एक्सप्लोरर

क्या पति-पत्नी को भी एक दूसरे से हो सकता है एड्स? जानें कैसे बनता है HIV वायरस

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया में करीब 4 करोड़ लोग HIV संक्रमित हैं. इलाज न मिल पाने की वजह से हर मिनट एक एड्स मरीज की मौत हो रही है. एड्स के लिए कई कारण जिम्मेदार हैं.

HIV Transmission Between Partners : ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस (HIV) हमारी इम्यूनिटी कमजोर कर देता है. इससे एक्वायर्ड इम्यून डेफिशिएंसी सिंड्रोम (AIDS) होने का खतरा हो सकता है. एचआईवी हमारे शरीर की टी-सेल्स को नष्ट करके प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune System) को इतना कमजोर कर देता है कि शरीर छोटी-मोटी बीमारियों से भी लड़ने में असमर्थ हो जाता है. एड्स और एचआईवी को लेकर लोगों में कई तरह के कंफ्यूजन हैं. इनमें से एक सवाल है क्या पति-पत्नी के बीच भी HIV/AIDS फैल सकता है. आइए जानते हैं जवाब...

क्या पति-पत्नी को एक दूसरे से हो सकता है एड्स

HIV मुख्य रूप से असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित खून, सुई या डिलीवरी के दौरान मां से बच्चे में फैलता है, इसलिए शादीशुदा जोड़ों को भी इस संक्रमण के बारे में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. डॉक्टर्स का कहना है कि अगर सावधानी न बरती जाए तो HIV पति-पत्नी के बीच भी फैल सकता है. पति-पत्नी एक-दूसरे को HIV/AIDS संक्रमित कर सकते हैं, अगर कोई एक पार्टनर पहले से HIV पॉजिटिव है और सावधानी नहीं बरती जाती, तो संक्रमित होने का खतरा ज्यादा रहता है.

HIV कैसे फैलता है 

1. असुरक्षित यौन संबंध

अगर किसी एक पार्टनर को पहले से HIV संक्रमण है और वे बिना सेफ्टी के यौन संबंध बनाते हैं, तो दूसरे साथी में भी संक्रमण फैल सकता है. कई बार लोग यह सोचकर लापरवाह हो जाते हैं कि वे शादीशुदा हैं, इसलिए उन्हें किसी संक्रमण का खतरा नहीं है, लेकिन अगर किसी एक साथी को पहले से यह वायरस हो, तो दूसरा पार्टनर भी संक्रमित हो सकता है.

यह भी पढ़ें : सिर्फ एक ब्लड टेस्ट और पता लग जाएगा क्या भविष्य में आपको हो सकता है डिमेंशिया

2. संक्रमित खून या इंजेक्शन

अगर किसी को पहले से HIV है और उसका खून दूसरे व्यक्ति को चढ़ाया जाता है, तो संक्रमण फैल सकता है. संक्रमित इंजेक्शन, ब्लेड, टैटू या पियर्सिंग में इस्तेमाल किए गए उपकरणों के जरिए भी यह वायरस फैल सकता है.

3. प्रेगनेंसी, डिलीवरी या ब्रेस्ट फीडिंग

अगर मां HIV इंफेक्शन है, तो यह गर्भावस्था, डिलीवरी या स्तनपान के दौरान बच्चे में फैल सकता है. इसलिए सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. क्योंकि जरा सी लापरवाही आने वाले बच्चे को संक्रमित बना सकता है.

HIV से बचने के लिए क्या करना चाहिए.

1. नियमित तौर पर अपना HIV टेस्ट करवाएं.

2. फिजिकल रिलेशन से पहले लेटेक्स कंडोम का यूज करें.

3.  नशीली दवाएं लेने के लिए नीडल्स शेयर न करें. बेहतर होगा कि नशीली दवाईयों से दूर ही रहें.

4.  सभी सेक्शुअली ट्रांसमिटेड बीमारियों का टेस्ट और इलाज करवाएं.

5. सैलून में नया ब्लेड ही इस्तेमाल करने को कहें.

6. इंजेक्शन लगवाते या ब्लड टेस्ट सैंपल देते समय ध्यान दें कि नया पैकेट खोलकर ही सिरिंज निकाली जाए. स्टेरेलाइज्ड सिरिंज इस्तेमाल हो तो मना कर दें.

7. टैटू करवाते समय ब्रांड न्यू नीडल ही यूज करवाएं.

क्या HIV का इलाज संभव है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, फिलहाल HIV या AIDS का कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (ART) से इस वायरस को कंट्रोल में रखा जा सकता है. ART दवाईयां वायरस को बढ़ने से रोकता है और संक्रमित को सामान्य जीवन जीने में मददगार होता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?
दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?
Right Age for Ear and Nose Piercing: नाक-कान छिदवाने की सही उम्र क्या है, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
नाक-कान छिदवाने की सही उम्र क्या है, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget