एक्सप्लोरर

बेड टी पीने की है लत तो आज से ही छोड़ दें, यह घातक बीमारी बना लेगी अपना शिकार

कई लोगों की बेड टी की खतरनाक लत होती है. यानि अगर वह बेड पर बैठे अगर चाय नहीं पिएंगे तो शायद वह अपने पैर जमीन पर रखें ही न. सिर्फ इतना ही नहीं वह बेड टी पीने से पहले ब्रश तक नहीं करते हैं.

कई लोगों की बेड टी की खतरनाक लत होती है. यानि अगर वह बेड पर बैठे अगर चाय नहीं पिएंगे तो शायद वह अपने पैर जमीन पर रखें ही न. सिर्फ इतना ही नहीं वह बेड टी पीने से पहले ब्रश तक नहीं करते हैं. ऐसे लोगों का मानना है कि बेड टी पीने के बाद ही उनकी सुबह की शुरुआत अच्छी हो सकती है. और वह पूरे दिन एनर्जेटिक बने रहेंगे. लेकिन आज हम आपको बताएंगे क्या बिना ब्रश किए चाय पीना दांत के लिए सही है? कहीं कुछ दिक्कत तो नहीं होगी? इसका पेट पर क्या असर होता है जानेंगे सबकुछ. 

8-9 घंटा सोने के बाद जब हम सुबह उठते हैं तो हमारे मुंह में कई तरह की बैक्टीरिया जमी होती है. ऐसे में अगर आप बिना ब्रश किए चाय पिएंगे तो यह आपके शुगर को ब्रेक करती है. जिसके कारण मुंह में एसिड का लेवल बढ़ता है. इससे मसूड़ों और दांतों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचता है. यही नहीं मुंह में कैविटी का रिस्क भी बढ़ता है और मसूड़ों से जुड़ी कई परेशानी आपके पीछे पड़ जाती है. इसलिए बेड टी से पहले दांतों को अच्छे से ब्रश करना न भूलें.

चाय को खाली पेट पीना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक माना गया है. ऐसा करने से आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. आइए जानते हैं बिना ब्रश किए चाय पीने की आदत सेहत के लिए खराब क्यों है?

सुबह उठते ही बासी मुंह चाय पीने से आपको एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है. अगर आप रोजाना इसी तरह बासी मुंह चाय पीते हैं तो इससे आपके पेट में एसिड का लेवल बढ़ सकता है, जिसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा.

बिना ब्रश किए चाय पीने से आपके दांत भी खराब हो सकते हैं. इनमें सड़न पैदा हो सकती है.

बासी मुंह चाय पीने से आपको डिहाईड्रेशन भी हो सकता है, जो अपने आप में एक बड़ी परेशानी है. यही वजह है कि हर किसी को सुबह उठते ही बिना ब्रश किए चाय पीने से बचना चाहिए.

सुबह चाय पीने का क्या है सही तरीका?

अगर आपको सुबह उठकर तुरंत चाय पीने के आदत है तो इस आदत में बस थोड़ा सा बदलाव करें. बिस्तर से उठते ही सबसे पहले चाय पीने के बजाय खूब सारा पानी पिएं. खाली पेट पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. चाय पीने से पहले पानी पीने से चाय का शरीर पर पड़ने वाला प्रभाव कम हो जाता है.  

पानी पीने के 15 से 20 मिनट के बाद चाय पीने से होने वाला एसिडिक इफेक्ट आपके शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता. यह भी जरूर ध्यान रखें कि चाय पीने के दौरान या चाय पीने के तुंरत बाद आपको पानी का सेवन बिल्कुल नहीं करना है. चाय पीने के 20-25 मिनट के बाद ही पानी का सेवन करना बेहतर रहेगा. उससे ज्यादा बेहतर यह रहेगा कि आप चाय पीने से 15-20 मिनट पहले ही पानी पी लें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: खाना खाने के कितनी देर बाद दवा खाना चाहिए? हेल्थ एक्सपर्ट से जानिए इसका सही जवाब

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget