एक्सप्लोरर

World Blood Donor Day 2024: शरीर पर गुदवा रखा है टैटू, तो ब्लड डोनेट करने से पहले ठहर जाएं, बढ़ सकता है इन बीमारियों का खतरा

डॉक्टर सलाह देते हैं कि टैटू बनवाने के बाद ब्लड डोनेट (blood donate) करने से बचना चाहिए और अगर आप ब्लड डोनेट करना भी चाहते हैं तो आप कैसे ब्लड डोनेट कर सकते हैं आइए हम आपको बताते हैं.

World Blood Donor Day 2024: आजकल यंगस्टर्स में टैटू (Tattoo) बनवाने का बहुत ज्यादा क्रेज है. लोग अपने हाथ, पैर, पीठ, गले यहां तक की शरीर के अलग-अलग हिस्सों में टैटू बनवाते हैं, लेकिन टैटू बनवाने के बाद खून संबंधी समस्या आ सकती है. ऐसे में डॉक्टर सलाह देते हैं कि टैटू बनवाने के बाद ब्लड डोनेट (Blood donate) करने से बचना चाहिए. अगर अपने शरीर पर टैटू गुदवा रखा है तो एक निश्चित समय सीमा तक आप रक्तदान नहीं कर सकते. ऐसा करने से कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.अगर आप ब्लड डोनेट करना भी चाहते हैं तो आप कैसे ब्लड डोनेट कर सकते हैं आइए हम आपको बताते हैं.

क्या टैटू बनाने के बाद नहीं कर सकते ब्लड डोनेट?
कई लोगों के मन में डाउट होता है कि टैटू बनवाने के बाद ब्लड डोनेट नहीं किया जा सकता है? लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि टैटू बनवाने के तुरंत बाद ब्लड डोनेट नहीं करना चाहिए. हालांकि, कुछ समय बाद आप ब्लड डोनेट कर सकते हैं, लेकिन उसके लिए आपको कुछ चीजों का पालन करना जरूरी है.

टैटू बनवाने के इतने समय तक नहीं करें ब्लड डोनेट
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि टैटू बनवाने के तुरंत बाद ब्लड डोनेट नहीं करना चाहिए, क्योंकि टैटू की सुई और इंक के कारण कई बीमारी जैसे हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी और एचआईवी होने के चांसेस बढ़ जाते हैं. ऐसे में वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन ने साफ कहा है कि टैटू बनवाने के 6 महीने तक ब्लड डोनेट नहीं करना चाहिए, इसके बाद ब्लड टेस्ट करवाने के बाद ही जब रिपोर्ट्स नॉर्मल आए, तो ही ब्लड डोनेट करना सही है.

टैटू बनवाते समय इन चीजों का रखें ध्यान
अगर आप अपनी बॉडी में टैटू बनवा रहे हैं, तो इस चीज का ध्यान रखें कि नई सुई का इस्तेमाल किया गया हो और साथ ही इसमें बहुत पुरानी इंक का इस्तेमाल न किया जाए. टैटू बनवाने के बाद अपने घाव को पूरी तरह से भर जाने तक विशेष ध्यान रखें. इस दौरान स्विमिंग ना करें और ज्यादा पसीना ना आने दें. टैटू बनवाने के बाद आप अपना ब्लड टेस्ट जरूर करवाएं और 6 महीने तक किसी को भी अपना खून ना दें.

आपके शरीर में इंक, मेटल या कोई अन्य बाहरी मटेरियल का इस्तेमाल करने से आपकी इम्युनिटी सिस्मट प्रभावित होता है और आप डेंजरस वायरस के संपर्क में आ सकते हैं. खासकर अगर आपने अपना टैटू कहीं ऐसी जगह बनवाया है, जो रेगुलेट नहीं है या सेफ्टी प्रोटोकॉल को फॉलो नहीं करती है  टैटू बनवाते समय एक अनहाईजीन और अनक्लीन सुई के इस्तेमाल से कई ब्लड बोर्न वायरस हो सकते हैं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: Disease X: क्या है डिजीज X जिसे डॉक्टर बता रहे हैं कोरोना महामारी से 20 गुना ज्यादा पॉवरफुल, इस तरह करें बचाव

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
Lipedema Symptoms: जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी
जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी
Copper T Pregnancy: कॉपर टी के बावजूद हो गई प्रेग्नेंसी, जानें कितना है खतरा?
कॉपर टी के बावजूद हो गई प्रेग्नेंसी, जानें कितना है खतरा?
Robotic Valve Replacement: सफदरजंग का विश्व रिकॉर्ड, रोबोट से की अनोखी हार्ट सर्जरी
सफदरजंग का विश्व रिकॉर्ड, रोबोट से की अनोखी हार्ट सर्जरी

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget