एक्सप्लोरर

24 घंटे कुछ न खाएं तो शरीर में होने लगते हैं पॉजिटिव चेंज, क्या इससे कैंसर का खतरा भी टल जाता है?

ऑटोफैजी पर जापानी वैज्ञानिक योशिनोरी ओसुमी ने रिसर्च की थी. उन्होंने दिखाया कि यह प्रक्रिया कैंसर-रोधी प्रभाव और न्यूरोडिजेनेरेटिव बीमारियों से बचाव में मददगार हो सकती है.

कई रिसर्च में सामने आ चुका है कि 24 घंटे तक भोजन नहीं करने से शरीर में कई पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस पद्धति से कैंसर के खतरे को भी टाला जा सकता है? 

24 घंटे तक कुछ नहीं खाने से क्या होता है फायदा?

24 घंटे तक कुछ नहीं खाने को अक्सर इंटरमिटेंट फास्टिंग के रूप में जाना जाता है. इस दौरान शरीर को तय वक्त के लिए खाने से दूर रखा जाता है. ऐसे में एनर्जी के लिए बॉडी में मौजूद ग्लूकोज और फैट इस्तेमाल होती है, जिससे कई जैविक और मेटाबॉलिक प्रक्रियाएं शुरू होती हैं. 24 घंटे तक कुछ भी नहीं खाने से शरीर में ऑटोफैजी नामक सेलुलर सफाई प्रक्रिया शुरू होती है. इस प्रोसेस में सेल्स शरीर में मौजूद डैमेज और गैरजरूरी घटकों को तोड़ती हैं और उन्हें दोबारा इस्तेमाल करती हैं. इससे नई सेल्स बनती हैं. 

बता दें कि ऑटोफैजी पर जापानी वैज्ञानिक योशिनोरी ओसुमी ने रिसर्च की थी, जिसके लिए उन्हें 2016 में नोबेल पुरस्कार मिला था. उन्होंने दिखाया कि यह प्रक्रिया कैंसर-रोधी प्रभाव और न्यूरोडिजेनेरेटिव बीमारियों से बचाव में मददगार हो सकती है.

इन चीजों में मिलता है आराम

क्रॉनिक इंफ्लेमेशन (लंबे समय तक चलने वाली सूजन) हार्ट डिजीज, कैंसर और अल्जाइमर जैसी बीमारियों का प्रमुख कारण है. 24 घंटे तक कुछ नहीं खाने से CRP और IL-6 जैसे सूजन मार्करों में कमी आती है, जिससे शरीर में सूजन का लेवल घटता है. वहीं, इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाता है, जिससे ब्लड शुगर का लेवल नियंत्रित रहता है. यह टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करता है, जिसका कनेक्शन कैंसर के कुछ प्रकारों से होता है. 

इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान कैलोरी की मात्रा सीमित हो जाती है, जिससे बॉडी में मौजूद फैट का इस्तेमाल एनर्जी के लिए होता है. इससे वजन घटाने में मदद मिलती है. फास्टिंग से दिमाग का वर्कप्रोसेस भी अच्छा होता है, जिससे फोकस, एकाग्रता और याददाश्त बेहतर होती है. 

फास्टिंग से कैंसर के खतरे पर असर

पूरी दुनिया में मौत की दूसरी सबसे बड़ी वजह कैंसर है. कई रिसर्च में फास्टिंग और कैंसर के बीच के कनेक्शन को दिखाया गया है. जर्मनी के शोध संस्थानों और इटली के वैज्ञानिक डॉ. वाल्टर लोंगो की स्टडी में सामने आया कि फास्टिंग से कैंसर कोशिकाओं का डिवेलपमेंट धीमा हो सकता है. द अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में पब्लिश स्टडी के मुताबिक, इंटरमिटेंट फास्टिंग लिम्फोमा के डिवेलपमेंट को कम कर सकती है. वहीं, ऑटोफैजी प्रोसेस भी कैंसर सेल्स के डिवेलपमेंट को रोकने में अहम भूमिका निभाता है. 

ये भी पढ़ें: दवा लेने के बाद भी बिगड़ रही तबीयत... चपेट में तो नहीं ले रहा AMR, जानें कितनी खतरनाक है यह ​स्थिति?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
Personalised Cancer Vaccinel: क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget