एक्सप्लोरर

Mantra Jaap: मंत्र साधना के लिए क्यों जरूरी है माला? इन 4 गलतियों की वजह से नहीं मिलता मंत्र जाप का फल, जानें

Mantra Jaap, Mala: मंत्र उच्चारण करते वक्त कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए नहीं तो प्रार्थना व्यर्थ चली जाती है. आइए जानते हैं मंत्र जाप के लिए क्यों किया जाता है माला का प्रयोग और मंत्र जाप के नियम.

Mantra Jaap, Mala Jaap: सनातन धर्म में मंत्रों को बहुत शक्तिशाली बताया गया है. प्रभू की आराधना का सबसे सरल और प्रभावशाली तरीका है मंत्र जाप. मंत्रों में इतनी शक्ति होती है कि इसके उच्चारण मात्र से दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाता है. वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है. मंत्र जाप का फल तभी मिलता है जब नियमों के तहत इनका प्रयोग किया जाए. मंत्र उच्चारण करते वक्त कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए नहीं तो प्रार्थना व्यर्थ चली जाती है. आइए जानते हैं मंत्र जाप के लिए क्यों किया जाता है माला का प्रयोग और मंत्र जाप के नियम.

माला से क्यों किया जाता मंत्र जाप ? (Mantra Jaap from Mala)

हर मंत्र से अलग तरह का शक्ति उत्पन्न होती है. देवी-देवताओं की पूजा-पाठ करने के लिए कई प्रकार की मालाओं का इस्तेमाल किया जाता हैं. शास्त्रों के अनुसार मंत्र जाप के लिए माला का उपयोग इसलिए किया जाता है ताकि मंत्र जप की संख्या में कोई त्रुटि न हो. माला में 108 मनके (दाने) होते है. शास्त्रों में विशेष मनोकामना पूर्ति हेतु मंत्रों की निश्चित संख्या का वर्णन किया गया है.

मंत्र जाप के नियम (Mantra Jaap Rules)

  • मंत्र जाप हमेशा जमीन पर बैठकर करना चाहिए. इसके लिए आसन का उपयोग करें. ध्यान रहे कि जिस आसन पर बैठकर आप साधना करते हैं उसे कभी पैर से न सरकाएं. अक्सर कई लोगों की आदत होती है आसन पर बैठने से पहले उसे पैर से व्यवस्थित करते हैं. ऐसा करने से आसन दोष लगता है और साधना पूर्ण नहीं होती.
  • जिस माला से मंत्र जाप करते हैं सदा उसी का प्रयोग करें, दूसरों की माला से किया गया मंत्र जाप सफल नहीं होता. जाप के बाद माला को कभी खूंटी पर न लटकाएं इससे उसका प्रभाव कम हो जाता है. माला को हमेशा साफ वस्त्र में लपेटकर रखना चाहिए.
  • शास्त्रों के अनुसार मंत्र जाप करते हुए तर्जनी अंगुली से माला का स्पर्श नहीं होना. ये शुभ नहीं माना जाता है. साथ ही साधना के दौरान अगर छींक या जम्हाई आ जाए तो कहते हैं इससे जाप का पुण्य क्षीण हो जाता है. इससे बचने के लिए एक तांबे के पात्र में जल और तुलसी डालकर अपने पास रखें. ऐसी समस्या होने पर इस जल को मस्तक और दोनों नेत्रों से लगा लें, इससे वायु दोष नहीं लगेगा.
  • मंत्र जाप पूर्ण होने पर थोड़ा सा जल भूमि पर छोड़े और फिर जल को मस्तक और दोनों नेत्रों से लगाएं और फिर आसन छोड़ें. कहते हैं कि इस प्रक्रिया के बाद ही जाप का पूर्ण लाभ मिलता है.

Shanivar Totke: शनिवार की रात कर लें बस ये टोटका, शनि देव हर लेंगे सारे कष्ट

Chanakya Niti: पति से हमेशा 3 बातें छिपाकर रखती है पत्नी, पूछने पर भी बताने से कर देती हैं इनकार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 6 July 2026: विष योग चार राशियों के जीवन में लाएगा संकट!, दुर्घटना के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
विष योग चार राशियों के जीवन में लाएगा संकट!, दुर्घटना के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Dharmpuri Maharaj: धर्मपुरी महाराज की अनोखी नर्मदा परिक्रमा बनी आस्था और संकल्प की मिसाल
धर्मपुरी महाराज की अनोखी नर्मदा परिक्रमा बनी आस्था और संकल्प की मिसाल
Sawan 2026 Start Date: इस बार सावन में होंगे केवल 4 सोमवार, जानें कब से शुरू हो रहा है आस्था का महापर्व
Sawan 2026: इस बार सावन में होंगे केवल 4 सोमवार, जानें कब से शुरू हो रहा है आस्था का महापर्व और क्या हैं शुभ योग
Vehicle Purchase Muhurat 2026: जुलाई में गाड़ी खरीदना है ? यहां जान लें वाहन खरीदी के शुभ मुहूर्त
जुलाई में गाड़ी खरीदना है ? यहां जान लें वाहन खरीदी के शुभ मुहूर्त

वीडियोज

Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report
Ram Mandir Daan Chori | Champat Rai: चंपत के इस्तीफे पर महामंथन से पहले ही भंग होगा Trust? | UP
Ram Mandir Theft: चढ़ावा चोरी और 'वो पांच' ! | Daan Chori | Champat Rai | Tinnu
Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Heavy Rain Alert: मुंबई में सोमवार को स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद, BMC ने जारी किया आदेश
Heavy Rain Alert: मुंबई में सोमवार को स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद, BMC ने जारी किया आदेश
Embed widget