एक्सप्लोरर

मुंह पर टेप लगाकर सोने का लगातार बढ़ रहा ट्रेंड, जान लीजिए ये सेहत के लिए कितना खतरनाक

मुंह पर टेप लगाकर सोने का ट्रेंड सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ रहा है. कुछ लोगों का दावा है कि इससे अच्छी और गहरी नींद आती है लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं मान रहे हैं.

Mouth Taping Sleep : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया ही ट्रेंड चल रहा है- माउथ टेपिंग ट्रेंड. इसमें लोग मुंह पर टेप लगाकर सो रहे हैं. दावा है कि इससे अच्छी नींद आती है, सांस की समस्याओं से राहत मिलती है. इस ट्रेंड को बहुत से यूथ अपनाने लगे हैं, बिना यह सोचे कि यह उनकी सेहत के लिए अच्छा है या नहीं. ऐसे में आइए जानते हैं कि माउथ टेपिंग ट्रेंड फायदेमंद है या नुकसानदायक, क्या सचमुच ऐसा करने से नींद अच्छी आती है.

मुंह पर टेप लगाकर सोने का ट्रेंड क्या है 

मुंह पर टेप लगाकर सोने का मतलब है कि सोने से पहले अपने होठों पर टेप लगाना ताकि आप नींद के दौरान सिर्फ नाक से सांस लें. इसे माउथ टेपिंग (Mouth Taping) कहा जाता है. कुछ हेल्थ इन्फ्लुएंसर्स का दावा है कि इससे खर्राटे रुक सकते हैं, ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर होती है और नींद की गुणवत्ता सुधरती है. इस ट्रेंड से कुछ लोगों को फायदे  मिल सकते हैं, लेकिन डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे पूरी तरह सुरक्षित नहीं मान रहे हैं.

क्या माउथ टेपिंग ट्रेंड के संभावित फायदे

1. टेप लगाने से मुंह बंद रहता है, जिससे व्यक्ति नाक से सांस लेने को मजबूर होता है और इससे खर्राटे कम हो सकते हैं.

2. मुंह खुला रखने से कई बार रात में मुंह सूख जाता है, जिससे प्यास ज्यादा लगती है. टेप लगाने से यह समस्या कम हो सकती है.

3. कुछ लोग दावा करते हैं कि माउथ टेपिंग से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है और गहरी नींद आती है.

माउथ टेपिंग ट्रेंड सेहत के लिए कितना खतरनाक

1. सांस और घुटना की समस्या

अगर किसी को नाक बंद रहने (Nasal Congestion) या नींद में सांस रुकने (Sleep Apnea) की समस्या हो, तो यह ट्रेंड बेहद खतरनाक हो सकता है. ऐसा करने से अचानक ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, जिससे घुटन (Suffocation) या सांस लेने में परेशानी हो सकती है.

ये भी पढ़ें - कितनी खतरनाक हो सकती है वजन घटाने वाली दवा मौनजारो, जान लें कैसे करेगी काम

2. डैमेज हो सकती है स्किन

रोज़ाना टेप लगाने से होठों की स्किन डैमेज हो सकती है, जिससे एलर्जी, जलन या सूजन की समस्या हो सकती है. 

3. इमरजेंसी में परेशानी

अचानक खांसी आना, उल्टी महसूस होना या किसी अन्य हेल्थ इमरजेंसी में मुंह पर टेप होने से रिस्क बढ़ सकता है. यह खतरनाक हो सकता है. ऐसे में इस ट्रेंड को लेकर सावधान रहना चाहिए.

क्या इस ट्रेंड को ट्राई करना चाहिए

अगर आप इस ट्रेंड को अपनाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी डॉक्टर या एक्सपर्ट्स से सलाह लें. अगर आपको सांस की समस्या, नाक बंद रहने की शिकायत, अस्थमा या स्लीप एपनिया है, तो यह ट्रेंड आपके लिए बिल्कुल भी सेफ नहीं है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Weight Loss: एक महीने में कितना वजन कम करना है सही? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget