एक्सप्लोरर

घर बैठे ऐसे कर सकते हैं अपना यूरिन टेस्ट, पता चल जाएगी क्या है बीमारी

यूरिन टेस्ट एक छोटा लेकिन बेहद जरूरी हेल्थ चेकअप है, जिसे आप खुद घर पर ही कर सकते हैं. इससे बीमारी की पहचान समय पर हो जाती है और इलाज आसान हो जाता है.

Urine Test at Home : आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी और बिजी लाइफस्टाइल में कौन सी बीमारी कब हो जाए, पता ही नहीं चलता है. कई-कई बीमारियां तो ऐसी भी हैं, जिनके लक्षण नजर नहीं आते हैं और वो शरीर में पनप जाती हैं. इन पर शुरुआत में तो ध्यान नहीं जाता है, जिसकी वजह से ये आगे चलकर गंभीर बन सकती हैं. लेकिन अगर आप चाहें तो एक आसान तरीके से शरीर के अंदर पनप रही बीमारी का आसानी से पता लगा सकते हैं. इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है.

घर बैठे ही अपनी सेहत का शुरुआती अंदाजा लगा सकते हैं. यह तरीका है यूरिन टेस्ट (Urine Test)..यह टेस्ट न सिर्फ किडनी, लिवर और शुगर जैसी बीमारियों की पहचान में मदद करता है, बल्कि इंफेक्शन और डिहाइड्रेशन जैसी छोटी समस्याएं भी इसमें पकड़ में आ जाती हैं.

यह भी पढ़ें : इन तमाम बीमारियों का रामबाण इलाज है अर्जुन की छाल, ये है पीने का सही तरीका

घर पर यूरिन टेस्ट कैसे करें

आजkn मार्केट में यूरिन टेस्ट स्ट्रिप्स (Urine Test Strips) आसानी से मिल जाते हैं, जिन्हें आप ऑनलाइन या मेडिकल स्टोर से खरीद सकते हैं. ये स्ट्रिप्स छोटे कागज जैसे होते हैं, जो यूरिन में डुबोने पर कलर बदलते हैं. हर कलर किसी ना किसी चीज का संकेत देता है.

यूरिन टेस्ट के जरूरी स्टेप्स

1. सुबह का पहला यूरिन इस्तेमाल करें. इसमें बीमारियों के संकेत सबसे साफ होते हैं.

2. साफ कंटेनर में यूरिन लें.

3. टेस्ट स्ट्रिप को 2-3 सेकंड तक यूरिन में डुबोएं.

4. स्ट्रिप को निकाल कर 30-60 सेकंड के लिए हवा में रखें.

5. अब स्ट्रिप के कलर को पैकेट पर दिए गए चार्ट से मिलाएं.

किस पैरामीटर का क्या मतलब होता है

ग्लूकोज- हाई शुगर यानी डायबिटीज का खतरा

प्रोटीन- किडनी की गड़बड़ी

कीटोन- डायबिटीज या लंबे समय तक भूखा रहना

नाइट्राइट- यूरिन इंफेक्शन (UTI)

pH लेवल- यूरिन का एसिडिक या बेसिक होना

ब्लड- इंफेक्शन या पथरी (Stone) का संकेत

यूरिन टेस्ट से कौन-कौन सी बीमारियों का पता चल सकता है

डायबिटीज

किडनी इंफेक्शन या डैमेज

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI)

डिहाइड्रेशन

लिवर डिसऑर्डर

यूरिन में ब्लड यानी पथरी या चोट

इन बातों का रखें ध्यान

टेस्ट से पहले पानी ज्यादा न पिएं, वरना यूरिन पतला हो सकता है.

स्ट्रिप को गीले या धूप वाली जगह पर न रखें.

कलर चार्ट को ध्यान से मिलाएं, जल्दीबाज़ी न करें.

टेस्ट अगर असामान्य आए, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें..

यह भी पढ़ें: गर्मियों में बच्चों पर अटैक करती हैं ये 3 बीमारियां, अभी से हो जाएं सावधान!

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
Drug Advertising Rules: बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget