एक्सप्लोरर

Heart Health: आपके आसपास भी नहीं भटकेंगी हार्ट से जुड़ी बीमारियां, बस रोज़ाना शुरू कर दें ये जरूरी काम

दिल को हेल्दी रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज और सही खानपान पर ध्यान देना चाहिए.इन दोनों में गड़बड़ी की वजह से हार्ट जल्दी बीमार पड़ जाता है.इसकी वजह से शरीर के कई दूसरे अंग भी प्रभावित होने लगते हैं.

Healthy Heart Tips : भागदौड़ भरी जिंदगी में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. पहले इसका खतरा सिर्फ बुजुर्गों तक ही सीमित था लेकिन अब युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है. काम का तनाव, अनियमित दिनचर्या और खराब खानपान की वजह से युवाओं का दिल कमजोर हो रहा है. 25-40 साल के नौजवान भी हार्ट डिजीज (Heart Disease) का शिकार हो रहे हैं, जबकि  हेल्दी लाइफ के लिए दिल का दुरुस्त होना सबसे जरूरी है. ऐसे में अगर रोजाना सिर्फ दो काम करें तो दिल हमेशा स्वस्थ रहेगा और इससे जुड़ी बीमारियां आसपास भी नहीं फटकेंगी. तो चलिए जानते हैं इन दोनों काम के बारें में...

यह भी पढ़ें: Health Tips: Toilet में बैठकर देर तक करते हैं फोन का इस्तेमाल तो हो सकती है ये गंभीर बीमारियां

1. फिजिकल एक्टिविटीज

शारीरिक गतिविधि यानी एक्सरसाइज हार्ट के लिए वरदान है. यह न केवल दिल को स्वस्थ रखती है, बल्कि ब्लड प्रेशर (Blood Pressure)  और कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को भी कंट्रोल करती है. डॉक्टरों के अनुसार, रोजाना कम से कम 30 मिनट का वर्कआउट करना चाहिए. इसमें टहलना, दौड़ना, साइकिल चलाना, योग या कोई अन्य एक्टिविटीज भी शामिल कर सकते हैं. इससे दिल हमेशा हेल्दी रहता है और बीमारियां उससे दूर ही रहती हैं.

2. हेल्दी डाइट

स्वस्थ आहार दिल के लिए बहुत जरूरी है. हर किसी को रोजाना ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और कम वसा वाले फूड्स खाने चाहिए. डॉक्टरों के अनुसार, रोजाना कम से कम 5 सर्विंग फल और सब्जियां खानी चाहिए. इसके अलावा  नमक और चीनी का सेवन कम करना चाहिए. फास्ट फूड या बाजार की खुली चीजें खाने से भी बचना चाहिए, क्योंकि हार्ट डिजीज का सबसे ज्यादा खतरा खानपान से ही बढ़ता है.

यह भी पढ़ें: ज्यादा थकान से लेकर वजन कम होने तक, कैंसर होने के ये हैं पांच बड़े लक्षण

दिल को हेल्दी रखने के लिए इन चीजों से बनाएं दूरी

1. बाहर का खाना अवॉयड करने की कोशिश करें.

2. अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स, जंक फूड और रिफाइंड फूड्स खाना पूरी तरह बंद कर दें.

3. खाने में नमक और चीनी जितना हो सके कम करें.

हार्ट को हेल्दी रखने के कुछ अन्य तरीके

1. धूम्रपान और शराब का सेवन बंद करें.

2. तनाव कम करने के लिए योग और मेडिटेशन करें

3. रेगुलर हेल्थ चेकअप करवाएं.

4. हार्ट डिजीज के लक्षण नजर आने पर तुरंत इलाज करवाएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: कुट्टू का आटा खाने से 160 लोग बीमार, जानें कब जहरीला बन जाता है व्रत में खाया जाने वाला ये आटा

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
Flight Attendants Cancer Risk: पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget