एक्सप्लोरर

Weight Loss Tips: 7 दिन में 3 किलो तक कम हो जाएगा वजन, अपनाएं GM डाइट प्लान

Weight Loss: वजन कम करने के लिए लोग कई तरह के डाइट प्लान फॉलो करते हैं. अगर आप 7 दिन में 3 से 4 किलो वजन कम करना चाहते हैं तो आप जीएम डाइट फॉलो कर सकते हैं.

Weight Loss GM Diet Plan: अगर आप वजन कम करने का प्लान कर रहे हैं. तो आज हम आपको ऐसा डाइट प्लान बता रहे हैं जिसमें आपके शरीर में किसी तरह के पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी. आप इस डाइट प्लान के जरिए 1 हफ्ते में 3 किलो से ज्यादा वजन कम कर सकते हैं. ये डाइट प्लान अमेरिका की जनरल मोटर्स कंपनी ने अपने एम्प्लॉयीज की फिटनेस को ध्यान में रखकर तैयार करवाया था. इस प्लान के सफल होने के बाद इस डाइट प्लान को लोग काफी फॉलो करते हैं. डाइटिंग करने वाले लोग इस प्लान को काफी इस्तेमाल करते हैं. 7 दिन के लिए इसका पूरा डाइट प्लान हम आपको बता रहे हैं. जानते हैं 7 Days Gm Diet Plan क्या है .आप कैसे इसे फॉलो कर सकते हैं? 

1- पहला दिन- पहले दिन आपको सिर्फ फल ही खाने हैं. जिसमें आप अंगूर, केला, लीची और आम जैसे मीठे फलों को छोड़कर कोई भी फल खा सकते हैं. पहले दिन आपको करीब 8 गिलास पानी पीना है. आप पूरे दिन में कितनी भी मात्रा में फल खा सकते हैं. डाइट में खरबूजा और तरबूज जरूर शामिल करें. पहले दिन की डाइट आपको आने वाले दिनों के लिए तैयार करती है.  

2- दूसरा दिन- दूसरे दिन आपको कच्ची या उबली हुई सब्जियां खानी हैं. आप कितनी भी सब्जियां खा सकते हैं. नाश्ते में आप एक मीडियम उबला हुआ आलू खा सकते हैं. लेकिन फिर पूरे दिन आलू नहीं खाना है. आप सलाद या सूप के रूप में सब्जियां खा सकते हैं. पानी की मात्रा आपको बरकरार रखनी है. 

3- तीसरा दिन- डायट में तीसरे दिन आपको फल और सब्जियां मिक्स खानी है. ये आपकी मिक्स्ड डायट रहेगी. आप चाहें तो सुबह फल खा सकते हैं. लंच में सब्जियां और सलाद ले सकते हैं. डिनर में सब्जियों का सूप पी सकते हैं. पानी खूब पीएं. तीसरा दिन डाइट का सबसे मुश्किल दिन माना जाता है, लेकिन आपको इस पर टिके रहना है.

4- चौथा दिन- चौथे दिन आपको दूध और केले खाने हैं. आप पूरे दिन में कम से कम 8 केले खा सकते हैं और 3 ग्लास दूध पी सकते हैं. हां ध्यान रखें आपको दूध बिना चीनी वाला पीना है. अगर आप इससे बोर हो रहे हैं तो आप पतला सा वेजिटेबल सूप भी पी सकते हैं. पानी आपको पूरे दिन में 8-10 गिलास पीना है.

5- पांचवा दिन- डाइट प्लान के पांचवे दिन में आपको टमाटर खाने हैं. पूरे दिन में आप कम से कम 6 टमाटर खा सकते हैं. इसके अलावा आपको करीब 15 गिलास पानी पीना है. आप टमाटर का सूप भी पी सकते हैं. इसके अलावा लंच या डिनर में आप एक कप ब्राउन राइस और थोड़ा चिकन या पनीर भी खा सकते हैं. 

6- छठवां दिन- डाइट के छठे दिन आपको अंकुरित अनाज और आलू को छोड़कर सभी सब्जियां खानी हैं. ध्यान रखें इस दिन आपको टमाटर नहीं खाने हैं. आप मिक्स वेजिटेबल सूप भी पी सकते हैं. लंच में 2 कप ब्राउन राइस, पनीर और चिकन भी खा सकते हैं.

7- सातवां दिन- सातवें दिन आप सभी सब्जियां और एक कटोरी ब्राउन राइस खा सकते हैं. आपको डाइट में फ्रूट जूस शामिल जरूर करना है. आपको इस दिन 12 से 14 गिलास पानी पीना है. इससे बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलेगी. 

इस 7 दिन के डाइट प्लान के बाद आपको काफी अच्छा महसूस होगा. इससे आपकी बॉडी पूरी तरह डिटॉक्स हो जाएगी और आपका वजन करीब 3 से 4 किलो जरूर कम हो जाएगा. हालांकि लंबे समय तक आपको फिट रहने के लिए आगे भी अपनी डाइट का ख्याल रखना होगा. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Cancer Survivors: कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
Canadian Firing: कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget