एक्सप्लोरर

अगर गलती से खा लें एक्सपायरी डेट वाली दवा तो क्या होगा? जानिए कितना हो सकता है नुकसान

यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, एक्सपायर्ड दवाईयों को कभी भी नहीं खाना चाहिए.क्योंकि दवा खुलने के बाद उसमें कई बदलाव हो जाते हैं, जिसकी वजह से यह रिस्की हो सकता है.

Expired Medicine Side Effects: जब भी आप मेडिकल स्टोर से दवाईयां खरीदते हैं तो उसकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक करते हैं. हम सभी जानते हैं कि एक्सपायर हो चुकी दवाईयां नहीं खरीदनी चाहिए लेकिन घर में रखी दवाईयां कई बार एक्सपायर हो जाने के बाद भी पता नहीं चल पाती हैं. आपको ये पता है कि एक्सपायर हो चुकी दवाईयां (Expired Medicine) जहर बन जाती हैं और उनका असर नहीं होता है लेकिन जानकर हैरान हो जाएंगे कि दवाईयों पर लिखी एक्सपायरी डेट का मतलब ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है कि एक समय के बाद वे जहर बन जाती हैं या उनका असर खत्म हो जाता है. ऐसे में चलिए जानते हैं अगर गलती से एक्सपायर हो चुकी दवा खा लें तो क्या होगा...
 
एक्सपायरी डेट का मतलब
जब भी आप दवा खरीदते हैं तो उसकी पैक पर दो तारीखें लिखी होती हैं. एक मैन्यूफैक्चरिंग और दूसरी एक्सपायरी तारीख होती है. मैन्यूफैक्चरिंग डेट दवा बनने की तारीख होती है, जबकि एक्सपायरी डेट का मतलब उसके बाद दवा की सुरक्षा और असर की गारंटी दवा निर्माता की नहीं होती है. दवाईयों पर लिखे जाने वाले एक्सपायरी डेट का सही मतलब यही होता है कि इस तारीख के बाद दवा बनाने वाली कंपनी उसकी सुरक्षा और असर की गारंटी नहीं लेगी.
 
एक्सपायर हो चुकी दवाईयां क्यों नहीं खानी चाहिए
डॉक्टर एक्सपायर हो चुकी दवाईयां न खाने की सलाह देते हैं. यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (US Food and Drug Administration) के मुताबिक, एक्सपायर्ड दवाईयों को कभी भी नहीं खाना चाहिए. क्योंकि दवा खुलने के बाद उसमें कई बदलाव हो जाते हैं, जिसकी वजह से यह रिस्की हो सकता है. इसके पीछे एक नहीं कई कारण हैं. जैसे- दवा कंपनी से निकलने के बाद आप घर पर किस तरह स्टोर करते हैं, उसमें किस तरह के केमिकल बदलाव होंगे. बता दें कि एक्सपायर दवाईयां खानी चाहिए या नहीं, इसे लेकर ज्यादा रिसर्च नहीं हुए हैं. drugs.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, टैबलेट या कैप्सूल जैसी ठोस दवाईयां एक्सपायरी डेट के बाद भी प्रभावशाली रहती हैं लेकिन सीरप, आई ड्रॉप, इंजेक्शन और फ्रिज में रखी जाने वाली लिक्विड दवाईंयों की क्षमता एक्सपायरी डेट के बाद खत्म हो सकती है. इसके बावजूद डॉक्टर एक्सपायरी दवाईयां खाने से मना करते हैं क्योंकि इसके कई जोखिम हो सकते हैं.
 
गलती से एक्सपायरी दवा खा लें तो क्या करें
रिपोर्ट के अनुसार, कुछ मामलों में एक्सपायर दवाईयां खाने के बाद सिरदर्द, पेट दर्द और उल्टी जैसी समस्याएं देखने को मिली हैं. ऐसे में अगर जाने-अनजाने में एक्सपायरी डेट के बाद दवा खा लेते हैं तो तत्काल डॉक्टर के पास जाना चाहिए. लीवर-किडनी का टेस्ट करवाना चाहिए, ताकि किसी तरह की गंभीर स्थिति से बचा जा सके.
 
ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
बार-बार पेनकिलर खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, जानें डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?
बार-बार पेनकिलर खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, जानें डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?
7-8 घंटे की नींद के बाद भी थका-थका रहता है शरीर, जानें कहां गायब हो रही बॉडी की एनर्जी?
7-8 घंटे की नींद के बाद भी थका-थका रहता है शरीर, जानें कहां गायब हो रही बॉडी की एनर्जी?
बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?
बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
Israel-US Iran War Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, सगाई के 5 महीने बाद चेहरा हुआ रिवील
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, अब मिस्ट्री मैन का चेहरा आया सामने
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
Embed widget