एक्सप्लोरर

डेंगू, मलेरिया या टायफाइड...किस बीमारी में आती है सबसे ज्यादा कमजोरी?

डेंगू, मलेरिया और टायफाइड तीनों ही बीमारियों के ज्यादातर लक्षण एक तरह के ही होते हैं लेकिन ये शरीर को अंदर तक तोड़ देते हैं. ऐसा लगता है कि जैसे शरीर में ताकत ही नहीं बची है.

Dengue vs Malaria vs Typhoid Weakness : गर्मी और बरसात का मौसम आते ही डेंगू, मलेरिया और टायफाइड का प्रकोप बढ़ जाता है. अस्पतालों में इनके केस ज्यादा आने लगते हैं. ये तीनों बीमारियाँ दिखने में भले ही एक जैसी लगती हों, लेकिन हर बीमारी का असर शरीर पर अलग होता है. खासतौर पर जब बात हो कमजोरी की, तो यह समझना जरूरी हो जाता है कि किस बीमारी में शरीर सबसे ज्यादा कमजोर हो जाता है और रिकवरी में कितना समय लगता है. आइए जानते हैं इन तीनों बुखारों में सबसे ज्यादा शरीर को कौन तोड़ता और कमजोर बनाता है.

डेंगू (Dengue)

डेंगू एडीज एजिप्टी (Aedes aegypti) मच्छरों के काटने से फैलने वाला वायरल बुखार है. इसका सबसे बड़ा असर प्लेटलेट्स में गिरावट है. जब प्लेटलेट्स गिरते हैं, तो शरीर की ताकत भी छिन जाती है. इसमें शरीर में अचानक बहुत तेज बुखार आता है, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द और शरीर पूरी तरह थक जाता है. डेंगू में प्लेटलेट्स गिरने की वजह से खून पतला हो जाता है और शरीर को बहुत थकावट महसूस होती है. रिकवरी भी 2 से 4 हफ्ते तक चल सकती है.

डेंगू के लक्षण क्या हैं

तेज बुखार

प्लेटलेट्स कम होना

शरीर टूटना, पसीना आना

स्किन पर रैशेस

आंखों के पीछे दर्द

मलेरिया (Malaria)

मलेरिया भी मच्छर के काटने से होता है, लेकिन इसमें बुखार एकदम ठंडी कंपकंपी के साथ आता है. यह बीमारी बार-बार बुखार और पसीने की वजह से शरीर को अंदर से कमजोर बना देती है. इस बीमारी में शरीर में बार-बार तापमान बदलता है, जिससे एनर्जी ड्रेन होती है, लेकिन मलेरिया की कमजोरी अक्सर 7-10 दिन में ठीक होने लगती है.

यह भी पढ़ें : क्या होती है बच्चों को लगाई जाने वाली पेनलेस वैक्सीन, जानें इसके फायदे और नुकसान

क्या हैं लक्षण

ठंडी लगना और कंपकंपी

सिरदर्द

उल्टी या मिचली

कमजोरी और थकावट

टायफाइड (Typhoid)

टायफाइड दूषित पानी या खाना खाने से होता है. इसका असर धीरे-धीरे होता है, लेकिन कमजोरी अंदर से आती है. इस बीमारी में भूख नहीं लगती, शरीर भारी लगता है और नींद भी पूरी नहीं होती है. टायफाइड शरीर की पाचन शक्ति और इम्यून सिस्टम दोनों को कमजोर करता है. इसके इलाज के बाद भी कमजोरी कई हफ्तों तक बनी रहती है. इससे रिकवरी का टाइम 10–30 दिन तक होता है.

क्या हैं लक्षण

लगातार बुखार

भूख में कमी

थकान और सुस्ती

सिरदर्द

डाइजेशन की समस्या

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : बार-बार प्यास लगती है? कहीं ये बड़ी बीमारी का अलार्म तो नहीं

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget