एक्सप्लोरर

"चीज़ खाओ और सो जाओ", इस अजीबोगरीब जॉब के लिए कंपनी ऑफर कर रही 81 हजार रुपये, लेकिन क्यों?

खाना और सोना ज्यादातर लोगों का पसंदीदा काम होता है और अगर इस काम के लिए पैसे मिलने लग जाएं तो भई! फिर क्या ही बात हो.

Eat Cheese And Sleep: हर किसी के मन में कभी न कभी ये ख्याल आता है कि "काश! कोई ऐसी जॉब होती, जिसमें कुछ ना करना पड़ता और फिर भी सैलरी मिलती". नौकरी की भागा-दौड़ी और चिकचिक-झिकझिक से कई बार मन खिन्न हो जाता है. अगर आप भी ऐसी किसी आरामदायक नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो हम यहां आपको कुछ इंटरेस्टिंग बताने जा रहे हैं. दरअसल, एक जॉब कंपनी चीज़ (Cheese) खाने और पूरी रात सोने के लिए $1000 (81,515 भारतीय रुपये) देने की पेशकश कर रही है. मतलब आपको सिर्फ चीज़ खाना और सोना है. 

खाना और सोना ज्यादातर लोगों का पसंदीदा काम होता है और अगर इस काम के लिए पैसे मिलने लग जाएं तो भई! फिर क्या ही बात हो. एक यूरोपीय थ्योरी है जो ये दावा करती है कि सोने से पहले चीज़ खाने से आपको बुरे सपने आ सकते हैं. एक मैट्रेस रिव्यू कंपनी ने इसी यूरोपीय थ्योरी का ट्रायल करने के लिए कुछ लोगों को एक बेहतरीन मौका दिया. कंपनी लोगों के नींद के पैटर्न को लेकर स्टडी करने के लिए और उसे बेहतर तरीके से समझने के लिए लोगों को आमंत्रित कर रही है. 

कंपनी ने कहा कि "डेयरी सपने देखने वाले हमारे ऑफिशियल चीज़ टेस्टर्स" बन जाएंगे. दरअसल इस ट्रायल में शामिल होने वाले लोगों को पहले तरह-तरह के चीज़ खाने को कहा जाएगा. फिर उन्हें सोने को बोला जाएगा. जब वे उठेंगे तो उनसे पूछा जाएगा कि चीज़ खाने के बाद उनकी नींद पर क्या प्रभाव पड़ा. स्लीप जंकी स्टडी 5 लोगों की तलाश कर रहा है, जिन्हें तीन महीने तक सोने से पहले हर दिन चीज़ खाना होगा. ट्रायल में शामिल होने वाले लोगों को चीज़ खाने के बाद अपनी नींद से जुड़ी तमाम परेशानियों को उजागर करना होगा, जैसे- नींद की क्वालिटी कैसी रही, सपने कैसे आए, पूरे दिन का एनर्जी लेवल कैसा रहा और क्या पनीर खाने से बुरे सपने आए या नहीं आदि. 

खाने के लिए दिया जाएगा अलग-अलग चीज़

हर हफ्ते प्रतिभागियों को अलग-अलग तरह का चीज़ खाने के लिए दिया जाएगा. इनमें ब्लू चीज़, हार्ड चीज़, सॉफ्ट चीज़ और प्रोसेस्ड चीज़ शामिल है. शाकाहारी और लैक्टोज फ्री चीज़ के ऑप्शन भी होंगे. हर प्रतिभागी को हर रात सोने से पहले अलग-अलग चीज़ को खाना होगा, वो भी एक हफ्ते तक. यह प्रक्रिया तीन महीने तक जारी रहेगी. चीज़ ट्रायल के बीच एक हफ्ते का ब्रेक दिया जाएगा, ताकि परिणाम सटीक रूप से दर्ज किए जा सकें.

कंपनी को चाहिए ऐसे लोग

कंपनी को ट्रायल के लिए ऐसे लोग चाहिए जिनकी उम्र कम से कम 21 साल हो. उनमें स्मार्टवॉच या फिटनेस ट्रैकर के बारे में अच्छी समझ हो, ताकि वो नींद को ट्रैक कर सके. इसके अलावा, जो लोग अकेले सोने में सक्षम हों, उन्हें ही इस ट्रायल का हिस्सा बनाया जाएगा. व्यक्ति को सोने से संबंधित कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए और तो और डेयरी या लैक्टोज से उन्हें किसी तरह की एलर्जी भी नहीं होनी चाहिए. 

ये भी पढ़ें: अटेंशन प्लीज! 31 जनवरी से खुल रहा 'अमृत उद्यान', जान लें कैसे मिलेगी एंट्री और क्या कुछ रहेगा खास?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Post Meal Sleepiness:दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget