एक्सप्लोरर

Kidney Health: आंखों और किडनी का होता है खास कनेक्शन, एक से लगा सकते हैं दूसरे की सेहत का अंदाजा

रेटिना और कोरॉइड यानी रेटिना के पीछे रक्त वाहिकाओं की परत में बदलाव के आधार पर किडनी की समस्याओं का पता लगाया जा सकता है. किडनी की सेहत को बेहतर रखकर आंखों को हेल्दी बना सकते हैं.

Kidney And Eyes: किडनी की बीमारियां तेजी से फैल रही हैं. डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में इसका खतरा ज्यादा देखा गया है. अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) एक साइलेंट महामारी के तौर पर उभर रही है. दुनियाभर में लाखों लोग इसकी चपेट में हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, किडनी की समस्याओं के लक्षणों की अगर समय रहते पहचान लिया जाए तो इसका इलाज हो सकता है. इसमें यूरीन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है. हालांकि, हाल ही में आई एक स्टडी में शोधकर्ताओं ने बताया कि आंखों में भी किडनी की खराबी के लक्षण नजर आते हैं. 
 
आंखों में नजर आती है किडनी की समस्याएं
स्कॉटलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग के शोधकर्ताओं ने किडनी की बीमारियों के लक्षणों के बारें में जानने के लिए एक अध्ययन किया. उन्होंने पाया कि आंखों की जांच कर किडनी की दिक्कतों का आसानी से पता लगाया जा सकता है. किडनी में कोई समस्या होने पर असर रेटिना पर नजर आने लगता है. इतना ही नहीं गंभीर कंडीशन में रेटिना के पीछे थक्के बनने लगते हैं. आंखों में दिखाई देने वाले इस तरह के बदलावों से किडनी की बीमारी का पता लगाया जा सकता है.
 
अध्ययन की रिपोर्ट क्या कहती है
अध्ययन में पाया गया कि किडनी और आंखों में संबंध है. रेटिना और कोरॉइड यानी रेटिना के पीछे रक्त वाहिकाओं की परत में बदलाव के आधार पर किडनी की समस्याओं का पता लगाया जा सकता है. अध्ययनकर्ताओं ने ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी (OCT) नाम की एक इमेजिंग तकनीक का उपयोग करके पता लगाया कि सीकेडी वाले मरीजों में सेहतमंद लोगों के मुकाबले रेटिना और कोरॉइड बहुत ज्यादा पतले थे. ओसीटी तकनीक, आंखों की सभी क्लीनिक में उपलबअध होते हैं, जिससे जांच कर अंदाजा लगा सकते हैं कि आंखों के साथ ही कहीं किडनी में भी तो दिक्कत नहीं है.
 
आंख और किडनी का क्या संबंध है
इस रिपोर्ट में अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि आंख और किडनी में कई संबंध हैं. दोनों अपने काम के लिए छोटी रक्त वाहिकाओं पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं. आंखों में ये नाजुक वाहिकाएं रेटिना को पोषण देने का काम करती हैं. वहीं, किडनी में ये फिल्टरेशन सिस्टम बनाती है, जो ब्लड को साफ करने का काम करती है. सीकेडी जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में जब रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचता है तो इससे आंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि इस अध्ययन से पता चलता है कि किडनी की सेहत को बेहतर रखकर आंखों को हेल्दी बना सकते हैं.
 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Cancer Risk: युवाओं में तेजी से बढ़ रहा कैंसर, हर साल 15 लाख से भी ज्यादा केस! तुरंत हो जाएं सावधान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Fertility Diet: मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget