एक्सप्लोरर

Yoga Tips: बॉडी की एनर्जी को बढ़ाते हैं ये 4 योगासन, हर दिन जरूर करें

अगर आप थका हुआ महसूस करते हैं तो हम आपको बता रहें हैं कुछ ऐसे योगासनों के बार में, जिनको रोज करने से थकान हो जाएगी छू मंतर..

Yoga Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर आप थकान व सुस्ती महसूस करते हैं, तो योगासन जरूर करें. योगासनों का अभ्यास न केवल मानसिक रूप से आपको फिट रखने में सहायक हैं बल्कि शरीर को कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है. कई तरह के योग आपमें ऊर्जा का बेहतर संचार करने के साथ शरीर के फिटनेस को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि किन योगासनों को करके आप शरीर की एनर्जी को बढ़ा सकते हैं.

बालासन

  • सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं.
  • इस दौरान आपके दोनों टखने और और एड़ियां आपस में एक-दूसरे को टच करती हो.
  • अब, गहरी सांस लें और हाथों को ऊपर करें व आगे की तरफ झुकें.
  • आप इतना झुकें कि पेट दोनों जांघों के बीच आ जाएं, अब सांस छोड़ दें.
  • इस अवस्था में जितना हो सके, रूकने का प्रयास करें.
  • याद रखें कि दोनों हाथ घुटनों की सीध में ही रहें.
  • अब वापस सामान्य अवस्था में लौट आएं.

धनुरासन

  • सबसे पहले मैट पर पेट के बल लेट जाएं.
  • अब अपने घुटनों को मोड़ते हुए कमर के पास ले आएं.
  • अब आप अपने हाथ से दोनों टखनों को पकड़ने का प्रयास करें .
  • जब अप अपने टखनों को पकड़ लें तो अपने सिर, छाती और जांघ को भी ऊपर की ओर उठाएं.
  • इस अवस्था में कोशिश करें कि आपके शरीर का भार पेट के निचले हिस्से पर हो.
  • अपनी क्षमतानुसार इस अवस्था में रूकें और फिर वापस लौट आएं.

ताड़ासन

  • सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाए.
  • ध्यान रखें कि पैरों के बीच कुछ दूरी हो.
  • अब, अपने दोनों हाथों अपने शरीर के पास में सीधा रखें.
  • गहरी सांस लें और अपनी दोनों बाजुओं को सिर के ऊपर उठाएं.
  • आपके हाथ आपके कानों के उपर हो और इस दौरान इसे स्ट्रेच करें.
  • अब, अपनी एड़ी उठाएं और पैर की उंगलियों पर खड़े हो जाएं.
  • जब आप इस अवस्था में होंगे तो आपको अपने शरीर के हर अंग में स्ट्रेच महसूस होगा.
  • कुछ क्षण इस अवस्था में रूकें और फिर वापिस सामान्य स्थिति में लौट आएं.
  • इस आसन को आप 10-15 बार दोहराएं.

शवासन

  • सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं और दोनों पैरों में डेढ़ फुट का अंतर रखें।.
  • अब अपने दोनों हाथों को सीधा रखें. इस दौरान हथेली की दिशा ऊपर की ओर होगी. साथ ही यह भी ध्यान रखें कि आपका सिर सीधा रहे.
  • अब अपनी आंखें बंद कर लें और शरीर के सभी अंगों को ढीला छोड़ दें.
  • ध्यान दें कि आसन के दौरान आपको किसी भी अंग को हिलाना-डुलाना नहीं है.
  • अब अपनी सांसों की ओर ध्यान लगाएं. गहरी सांस लें और सांस छोड़ते हुए अपनी बॉडी को रिलैक्स करते चले जाएं
  • आंखें बंद ही रखें और भौहों के मध्य स्थान पर एक ज्योति का प्रकाश देखने का प्रयास करें.
  • बस इसी तरह कुछ देर तक आंखें बंद करके गहरी सांस लें और उल्टी गिनती गिनें.
  • कुछ ही देर में आप खुद को पूरी तरह रिलैक्स पाएंगे, साथ ही आपकी सारी थकान दूर हो जाएगी.

ये भी पढ़ें :- Aerial Yoga: क्या है एरियल योग? एकाग्रता बढ़ाने में करता है मदद, जानें इसके और भी फायदे

Yoga For Constipation: इन योगासन के जरिए होने वाले कब्ज से आप भी पा सकते हैं छुटकारा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
Late Night Eating: रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
Monsoon Diseases: बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता बनर्जी
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget