एक्सप्लोरर

Health Tips: हर दिन Gym जाने वाले सावधान ! हार्ट अटैक का बढ़ सकता है खतरा, बरते सावधानियां

Heart Attack Risk in Gym : अगर आप हर दिन जिम में हैवी एक्सरसाइज करते हैं तो आपको सावधानियां बरतनी होगी. क्योंकि ज्यादा वर्कआउट से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ रहा है.

Heart Attack : अगर आप उन लोगों में शामिल हैं जो हर दिन जिम (Gym) में घंटों पसीना बहाते हैं तो आपको सावधान रहने की जरुरत है. क्योंकि वर्कआउट करने के बावजूद हार्ट अटैक का खतरा कम नहीं होता. हमने पिछले कुछ महीनों में ही देखा है कि जिम में ज्यादा वक्त बिताने वाले कई सेलीब्रिटी हार्ट अटैक की वजह से अब इस दुनिया में नहीं हैं. इनमें बॉलीवुड सिंगर केके (Singer KK), टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार (Puneet Rajkumar) शामिल हैं. वहीं, कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) की भी कंडिशन क्रिटिकल बनी हुई है. राजू श्रीवास्तव भी फिटनेस को लेकर काफी फोकस्ड रहे हैं. अब सवाल जब फिट रहने के लिए वर्कआउट या एक्सरसाइज किया जाता है तो फिर इससे हार्ट अटैक का खतरा खत्म क्यों नहीं होता. यहां जानें क्या है इसका कारण और क्या बरतनी चाहिए सावधानियां...
 
जिम जाने से हार्ट अटैक का खतरा क्यों?
आज की लाइफस्टाइल (Lifestyle) ऐसी हो गई है कि 25 से 30 साल के युवाओं या फिर कम उम्र के युवाओं में हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा बढ़ गया है. इसमें जिस तरह का इजाफा हुआ है, उसके आंकड़े भी चौंकाने वाले हैं. कुछ साल  पहले तक ऐसा नहीं होता था. इसका सबसे बड़ा कारण है अनहेल्दी खानपान (Unhealthy Diet), खाने में ऑयली फूड का शामिल होना. यही कारण है कि आप वर्कआउट भी करते हैं और फिट भी रहते हैं, बावजूद इसके हार्ट अटैक का खतरा खत्म नहीं होता.
 
जिम में इस तरह करें वर्कआउट
1. ज्यादातर हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आपको फिटनेस मेंटेन रखना है तो नॉर्मल लेवल की एक्सरसाइज भी काफी है लेकिन हेवी एक्सरसाइज करेंगे तो बॉडी और हार्ट पर नेगेटिव इफेक्ट पड़ने लगता है. इसका कारण यह भी है कि हर किसी का शरीर अलग-अलग होता है. सभी में ज्यादा वर्कआउट की ताकत नहीं होती.
2. आजकल यूथ जिम फ्रीक हो गए हैं लेकिन उनकी कई गलतियों से वे दिल संबंधित बीमारियों के शिकार बन जाते हैं. आप घंटों पसीना बहा रहे हैं, वर्कआउट कर रहे हैं, यह काफी नहीं, आप किस तरह की एक्सरसाइज कर रहे हैं, ये बात सबसे अहम है. 
3. अगर आप ट्रेड मिल या किसी कार्डियो एक्सरसाइज का इस्तेमाल कर रहे हैं तो एक बार में 10 मिनट से ज्यादा वक्त न बिताएं.
4. हर कार्डियो एक्सरासाइड के बाद कम से कम 5 मिनट का ब्रेक जरूर लें. इससे हार्ट को रिलैक्स फील होगा.
5. डॉक्टर या ट्रेनर की एडवाइस से ही वर्कआउट का समय तय करें क्योंकि जरूरत से ज्यादा वर्कआउट या एक्सरसाइज खतरनाक हो सकता है.
6. वर्कआउट के दौरान अगर छाती के लेफ्ट साइड में दर्द हो तो तुरंत एक्सराइज रोक दें और बिना देर किए डॉक्टर से मिलें.
 
ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
Rib Remodeling Surgery: अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे
मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget