एक्सप्लोरर

Myths Vs Facts: क्या हार्ट अटैक के बाद एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए? अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो जान लीजिए सच

हार्ट अटैक आने के बाद मरीजों को विशेष सावधानियां रखनी चाहिए. हाई डेंसिटी या बहुत ज्यादा एक्सरसाइज उन्हें नुकसान भी पहुंचा सकता है. हार्ट के मरीजों को फिटनेस से किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहिए.

Exercise After Heart Attack : स्ट्रेसफुल लाइफ और खानपान में खराबी आने से हार्ट के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. आए दिन हार्ट अटैक या हार्ट डिजीज के कई मामले सामने आ रहे हैं. सबसे बड़ी बात की रेगुलर एक्सरसाइज और फिट दिखने वाले युवाओं को भी दिल का दौरा पड़ रहा है. हालांकि, इसे लेकर कई तरह की गलतफहमियां भी लोगों ने पाल रखी है, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है. ऐसा ही एक भ्रम है कि हार्ट अटैक (Heart Attack) के बाद एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए. यहां जानिए जवाब...

Myth : हार्ट अटैक के बाद एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए

Fact : हार्ट अटैक से बचने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज और योग बेहद फायदेमंद होता है. लेकिन हार्ट अटैक के बाद  कुछ एक्सरसाइज से बचना भी चाहिए.कार्डियोलॉजिस्ट का कहना है कि दिल का दौरा पड़ने के बाद मरीजों को कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए. हार्ट अटैक के बाद कुछ दिनों तक ज्यादा कठिन एक्सरसाइज से बचना चाहिए, वरना दिल मुसीबत में पड़ सकता है. इसलिए हार्ट अटैक के बाद रिकवरी करने तक किसी तरह की हाई डेंसिटी एक्सरसाइज से बचना चाहिए. जिस एक्सरसाइज में ज्यादा ताकत लगे, उसे करने से बचना चाहिए.


Myth : ज्यादा एक्सरसाइज करने से शरीर फिट होता है और हार्ट अटैक का डर नहीं रहता है

Fact : एक्सपर्ट्स इससे इनकार करते हैं. उनका कहना है कि शरीर की जरूरत और क्षमता के अनुसार ही वर्कआउट या एक्सरसाइज करनी चाहिए. जरूरत से ज्‍यादा एक्‍सरसाइज या वर्कआउट मसल्स में खिंचाव या दर्द पैदा कर सकता है. ऐसा लंबे समय तक करना खतरनाक हो सकता है.

Myth : अगर हम फिट हैं तो हार्ट अटैक का रिस्क नहीं रहता है

Fact : हार्ट अटैक का रिस्क फिजिकली फिट रहने से कम हो सकता है लेकिन ऐसा नहीं है कि इससे बच सकते हैं, क्योंकि हार्ट अटैक की फैमिली हिस्ट्री, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर की समस्या है.


Myth : रोज-रोज एक्सरसाइज करते हैं तो हार्ट का मेडिकल टेस्ट करवाने की जरूरत नहीं है

Fact : एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करते हैं तो भी किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं. अगर ये अचानक ट्रिगर करती हैं तो समस्या बढ़ सकती है. इसलिए इस भ्रम में न करें और समय-समय पर दिल या ओवरऑल बॉडी का मेडिकल टेस्ट करवाते रहें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : बारिश में फूड पॉइजनिंग के दौरान इन गलतियों से बचें, वरना बिगड़ सकती है सेहत

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget