एक्सप्लोरर

तेजी से वजन घटाने के लिए कहीं आप भी तो नहीं ले रहे हैं जरूरत से ज्यादा प्रोटीन, ऐसा करना पड़ सकता है सेहत पर भारी

अगर आप सेहत और स्वाद के नाम पर जरूरत से ज्यादा प्रोटीन को अपनी डेली डाइट में शामिल कर रहे हैं तो ये आपके शरीर को कई तरह की परेशानियों का शिकार बना सकता है.

Excess Protein Diet Sideeffects: प्रोटीन (protein)स्वस्थ रहने के लिए जरूरी माइक्रो न्यूट्रिएंट माना गया है. इससे ओवरऑल शरीर को ताकत और मजबूती मिलती है और साथ ही मांसपेशियों का विकास होता है. प्रोटीन के सेवन से ना केवल मांसपेशियां, बाल, आंखें और त्वचा भी सेहतमंद रहती है. ऐसे में प्रोटीन का डेली इनटेक हेल्थ एक्सपर्ट की नजर में जरूरू है. लेकिन जैसे हर चीज के ज्यादा सेवन से नुकसान होता है, ठीक उसी तरह कुछ लोग एक दिन में जरूरत से ज्यादा प्रोटीन (exess protein diet side effects)खाकर अपनी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं. खासकर ऐसे लोग जो सेहत बना रहे हैं या फिर बॉडी बिल्डिंग कर रहे हैं. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि जरूरत से ज्यादा प्रोटीन के सेवन से सेहत को क्या क्या नुकसान हो सकते हैं. 
 
जरूरत से ज्यादा प्रोटीन से हो सकते हैं ये नुकसान 
  • अगर आप वेट लूज करना चाह रहे हैं तो आपको नियमित मात्रा में ही प्रोटीन का सेवन करना चाहिए. लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा प्रोटीन युक्त डाइट ले रहे हैं तो इससे आपका वेट घटने की बजाय बढ़ जाएगा क्योंकि ज्यादा प्रोटीन शरीर में जाकर फैट की तरह स्टोर हो जाता है. 
  • अगर आप नियमित मात्रा से ज्यादा प्रोटीन खा रहे हैं तो इससे आपके शरीर में बोन लॉस की परेशानी हो सकती है क्योंकि ज्यादा प्रोटीन के सेवन से शरीर में हड्डियों के कमजोर होने का चांस बढ़ जाते हैं और साथ ही शरीर ऑस्टियोपोरोसिस का भी शिकार हो सकता है. 
  • ज्यादा प्रोटीन के सेवन से आपकी किडनी कमजोर हो सकती है. दरअसल इसकी वजह से किडनी सही से काम नहीं कर पाती और शरीर में पानी की भी कमी हो जाती है. ऐसे में मुंह से बदबू आना और पेट खराब होने की दिक्कतें सिर उठा सकती हैं. 
  • अगर ज्यादा प्रोटीन का सेवन कर रहे हैं तो ये आपको मेटाबॉलिज्म को नुकसान पहुंचाने के साथ साथ आपका पाचन भी खराब कर सकता है. प्रोटीन की हेवी डाइट पचने में दिक्कत करती है और इससे गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी या कब्ज जैसी पेट से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं. 
  • जरूरत से ज्यादा प्रोटीन की डाइट लेने पर थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है. ऐसे में इंसान का उठने बैठने का मन नहीं करता. दरअसल प्रोटीन की ज्यादा डाइट आपकी किडनी, लिवर औऱ यहां तक कि हड्डियों पर भी काफी प्रेशर डालती है. ऐसे में ये अंग शिथिल पड़ जाते हैं और शरीर कमजोरी महसूस करने लगता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget