एक्सप्लोरर

भूल भुलैया की 'मंजुलिका' बनकर महिला ने उड़ाए लोगों के होश, मेट्रो में डरकर भागते नजर आए यात्री- Video

मेट्रो में मंजुलिका के वेश में महिला के प्रैंक ने कई लोगों को डरा दिया. महिला नंगे पांव और पीले रंग की साड़ी के साथ मेट्रो में चढ़ी थी. एक्टिंग ऐसी कि एक व्यक्ति को दुम दबाकर भागना पड़ा.

बॉलिवुड सेलिब्रिटी अक्षय कुमार और विद्या बालन की 2007 में आई हॉरर मूवी 'भूल भुलैया' का नाम तो आपको जरूर याद होगा, जिसकी मंजुलिका ने ना जाने कितनों के मन में अपना खौफ पैदा कर दिया था. इस फिल्म में एक्ट्रेस विद्या बालन ने मंजुलिका का रोल अदा किया था. पूरे भारत में रिलीज हुई इस हॉरर फिल्म की बड़ी संख्या में लोगों ने तारीफ की थी. चूंकि ये फिल्म कॉमेडी और हॉरर का कॉम्बिनेशन थी, इसलिए विदेशों में भी इसे काफी पसंद किया गया था.

इस फिल्म का सबसे फेमस किरदार मंजुलिका थी, जिसे शायद भारत में अब हर कोई जानता है. रील लाइफ की मंजुलिका ने तो सबके छक्के छुड़ा दिए थे, लेकिन जब आप रियल लाइफ मंजुलिका को देखेंगे तो हम शर्त लगा रहे हैं कि आपको एक बार फिर से वही अनुभव होगा, जो आपने मूवी के दौरान मंजुलिका को देखकर हुआ था.   

मंजुलिका के स्टाइल में बोला डायलॉग

दरअसल हाल ही में राजस्थान मेट्रो में एक ऐसा वाकया हुआ, जिसे देखकर लोग खौफजदा हो गए. लक्ष्मी निवास पैलेस की रहने वाली एक महिला ने मेट्रो में मंजुलिका बनकर एंट्री मारी. उसका हुलिया बिल्कुल 'भूल भुलैया' की मंजुलिका जैसा था. महिला ने भरी मेट्रो में मंजुलिका स्टाइल में डायलॉग बोलना शुरू कर दिया. इसे देखकर वहां मौजूद कुछ लोगों के पसीने छूट गए. इस दौरान कई लोग डर के मारे अपनी सीट छोड़कर भागते भी नजर आए. नजारा ऐसा कि लोग समझ ही नहीं पाए कि डरना चाहिए या इसे महिला की एक्टिंग समझना चाहिए. 

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसपर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर the.realshit.gyan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसपर अब तक सैकड़ों लोग कमेंट कर चुके हैं और 54 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट को लाइक भी किया है.

लोगों के छूटे पसीने

मेट्रो में मंजुलिका के वेश में महिला के प्रैंक ने कई लोगों को डरा दिया. महिला नंगे पांव और पीले रंग की साड़ी के साथ मेट्रो में चढ़ी थी. एक्टिंग ऐसी कि पास बैठे हेडफोन लगाए एक व्यक्ति को दुम दबाकर भागना पड़ा. इस वीडियो को काफी लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: ब्रिटेन के युवाओं को भी भा रहा चाय के साथ 'समोसे का चटकारा', सर्वे में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Trending Video: भगवान राम के रूप में दिखे मोदी, आरती के बाद हुई 'मोदी चालीसा'; वीडियो वायरल
भगवान राम के रूप में दिखे मोदी, आरती के बाद हुई 'मोदी चालीसा'; वीडियो वायरल
Bike Stunt Video: और कर लो स्टंट...बाइक सवार का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल
और कर लो स्टंट...बाइक सवार का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल
Dangerous Driver Video: ये हैवी ड्राइवर है... खाईं से पार कराई बोलेरो, वीडियो देख आएगी कंपकंपी
ये हैवी ड्राइवर है... खाईं से पार कराई बोलेरो, वीडियो देख आएगी कंपकंपी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget