एक्सप्लोरर

Cigarette नहीं, अब Vaping बना रही है बच्चों को बीमार, एक मां का दर्द सुन कांप जाएंगे आप

एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैंपिंग में इस्तेमाल होने वाले कुछ लिक्विड्स में डायएसिटाइल (Diacetyl) नाम का केमिकल होता है, जो पॉपकॉर्न लंग से जुड़ा हो सकता है.

Popcorn Lung Disease : अमेरिका की रहने वाली एक मां ने ई-सिगरेट और वैंपिंग (Vaping) के खतरों को लेकर गंभीर चेतावनी दी है. उनकी 17 साल की बेटी को वैंपिंग की वजह से एक खतरनाक और जिंदगीभर रहने वाली फेफड़ों की बीमारी हो गई. यह बीमारी पॉपकॉर्न लंग (Popcorn Lung) है. यह बीमारी बेहद खतरनाक है. इसमें थकान, बुखार और सांस फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कई बार तो ये जानलेवा भी हो सकती है. आइए जानते हैं पूरा केस...

क्या है पूरा मामला

US में नेवादा (Nevada) की रहने वाली ब्रियान कलेन (Brianne Cullen) ने महज 14 साल की उम्र में वैंपिंग शुरू की थी. कोविड लॉकडाउन के बाद वह स्कूल में तनाव से बचने के लिए चोरी-छिपे डिस्पोजेबल वेप का इस्तेमाल करती थी. करीब तीन साल तक रोजाना 25 डॉलर यानी करीब 2,100 रुपए की ई-सिगरेट पीनेके बाद एक दिन उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई.

चार महीने पहले की बात है, जब ब्रियान ने घबराकर अपनी मां क्रिस्टी मार्टिन को फोन किया और कहा कि वह सांस नहीं ले पा रही है. तुरंत अस्पताल ले जाने पर कई टेस्ट और स्कैन के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उसे ब्रॉन्कियोलाइटिस ऑब्लिटेरन्स (Bronchiolitis Obliterans) नाम की गंभीर बीमारी हो गई है. इसे पॉपकॉर्न लंग भी कहा जाता है.

डॉक्टरों की चेतावनी

ब्रियान को इनहेलर और स्टेरॉइड्स दिए गए हैं ताकि सूजन कम हो और सांस लेने में मदद मिल सके. डॉक्टरों ने कहा कि शुरुआत में पकड़ लेने से स्थिति काबू में है, लेकिन यह बीमारी पूरी तरह ठीक नहीं होती और आगे चलकर कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है.

यह भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी में डायबिटीज से आपके बच्चे में ऑटिज्म और ADHD का खतरा- स्टडी

पॉपकॉर्न लंग कितनी खतरनाक बीमारी

ब्रॉन्कियोलाइटिस ऑब्लिटेरन्स या पॉपकॉर्न लंग एक दुर्लभ लेकिन गंभीर फेफड़ों की बीमारी है, जिसमें फेफड़ों की सबसे छोटी सांस नलिकाएं (Bronchioles) सूजन और स्कारिंग के कारण क्षतिग्रस्त हो जाती हैं. इस बीमारी का कोई स्थायी इलाज नहीं है. कुछ मामलों में फेफड़ों का ट्रांसप्लांट तक करना पड़ सकता है.

पॉपकॉर्न लंग बीमारी के लक्षण क्या हैं

लगातार खांसी

सांस फूलना

थकान

बुखार

रात को पसीना आना

शरीर पर रैशेज

वैंपिंग क्यों खतरनाक होता है

एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैंपिंग में इस्तेमाल होने वाले कुछ लिक्विड्स में डायएसिटाइल (Diacetyl) नाम का केमिकल होता है, जो पॉपकॉर्न लंग से जुड़ा हो सकता है. यह वही केमिकल है, जिससे अमेरिका के मिसौरी में पॉपकॉर्न फैक्ट्री के कर्मचारियों को भी यह बीमारी हो गई थी. यूरोप में 2016 से इस रसायन को ई-सिगरेट में बैन किया जा चुका है, लेकिन अमेरिका में अब भी यह कुछ प्रोडक्ट्स में पाया जाता है.

ब्रियान की मां की अपील, बच्चों को वैंपिंग से बचाएं

अपनी बच्ची को पॉपकॉर्न लंग डिजीज होने के बाद क्रिस्टी मार्टिन अब मिशन पर हैं. वह दूसरे पैरेंट्स से अपील कर रही हैं कि वे अपने बच्चों को वैंपिंग से दूर रखें. वह कहती हैं, कि अगर समय पर यह बीमारी पकड़ में नहीं आती, तो शायद उनकी बेटी आज जिंदा नहीं होती. इसलिए हर किसी को अपने बच्चों को समझाना चाहिए और उनका पूरा साथ देना चाहिए. ताकि वह इस तरह की आदतों में न फंसे.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :कौन सी सनस्क्रीन रहेगी आपके लिए सही? खरीदने से पहले जान लीजिए यह बात

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget