एक्सप्लोरर

Drug Resistance Effect: दवाओं का रेसिस्टेंस हो सकता है बेहद खतरनाक, इन टिप्स से किया जा सकता है बचाव

Drug Resistance Effect: डॉक्टर की सलाह बिना दवा लेना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है. इस से शरीर में रेसिस्टेंट पैदा हो सकता है और दवाओं का असर खत्म होने के साथ ही कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं.

Drug Resistance Effect: आम तौर पर हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में इतने व्यस्त होते है कि अक्सर बुखार, पेटदर्द या सरदर्द होने पर हम डॉक्टर से सलाह किए बिना ही दवा खासकर की एंटीबायोटिक ले लेते हैं. हालांकि डॉक्टरों का मानना है कि एंटीबायोटिक या हाई पॉवर दवाओं का लंबे समय तक इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. डॉक्टरों के अनुसार लंबे समय तक इन दवाओं के इस्तेमाल से शरीर में इनके लिए रेसिस्टेंस विकसित हो जाता है. जिसके चलते इंफेक्शन पर इन दवाओं का असर खत्म हो जाता है और साथ ही मरीज को अन्य कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं. 

डॉक्टरों के अनुसार हाई पॉवर दवाओं खासकर की एंटीबायोटिक के लंबे समय या बिना डॉक्टर की सलाह के इस्तेमाल से शरीर में ऐंटीबायोटिक रेसिस्टेंस पनप सकता है. जिसके चलते इंफेक्शन जल्दी ठीक होने की बजाय और गंभीर रूप ले सकता है. साथ ही इस से आपको डायरिया जैसी पेट की बीमारियां हो सकती हैं. यदि आप बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा लगातार लेते रहेंगे तो ये खतरा कई गुना बढ़ जाता है.

क्या है ऐंटीबायोटिक रेसिस्टेंस 

आजकल मामूली तकलीफ होने पर हम कई बार बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवा ले लेते हैं. कई बार हम बिना किसी जरूरत के भी ये एंटीबायोटिक लेते रहते हैं. इसके चलते  हमारे शरीर के माइक्रोब्स या बैक्टीरिया खुद का स्वरूप बदल लेते हैं जिससे ये एंटीबायोटिक्स उन पर असर नहीं कर पाती हैं और फायदे के बजाए नुकसान पहुंचाना शुरू कर देती हैं. इसी को ऐंटीबायोटिक रेसिस्टेंस कहते हैं. 

जरुरत से ज्यादा इस्तेमाल से इन दवाओं का इंफेक्शन फैलाने वाले बैक्टीरिया पर इनका असर नहीं पड़ता. ये बैक्टीरिया अपना रूप इस तरह बदल लेते हैं कि दवा या इंफेक्शन हटाने वाले किसी भी इलाज का इनपर या तो बिलकुल ही असर नहीं पड़ता या फिर बहुत कम असर पड़ता है. इसके चलते बैक्टीरिया न सिर्फ दवाइयों से खुद को बचा लेते हैं बल्कि अपनी संख्या भी बढ़ाते रहते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अधिक खतरनाक साबित होता है.

जान भी जा सकती है 

डब्लूएचओ के अनुसार, ऐंटीबायोटिक रेसिस्टेंस के चलते मरीज का इलाज लंबा खिंच सकता है. जिसके चलते उसे ज्यादा समय तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ सकता है. इस से इलाज पर होने वाला खर्चा भी बढ़ जाता है. साथ ही कई बार बीमारी गंभीर होने पर मरीज की मौत भी हो सकती है. डब्लूएचओ के मुताबिक, ऐंटीबायोटिक रेसिस्टेंस किसी भी आयुवर्ग और किसी को भी प्रभावित कर सकता है. साथ ही इसके होने से आम से संक्रमण का भी इलाज आसान नहीं रह जाता.

बचाव के लिए जरूरी हैं ये टिप्स 

डॉक्टरों के अनुसार ऐंटीबायोटिक रेसिस्टेंस आज दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक बन गई है. इस से बचाव के लिए सबसे पहले हमें लोगों को दवाओं खासकर की एंटीबायोटिक्स के सही उपयोग और उसके फंक्शन के बारे में जरूरी जानकारी पहुंचानी चाहिए. डॉक्टर की सलाह के बाद ही आपको इन दवाओं का सेवन करना चाहिए. साथ ही आपको इन दवाओं का कोर्स भी पूरा करना चाहिए और इस दौरान साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए. 

वहीं जिन मरीजों में ये ड्रग रेसिस्टेंस पैदा हो जाता है उन्हें डॉक्टर से संपर्क कर बीमारी की गंभीरता के अनुसार दवा दी जाती है. बैक्टीरिया या फ़ंगल इंफेक्शन रोगों में कल्चर टेस्ट के बाद ही डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा लेनी चाहिए. डॉक्टर बीमारी की पहचान करने के बाद ही दवा और उसकी डोज तय करते हैं. डॉक्टर की सलाह के अनुसार सही समय, डोज, तरीके व निश्चित गैप में ही इन दवाओं का सेवन करना चाहिए.

यह भी पढ़ें 

Corona Third Wave: जानिए- WHO चीफ ने क्यों कहा "कोरोना की तीसरी लहर के शुरुआती दौर ने दे दी है दस्तक"

Weight Loss Tips: 7 दिन में 3 किलो तक कम हो जाएगा वजन, अपनाएं GM डाइट प्लान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Side Effects Of Drinking Tea: रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
UTI in Women: महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
Global Anxiety Statistics: एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget