एक्सप्लोरर

बार-बार भूख लगने का क्या है कारण, जानें क्यों हर थोड़ी थोड़ी देर में क्यों खाना खाने का करता है मन

भरपेट खाना खाने के बाद भी भूख महसूस हो तो तुरंत सावधान हो जाना चाहिए. कुछ लोग इसे कमजोरी मानते हैं लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसके कई गंभीर कारण हो सकते हैं.

Frequent Hunger : भूख लगने पर हम सभी खाना खाते हैं. इससे शरीर को एनर्जी मिलती है. आमतौर पर एक इंसान दिन में तीन से चार बार खाना खाता है लेकिन अगर भरपेट खाना खाने के बाद भी भूख महसूस हो तो तुरंत सावधान हो जाना चाहिए. कुछ लोग इसे कमजोरी मानते हैं लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसके कई गंभीर कारण हो सकते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर इसको लेकर जानकारी दी है कि आखिर बार-बार भूख (Frequent Hunger) लगने के क्या कारण होते हैं.
 
बार-बार भूख लगने के 6 कारण
 
1. प्रोटीन की कमी
न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा बताती हैं कि अगर खाने में प्रोटीन कम है तो अक्सर भूख लगती रहती है. ऐसा इसलिए क्योंकि प्रोटीन ऊर्जा प्रदान कर भूख बढ़ाने वाले हार्मोंस को कंट्रोल में रखता है. ऐसे हार्मोंस को बनाता है, जो पेट भर जाने का संकेत देते हैं. प्रोटीन फूड क्रेविंग को भी कम करनेका काम करता है. ऐसे में खाने में प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करनी चाहिए.
 
2. नींद पूरी न होना
नींद न पूरी हो पाने के कारण भी बार-बार भूख लग सकती है. पर्याप्त नींद न लेने पर भूख का संकेत देने वाला घ्रेलिन हार्मोन काबू में नहीं रहता है और बढ़ जाता है. इससे बार-बार भूख लगने का एहसास होता है. इसलिए ठीक तरह से पूरी नींद लेनी चाहिए.
 
3. रिफाइंड कार्ब्स के सेवन से
रिफाइंड कार्ब्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा होता है. ऐसे में इनका ज्यादा सेवन भूख को बढ़ा देता है और जल्दी-जल्दी कुछ न कुछ खाने का मन करता है. ज्यादा रिफाइंड कार्ब्स के सेवन से मोटापा काफी तेजी से बढ़ता है.
 
4. शरीर में फाइबर की कमी
जब हमारी बॉडी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर नहीं होता, तब बार-बार भूख का एहसास होता है. दरअसल, फाइबर से भरपूर चीजें भूख कम करने वाले हार्मोन को बनाने का काम करते हैं. इससे पेट काफी समय तक भरा महसूस होता है. ऐसे में खाने में फाइबर को ज्यादा रखना चाहिए.
 
5. ज्यादा तनाव
न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा बताती हैं कि , आज की लाइफस्टाइल ही तनाव वाली हो गई है. ज्यादा तनाव लेने से शरीर में कॉर्टिसोल नाम का हार्मोन बढ़ जाता है, जिससे बार-बार भूख लगती है. ऐसे में तनाव को कम करने की कोशिश करना चाहिए.
 
6. इन बीमारियों की वजह से भी 
डायबिटीज और थायरॉइड जैसी गंभीर बीमारियों में भी बार-बार भूख लगती है. दरअसल, डायबिटीज के मरीजों में ग्लूकोज सेल्स तक नहीं पहुंच पाता, जिससे एनर्जी बनने की बजाए यूरिन के रास्ते बाहर आ जाता है. ऐसे में जब शुगर हाई होता है तो बहुत ज्यादा भूख लगती है. कुछ न कुछ खाने का मन करता है. थायरॉइड हॉर्मोन बढ़ने पर भी जल्दी-जल्दी भूख लगती है.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Lung Cancer Day: भारत में लंग कैंसर के 50% मरीज नॉन स्मोकर्स, फिर क्यों हो रहे बीमार?
भारत में लंग कैंसर के 50% मरीज नॉन स्मोकर्स, फिर क्यों हो रहे बीमार?
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Alzheimer Early Detection: एआई टेस्ट से अल्जाइमर का जल्दी लगेगा पता, महंगे स्कैन से मिलेगी राहत
एआई टेस्ट से अल्जाइमर का जल्दी लगेगा पता, महंगे स्कैन से मिलेगी राहत
ये कुछ आदतें भी बन सकती हैं फैटी लिवर का कारण, आज ही करें सुधार
ये कुछ आदतें भी बन सकती हैं फैटी लिवर का कारण, आज ही करें सुधार

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget