एक्सप्लोरर

H5N2 Bird Flu से संक्रमित व्यक्ति की हुई मौत, जानें यह वायरस इतना खतरनाक क्यों है?

मैक्सिको में H5N2 बर्ड फ्लू से एक व्यक्ति की मौत हो गई. यह वायरस बहुत खतरनाक है क्योंकि यह इंसानों में संक्रमण फैलाने की क्षमता रखता है.

मैक्सिको में H5N2 बर्ड फ्लू से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई, जो इस वायरस से पहली मानव मौत है. यह वायरस बेहद खतरनाक माना जा रहा है. वैज्ञानिक और स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस मामले की जांच कर रहे हैं और जानने की कोशिश कर रहे हैं कि यह वायरस इतना खतरनाक क्यों है. आइए, जानते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी और इस वायरस के खतरनाक होने के कारण. 

पहली बार H5N2 बर्ड फ्लू से मौत
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 5 जून को बताया कि मैक्सिको में पहली बार एक व्यक्ति को H5N2 बर्ड फ्लू हुआ और उसकी मौत हो गई. यह मामला बर्ड फ्लू के इंसानों में संक्रमण का एक दुर्लभ उदाहरण है. विशेषज्ञों ने इस वायरस के फैलने को लेकर चिंता जताई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. WHO ने मैक्सिकन अधिकारियों के साथ मिलकर इस घटना की जांच शुरू कर दी है और आगे के कदम उठाने की तैयारी कर रहा है. 

कौन था यह व्यक्ति?
59 साल के इस व्यक्ति को पहले से ही किडनी की बीमारी, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं थीं. वह तीन हफ्ते से बिस्तर पर था. 17 अप्रैल को उसे बुखार, सांस लेने में दिक्कत, दस्त, मतली और कमजोरी महसूस हुई. 24 अप्रैल को उसे मैक्सिको सिटी के अस्पताल में भर्ती किया गया और उसी दिन उसकी मौत हो गई. 

मौत का कारण
WHO के मुताबिक, इस व्यक्ति की मौत सिर्फ H5N2 वायरस की वजह से नहीं हुई, बल्कि कई बीमारियों के कारण हुई. अस्पताल में मौत के बाद टेस्ट में उसके शरीर में H5N2 वायरस मिला. 

संपर्क में आए लोग
अस्पताल में उस व्यक्ति के संपर्क में आए 17 लोगों का टेस्ट किया गया और सभी का नतीजा नेगेटिव आया. उसके घर के पास के 12 लोगों का भी टेस्ट हुआ और वे सभी भी नेगेटिव पाए गए. 

आगे क्या?
WHO ने बताया कि जांच अभी जारी है. खून के टेस्ट किए जा रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि कहीं पहले से कोई संक्रमण तो नहीं था. यह भी देखा जा रहा है कि वह किसी व्यक्ति या जानवर के संपर्क में आकर संक्रमित हुआ था या नहीं. इस समय, WHO का मानना है कि H5N2 वायरस से आम जनता को कम जोखिम है, लेकिन जांच जारी है. 

यह भी पढ़ें: समर वैकेशन में आप भी तो बच्चे पर नहीं बना रहे कोचिंग क्लासेज जॉइन करने का प्रेशर, इससे होती हैं ये दिक्कतें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Brain Cancer: ब्रेन कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, Vitamin B12 थैरेपी ने दिखाया कमाल
ब्रेन कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, Vitamin B12 थैरेपी ने दिखाया कमाल
Oral Cancer Treatment: अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
सुबह सिर्फ 10 मिनट का ये योगा बदल देगा आपका दिन, एनर्जी, फोकस और फिटनेस तीनों में होगा फायदा 
सुबह सिर्फ 10 मिनट का ये योगा बदल देगा आपका दिन, एनर्जी, फोकस और फिटनेस तीनों में होगा फायदा 
Malaria Test : मलेरिया टेस्ट कब कराना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए सही समय और जांच के तरीके
मलेरिया टेस्ट कब कराना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए सही समय और जांच के तरीके

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
Embed widget