एक्सप्लोरर

इंजेक्शन से लगता है डर! अब पीने वाली कोविड वैक्सीन पर एक्सपर्ट का फोकस, पहला ट्रायल पूरा

शोधकर्ता म्यूकोसल वैक्सीन्स पर फोकस कर रहे हैं, जिसमें नाक से दी जाने वाली वैक्सीन के साथ-साथ निगलने वाली वैक्सीन भी शामिल है.

देश-दुनिया में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा बड़ी है, जिन्हें इंजेक्शन लगवाने से पहले ही उसका दर्द महसूस होने लगता है. बच्चे तो बच्चे कई वयस्क भी इंजेक्शन लगवाते वक्त रोते दिखाई पड़ते हैं. अगर आप भी इन्हीं लोगों में शामिल हैं तो हम आपको एक गुड न्यूज देने जा रहे हैं. दरअसल, रिसर्चर्स कोविड-19 की एक ऐसी वैक्सीन पर काम कर रहे हैं, जो निडल फ्री होगी यानी आपको ये वैक्सीन इंजेक्शन के माध्यम से नहीं दी जाएगी. इस वैक्सीन की खासियत यह होगी कि इसे लगवाने के बजाय पिया जाएगा. जी हां आप सही सुन रहे हैं. कोरोना की इस वैक्सीन को पिया जा सकेगा. शोधकर्ता म्यूकोसल वैक्सीन्स पर फोकस कर रहे हैं, जिसमें नाक से दी जाने वाली वैक्सीन के साथ-साथ निगलने वाली वैक्सीन भी शामिल है. 

सीएनईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, QYNDR नाम की इस वैक्सीन ने अपने पहले फेज का क्लिनिकल ट्रायल पूरा कर लिया है. हालांकि और ज्यादा डिटेल्ड और एडवांस ट्रायल को करने के लिए के लिए ज्यादा फंड का इंतजार है. यूएस स्पेशियलिटी फॉर्म्युलेशन के फाउंडर औ क्यूवाईएनडीआर वैक्सीन के निर्माता काइल फ्लैनिगन ने कहा कि क्यूवाईएनडीआर वैक्सीन को 'किंडर' कहा जाता है, क्योंकि इस वैक्सीन को देने का तरीका बहुत अनोखा है.

नए वेरिएंट्स पर असरदार साबित होगी वैक्सीन!

इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि न्यूजीलैंड से क्लिनिकल ट्रायल के आशाजनक परिणाम के बाद यह उम्मीद की जा सकती है क्यूवाईएनडीआर वैक्सीन वर्तमान में दुनिया के कई देशों कहर बरपा रहे कोविड-19 वेरिएंट के खिलाफ असरदार साबित होगी. फ्लैनिगन ने कहा, 'पाचन तंत्र के जरिए से किसी वैक्सीन का शरीर में बना रहना चुनौतीपूर्ण है.' उन्होंने कहा, 'हम इस बात का पता लगाने में कामयाब रहे कि वैक्सीन को पाचन तंत्र से आगे कैसे लेना जना है. इसे आगे कैसे आंत तक ले जाना है, ताकि ये प्रभावी रहे और बॉडी में रिस्पांस दिखाए.'

रिपोर्ट में कहा गया है कि वैज्ञानिकों को यह उम्मीद है कि म्यूकोसल वैक्सीन गंभीर बीमारियों और मौत से बचाने में मददगार साबित होगी. बाकी वैक्सीन की तुलना में म्यूकोसल वैक्सीन म्यूकस मेंब्रेन के जरिए शरीर में प्रवेश करती है, या तो हमारी नाक के जरिए या फिर हमारे पेट के माध्यम से. रिपोर्ट के मुताबिक, म्यूकोसल वैक्सीन को अलग-अलग तरह की इम्यूनिटी के कारण कोविड-19 संक्रमण से निपटने के लिए बेहतर विकल्प माना जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: भूल भुलैया की 'मंजुलिका' बनकर महिला ने उड़ाए लोगों के होश, मेट्रो में डरकर भागते नजर आए यात्री- Video

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget