एक्सप्लोरर

क्या पत्तागोभी खाने से हुई बच्ची की मौत, सर्दियों में जानलेवा क्यों हो जाती हैं कई सब्जियां?

सवाल उठता है कि क्या पत्तागोभी की तरह सर्दियों में अन्य सब्जियां भी जानलेवा हो सकती हैं. आइए जानते हैं...

Deadly Vegetables in winter : हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए खूब फायदेमंद होती है. घर के बड़े-बुजुर्गों से लेकर टीचर्स और डॉक्टर्स हर कोई हरी सब्जियां खाने की सलाह देते हैं. यह सच भी है पत्तेदार सब्जियां हेल्थ के लिए गजब लाभकारी हैं लेकिन कीड़ों से बचाने के लिए इन पर जो पेस्टिसाइड्स छिड़का जाता है, वो इन्हें जानलेवा बना देता है.

राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां पत्तागोभी खाने से एक 14 साल की बच्ची की मौत हो गई. 8वीं में पढ़ने वाली बच्ची 18 दिसंबर को अपने खेत में घूमने गई और खेत में लगे पत्तागोभी के कुछ पत्ते तोड़कर खा लिए. घर आने पर वह बेहोश हो गई, हालत बिगड़ता देख अस्पताल ले जाया गया, जहां 7 दिनों तक इलाज चलने के बाद बच्ची की जान चली गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्ची की मौत पेस्टिसाइड की वजह से हुई है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पत्तागोभी की तरह सर्दियों में अन्य सब्जियां भी जानलेवा हो सकती हैं. आइए जानते हैं...

पेस्टिसाइड्स कितना खतरनाक

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि सब्जियों और अन्य फसलों को बचाने के लिए जिनन कीटनाशकों का इस्तेमाल होता है, उनका सबसे आम दुष्प्रभाव पाचन पर पड़ता है. इसकी वजह से मतली, उल्टी, पेट में ऐंठन और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कीटनाशक में मिले प्रोडक्ट्स के संपर्क में आने से स्किन और आंखों में जलन, एलर्जी, लाल चकत्ते और खुजली भी हो सकती हैं.

ज्यादा समय तक कीटनाशकों के संपर्क में रहने से ल्यूकेमिया और लिम्फोमा समेत कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है. हाल ही में एक रिपोर्ट में पर्यावरण कार्य समूह (EWG) ने एक डर्टी डोजेन की लिस्ट जारी की है. इनमें उन फलों और सब्जियों को बारें में बताया गया है, जो कीटनाशक के संपर्क में आने पर ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं.

ज्यादा पेस्टीसाइड्स वाली सब्जियां कौन-कौन सी हैं

1. पालक

पालक (Spinach) पर जो कीटनाशन इस्तेमाल किए जाते हैं, उनमें ऑर्गेनोफॉस्फेट पाए जाते हैं. कहा जाता है कि कीटनाशक अवशेषों के साथ पालक खाना खतरनाक हो सकता है. इससे नर्व्स सिस्टम को कई खतरे हो सकते हैं. 

2.  टमाटर

टमाटर (Tomato) को कीटों  और बीमारियों से बचाने के लिए आमतौर पर कीटनाशकों का इस्तेमाल होता है. ऐसे में कीटनाशक अवशोषित टमाटर का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौतियां खड़ी कर सकता है. इसकी वजह से कैंसर होने का भी खतरा रहता है.

3. केल

पत्तेदार साग केल में भी हाई लेवल पर कीटनाशक अवशेष पाए जाते हैं. कई अध्ययनों में पाया गया है कि इन केमिकल्स के लगातार संपर्क में रहने से पाचन को गंभीर नुकसान हो सकता है. लंबे समय में यह सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है.

4. कोलार्ड ग्रीन्स 

कोलार्ड ग्रीन्स पर वही पेस्टीसाइड्स इस्तेमाल किए जाते हैं, जो पालक पर होते हैं. बाकी पत्तेदार सब्जियों की तरह कोलार्ड ग्रीन्स भी कीटनाशक के अवशेष की वजह से नियमित सेवन से खतरे पैदाकर सकता है. इससे सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : नींद के लिए खा रहे हैं गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना किडनी-लिवर से हाथ धो बैठेंगे

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget