एक्सप्लोरर

Dry Eyes: इन कारणों से आंखों में आ जाता है सूखापन, ऐसे करें बचाव

आंखों में लालिमा और सूखापन, साथ में खुजली होना और दृष्टि का धुंधला होना. ये बहुत ही आम लक्षण हैं आंखों में बढ़ रहे रूखेपन के. इस आर्टिकल में आंखों को ड्राई बनाने वाले कारणों से बचने के तरीके हैं.

Reason Of Dry Eyes: आंख में खुजली होना और खुजलाने पर आंख से पानी आने लगना, दर्द होने लगना या आंख का सूज जाना. इस तरह की समस्या यदि आपको हो रही है तो सबसे पहले आपको अपने लाइफस्टाइल पर ध्यान देने की जरूरत है. क्योंकि आंखों से जुड़ी इस समस्या को यदि आपने अनदेखा किया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. यहां तक कि आगे चलकर आपको दृष्टि दोष भी हो सकता है...

ड्राई आइज के कारण

  • नींद पूरी ना लेना
  • गंदें हाथों से आंखों को छूना और इंफेक्शन बढ़ना
  • कंप्यूटर पर अधिक समय बिताना और पलकें कम झपकना
  • टीवी अधिक देखना और देर रात तक जागना
  • पानी कम पीना और धूप में अधिक रहना 
  • धुएं और धूल के बीच पलूशन युक्त एरिया में रहना
  • डायट सही ना लेना
  • बहुत अधिक तनाव में रहना
  • बहुत अधिक रोना
  • लंबे समय से बीमार होना
  • कुछ खास अंग्रेजी दवाओं का अधिक सेवन
  • हॉर्मोन्स की गड़बड़ी

इन्हें होती है अधिक समस्या

  • पुरुषों की तुलना में ड्राई आइज की समस्या महिलाओं में अधिक देखने को मिलती है. इसकी वजह होती है, हॉर्मोनल असंतुलन. खासतौर पर मेनोपॉज के आस-पास के समय में महिलाओं को इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है. 

ड्राई आइज से बचने के उपाय

  • हवा में मौजूद पलूशन को आप अकेले ठीक नहीं कर सकते हैं लेकिन इस दिशा में पहल जरूर कर सकते हैं. जितना हो सके पेड़-पौधे लगाएं और स्मोकिंग ना करें.
  • घर में और अपने वर्कप्लेस पर ऐसे इंडोर प्लांट्स रखें. जैसे, स्नेक प्लांट, स्पाइडर प्लांट, एलोवेरा इत्यादि. ये घर में होने वाला पलूशन और बंद दफ्तरों में होने वाले पलूशन को बहुत जल्दी सोख लेते हैं.
  • हर दिन कम से कम 7 घंटे की नींद जरूर लें. अच्छा तो यह रहेगा कि आप 8 घंटे सोएं लेकिन ऐसा संभव ना हो तो 7 घंटे जरूर सोएं.
  • कंप्यूटर पर काम करते समय एलर्ट रहे और पलकें झपकना ना भूलें.
  • गर्मी बहुत अधिक कूलिंग के साथ एसी और सर्दी में बहुत अधिक हीटिंग के साथ रूम हीटर का उपयोग ना करें. ये दोनों ही आंखों में रूखापन बढ़ाते हैं.
  • तेज धूप में निकलने से पहले सनग्लासेज जरूर पहनें. हैट या कैप पहनना भी सही होता है.
  • गर्मी में हर दिन ठंडा दूध, लस्सी, दही और छाछ का सेवन जरूर करें. इनसे त्वचा में स्निग्धता आती है और आंखों का रूखापन रोकने में भी मदद मिलती है.
  • यदि आपको ये सब तरीके अपनाने के बाद भा आराम नहीं मिल रहा है और समस्या का कारण समझ नहीं आ रहा है तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं. समय के साथ खुद ही ठीक हो जाने की सोच, आपकी तकलीफ अधिक बढ़ा सकती है.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: दिमाग की थकान और भारीपन दूर करने के लिए हैं ये 3 आयुर्वेदिक औषधियां
यह भी पढ़ें: लिवर को हेल्दी रखने के आसान टिप्स, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने कहीं ये बातें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्स-रे, सीटी स्कैन और MRI में क्या होता है अंतर? कब किए जाते हैं ये टेस्ट
एक्स-रे, सीटी स्कैन और MRI में क्या होता है अंतर? कब किए जाते हैं ये टेस्ट
दिल के किस भाग में होता है छेद? बच्चों में सबसे ज्यादा है यह बीमारी
दिल के किस भाग में होता है छेद? बच्चों में सबसे ज्यादा है यह बीमारी
इन 5 फलों से कम हो जाएगा आपका कॉलेस्ट्रॉल! करें डाइट में शामिल
इन 5 फलों से कम हो जाएगा आपका कॉलेस्ट्रॉल! करें डाइट में शामिल
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget