एक्सप्लोरर

Baby Health: टैल्कम पाउडर बढ़ा सकता है इस कैंसर का खतरा, बच्चों को लगाते हैं तो ध्यान रखें ये बात

क्या आप भी अपने बच्चों को नहाने के बाद ढेर सारा टैल्कम पाउडर लगाते हैं, तो जरा इस आर्टिकल को पढ़ लें, क्योंकि यह टैल्कम पाउडर कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है.

Talcum Powder May Causes Cancer: बच्चों को गर्मी और पसीने से बचाने के लिए अधिकतर माएं नहाने के बाद उन्हें ढेर सारा टैल्कम पाउडर (Talcum Powder) लगाती हैं. ऐसा करने से बच्चे फ्रेश फील करते हैं, लेकिन रिसर्च (Research) में ये बात सामने आई है कि टैल्कम पाउडर जैसे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं.

दरअसल, इसमें एस्बेस्टस नाम का तत्व पाया जाता है, जो कैंसर (Cancer) से जुड़ी बीमारियों को बढ़ाता है और बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि एक्सपर्ट्स का क्या कहना है और कैसे यह टैल्कम पाउडर आपके बच्चों के लिए हानिकारक हो सकता है. 

टैल्कम पाउडर में पाए जाते हैं ये टॉक्सिक पदार्थ
टैल्कम पाउडर में टैल्क नाम का तत्व पाया जाता है, जो ऐसा खनिज है जिसे धरती से निकाला जाता है. यह नमी को सोखने और घर्षण को कम करने के काम आता है, इसलिए कॉस्मेटिक कंपनियां इसका इस्तेमाल बेबी पाउडर, आईशैडो और अन्य चीजें बनाने में करती हैं.

इसी तरह से टेलकम पाउडर में एस्बेस्टस भी पाया जाता है, जो टैल्क के समान ही धरती से निकाला जाता है. यह एस्बेस्टस अगर सांस के साथ शरीर के अंदर चला जाए, तो कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकता है. इसलिए डॉक्टर ऐसे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचने की सलाह देते हैं. 

टैल्कम पाउडर में हो सकता है कार्सिनोजेनिक तत्व 
वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन ने कैंसर पर रिसर्च करते हुए टैल्कम पाउडर को कार्सिनोजेनिक यानी कि कैंसर पैदा करने वाली चीजों में शामिल किया है. एक्सपर्ट्स (Health Experts) का मानना है कि टैल्क के कुछ कण ओवेरियन कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं. इसके अलावा अगर बच्चे टैल्कम पाउडर के कण शरीर के अंदर सांस के जरिए लेते हैं, तो इससे फेफड़ों और श्वसन संबंधी कैंसर होने का खतरा हो सकता है.

एक्सपर्ट्स यह भी कहते हैं कि टैल्कम पाउडर और कैंसर के बीच का संबंध 100% स्पष्ट नहीं है, लेकिन इससे दूर रहने की सलाह दी जाती है. अगर आप बच्चों को टैल्कम पाउडर लगाना भी चाहते हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर नॉन कॉस्मेटिक पाउडर (Non Cosmertic Powder) का इस्तेमाल करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: Disease X: क्या है डिजीज X जिसे डॉक्टर बता रहे हैं कोरोना महामारी से 20 गुना ज्यादा पॉवरफुल, इस तरह करें बचाव

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget