एक्सप्लोरर

दवा लेने के बाद भी बिगड़ रही तबीयत... चपेट में तो नहीं ले रहा AMR, जानें कितनी खतरनाक है यह ​स्थिति?

इलाज के लिए एंटीबायोटिक्स का यूज सामान्य हो गया है, लेकिन एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की ​स्थिति तब बनती है, जब दवा बैक्टीरिया, वायरस, फंगस या पैरासाइट के प्रति रिस्पॉन्स देना बंद कर देती हैं.

बीमार होने पर दवा लेते हैं, कई बार दवा किसी भी बीमारी पर काम नहीं करती है. दरअसल, जब दवा लेने के बाद भी बीमारी बढ़ती चली जाए तो ये एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की ​कंडीशन हो सकती है. क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे क्या वजह हो सकती है? इससे क्या-क्या दिक्कतें होती हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

क्या होता है एएमआर?

इलाज के लिए एंटीबायोटिक्स का यूज सामान्य हो गया है, लेकिन एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की ​स्थिति तब बनती है, जब दवा बैक्टीरिया, वायरस, फंगस या पैरासाइट के प्रति रिस्पॉन्स देना बंद कर देती हैं. एंटीबायोटिक्स, एंटीवायरल, एंटीफंगल जैसी दवाएं बेअसर दिखने लगती हैं. आसान शब्दों में समझें तो ये दवाएं ह्यूमन बॉडी में बीमारी का इलाज नहीं कर पाती हैं. बै​क्टीरिया को खत्म नहीं कर पातीं. ऐसे में पेशेंट की ​तबीयत बिगड़ सकती है.

एएमआर का क्या होता है कारण?

एएमआर का प्रमुख कारण एंटीबायोटिक दवाओं का दुरुपयोग या बहुत ज्यादा इस्तेमाल करना है. एंटीबायोटिक दवाओं के टोटल प्रॉडक्शन का लगभग 30 पर्सेंट का इस्तेमाल इंसानों का इलाज में किया जाता है. बची हुई एंटीबायोटिक का इस्तेमाल एनिमल और एग्रीकल्चर आदि में होता है. भारत जैसे देशों में, जहां बिना डॉक्टर के पर्चे के एंटीबायोटिक्स बेची जाती हैं, इससे रेजिस्टेंस की समस्या बढ़ जाती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एएमआर को टॉप-10 ग्लोबल हेल्थ इश्यूज में से एक घोषित किया है. इससे एएमआर के खतरे को समझा जा सकता है.

कितना खतरनाक है एएमआर?

एएमआर कितना खतरनाक है, ​इसका अंदाजा आंकड़ों से लगाया जा सकता है. इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ मेट्रिक्स एंड एवैल्यूएशन (आईएचएमई) यूनिवर्सिटी ऑफ वॉ​शिंगटन की रिपोर्ट अनुसार, साल 2019 में 1.27 मिलियन लोगों की मौत एएमआर के चलते हुई. वहीं, भारत में 2.97 लाख लोगों ने इसकी वजह से अपनी जान गंवाई. द लैंसेट में प​ब्लिश एक स्टडी के अनुसार, वर्ष 2050 तक दुनियाभर में 1.91 मिलियन लोगों की मौत की सीधी वजह एएमआर हो सकती है. इससे जुड़ी अन्य दिक्कतों के चलते मौत का यह आंकड़ा 8.22 मिलियन तक पहुंच सकता है.

प​ब्लिक अवेयरनेस बेहद जरूरी

एएमआर का खतरा जिस कदर बढ़ रहा है, इसे रोकने के लिए सरकार भी एक्टिव है. सरकार की ओर से मल्टीपल फ्रंट्स पर इसको लेकर लगातार काम किया जा रहा है, जिसमें एएमआर सर्विलांस नेटवर्क स्थापित करना, नेशनल एक्शन प्लान और प​ब्लिक को अवेयर करना आदि शामिल हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, प​ब्लिक अवेयरनेस पर शुरू से ही ध्यान देने की आवश्यकता है. वायरल बुखार के लिए भी लोग एंटीबायोटिक्स लेते हैं, जिसका कोई असर नहीं होता, ब​ल्कि ये रेजिस्टेंस का बढ़ाता है.

कैसे बच सकते हैं आप?

  • बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवा का यूज करने से बचें.
  • नियमित रूप से हाथ धोएं. प​ब्लिक प्लेस पर हाईजीन का ध्यान रखें.
  • बीमार होने पर दूसरों के संपर्क में आने से बचें.
  • खाना पकाने, खाने और पानी के सेवन में सफाई का ध्यान रखें.

ये भी पढ़ें: क्या रोटी-चीनी और दूध छोड़ने से फिट हो जाती हैं महिलाएं, विराट कोहली की बीवी का यह फिटनेस फंडा कितना अच्छा?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fitness States Report: फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
Interrupted Urination: रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
Skin Care Tips: सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
Monsoon Health Care Tips: मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget