एक्सप्लोरर

आंखों से जुड़ी ये समस्याएं बना सकती हैं अंधा, जानें कब हो जाना चाहिए सावधान

आंखों की छोटी से छोटी समस्या को भी गंभीरता से लेना चाहिए. अगर आंखों में थोड़ी-बहुत दिक्कत भी हो तो समय रहते डॉक्टर के पास जाना चाहिए.क्योंकि आंखों से जुड़ी कुछ समस्याएं अंधेपन का कारण भी बन सकती है.

Blindness : आंखों को लेकर किसी तरह की लापरवाही जिंदगी भर का पछतावा दे सकती है. खराब खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से आंखों की समस्याएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं.  डॉक्टर भी आंखों के प्रति गंभीरता दिखाने की सलाह देते हैं. उनका कहना है कि आंखों की किसी भी समस्या को अनदेखा नहीं करना चाहिए. जैसे ही समस्या हो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए. इससे समय रहते समस्या को कम या दूर किया जा सकता है. क्योंकि आंखें इतनी सेंसेटिव होती हैं कि इनसे जुड़ी किसी भी समस्या को इग्नोर करना अंधेपन (Blindness) का कारण बन सकती है.
 
आंखों की समस्याओं को न करें इग्नोर
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आंखों की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है. इसलिए बचपन से ही आंखों पर ध्यान देना चाहिए. बच्चों में ग्लूकोमा की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जो समय के साथ अंधेपन का खतरा बढ़ा सकती है. इतना ही नहीं उम्र बढ़ने के साथ होने वाली मोतियाबिंद की समस्या भी आंखों की रोशनी छीन सकती है. इसलिए आंखों से जुडे कुछ लक्षण दिखने पर सावधान हो जाना चाहिए.
 
आंखों से धुंधला दिखना
अगर आंखों से धुंधला दिख रहा है तो ये कई तरह की समस्याओं और बीमारियों की तरफ इशारा हो सकता है. कुछ मामलों में यह मोतियाबिंद या लेंस से जुड़ी समस्या की वजह से भी हो सकती है. इसलिए तुरंत इलाज करवाना चाहिए. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर मोतियाबिंद उम्र बढ़ने के साथ आंखों में होने वाले प्राकृतिक परिवर्तनों के कारण होते हैं, इसलिए अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो ये अंधेपन का कारण बन सकते हैं.
 
आंखों की नसों में प्रॉब्लम
आंखों की नसों की समस्या भी अंधेपन का कारण बन सकती है. यह देखने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है. ग्लूकोमा ऐसी ही बीमारी है. यह आंखों में कई तरह की बीमारियों की तरफ संकेत देती है. ग्लूकोमा का कोई तय इलाज पैटर्न नहीं है. हालांकि, समय रहते इससे जुड़े इलाज से समस्या को खत्म किया जा सकता है.
 
आंखों में दर्द की समस्या
आंखों की कई बीमारियां दर्द बढ़ा सकती है. आंखों में चोट की वजह से दर्द हो सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आंखों में दर्द होने का मतलब है कि आंखें ज्यादा दबाव में  हैं. यह ग्लूकोमा का भी लक्षण हो सकता है. अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी है तो आंखों से जुड़े डॉक्टर के पास जाकर जांच करवाना चाहिए. वरना इससे आंखों की रोशनी तक जा सकती है.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget