगातार शराब के सेवन से आपके शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन भी हो सकती है. यह नसों (डिमाइलिनेशन) और जरूरी न्यूरॉन्स (एक्सोनल डिजनरेशन) के आसपास माइलिन को नुकसान से जुड़ा है.

अल्कोहलिक न्यूरोपैथी का इलाज

1. डॉक्टर दवाए, जैसे नाल्ट्रेक्सोन, एकैम्प्रोसेट और डिसल्फिरम देसकते हैं.

2. बिहैवियर से जुड़ी थेरेपी की मदद

3.किसी प्रोफेशनल डॉक्टर की ममदद

4. शराब छोड़ने में मदद करने वाले ग्रुप का हिस्सा बनना

शराब से जुड़े न्यूरोपैथी से बचने के लिए क्या करें

1. पुरुषों के लिए प्रतिदिन दो से अधिक और महिलाओं के लिए एक पेग से ज्यादा शराब नहीं पीना चाहिए.

2. अगर शराब से जुड़े न्यूरोपैथी के लक्षण हैं तो शराब न पियें.

3. शराब नहीं छोड़ पा रहे हैं तो मदद लें.

4. अच्छी और संतुलित डाइट फॉलो करें. विटामिन और अन्य पोषक तत्वों की कमी को पूरा करें.

5. हफ्ते में कम से कम 150 मिनट एक्सरसाइज करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Washing Machine Buying Guide: वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? जानें 25000 में बेस्ट ऑप्शन
वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? जानें 25000 में बेस्ट ऑप्शन
Embed widget